PMEGP Loan: सरकार से पाएं 50 लाख तक का लोन, आसानी से शुरू करें अपना बिजनेस

Kaushiki | Published:
Share
PMEGP लोन
PMEGP लोन

50 लाख तक का लोन और 25% तक की सब्सिडी के साथ सरकार आपको बिजनेस शुरू करने में मदद कर रही है। इसका मतलब है कि न केवल आप लोन ले सकेंगे, बल्कि आपके व्यवसाय से होने वाले मुनाफे में भी हिस्सा मिलेगा।

PMEGP Loan: अगरआप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी से जूझ रहे हैं, तो आपको अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत, आपको 50 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। इस लोन को लेकर आपको 25% तक की सब्सिडी भी दी जाएगी। ये योजना खासतौर पर छोटे और मध्यम व्यवसायों (MSMEs) को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है, जिससे लोग आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें... PM Internship Scheme : युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा आसान, ऐप हुआ लॉन्च

क्या है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी प्रोग्राम है, जिसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME Ministry) के तहत चलाया जाता है। इसका उद्देश्य छोटे व्यवसायों को बिजनेस मदद और प्रोत्साहन देना है ताकि वे रोजगार के अवसरों का निर्माण कर सकें। इस योजना का संचालन खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के तहत किया जाता है। यह योजना देश के युवाओं को गैर-कृषि क्षेत्रों में सूक्ष्म व्यवसायों (Micro Enterprises) की स्थापना में मदद करती है।

PMEGP के उद्देश्य

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) का मुख्य उद्देश्य भारत में रोजगार के अवसरों का सृजन करना है। इसके तहत सरकार ने इन उद्देश्यों को निर्धारित किया है:

  • नए बिजनेस की शुरुआत: यह योजना दोनों ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए बिजनेस या प्रोजेक्ट्स को शुरू करने के लिए लोन देती है, जिससे रोजगार पैदा होता है।
  • स्वरोजगार के अवसर: विशेष रूप से पारंपरिक कारीगरों (traditional artisans) और बेरोजगार युवाओं को सेल्फ एम्प्लॉयमेंट के रास्ते पर लाना, ताकि वे शहरों में प्रवास करने के बजाय अपने गांवों में ही रोजगार पा सकें।
  • स्थायी रोजगार: यह सुनिश्चित करना कि ग्रामीण इलाकों में लोग रोजगार की तलाश में शहरों में न जाएं और इसके लिए स्थायी रोजगार के अवसर दिए जाएं।
  • कर्मचारियों की कमाई बढ़ाना: कारीगरों की कमाने की क्षमता को बढ़ाना और ग्रामीण और शहरी रोजगार की वृद्धि दर को सुधारना।
ये खबर भी पढ़ें...PM Internship Yojna : पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन का मौका, 31 मार्च तक करें अप्लाई

50 लाख तक मिलेगा लोन

यह योजना आपके लिए 50 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराती है। खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए यह परियोजना लागत 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दी गई है। वहीं, सर्विस यूनिट के लिए यह सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गई है। इस लोन के अलावा आपको 15% मुनाफे का हिस्सा भी मिलेगा। इसका मतलब है कि न केवल आप लोन ले सकेंगे, बल्कि आपके व्यवसाय से होने वाले मुनाफे में भी हिस्सा मिलेगा।

कितनी सब्सिडी मिलेगी

सरकार के तहत इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 25% सब्सिडी दी जा रही है। वहीं, विशेष श्रेणियों (SC/ST/OBC, माइनॉरिटी और दिव्यांग) के लिए यह 35% तक हो सकती है। शहरी क्षेत्रों में सामान्य श्रेणी के लिए 15% और विशेष श्रेणी के लिए 25% की सब्सिडी दी जाती है। इससे आपके व्यवसाय को प्रारंभिक रूप से सहायता मिलेगी और आपको काम करने में कम फाइनेंसियल दबाव महसूस होगा।

ये खबर भी पढ़ें... PM Internship Scheme : युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपए, जानें कैसे करें अप्लाई

लोन के तहत ब्याज दरें

इस योजना के तहत दी जाने वाली ब्याज दर हर बैंक/लोन संस्थान में अलग-अलग हो सकती है। यह दर आवेदक की प्रोफाइल, क्रेडिट योग्यता, पेमेंट कैपेसिटी, बिजनेस के सालों के अनुभव और कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट पर निर्भर करती है।
लोन देने वाले बैंकों में शामिल हैं:

  • एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया
  • अन्य निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक/लोन संस्थान

आवेदकों के लिए योग्यता

  • PMEGP लोन के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उन्होंने कम से कम 8वीं कक्षा पास की हो।
  • अगर आवेदक 10 लाख रुपए तक की सर्विस यूनिट या 25 लाख रुपए तक की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए लोन लेना चाहता है, तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है।

जरूरी डाक्यूमेंट्स

लोन आवेदन के लिए इन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होती है:

  • पासपोर्ट साइज फोटो के साथ विधिवत भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • आवेदक का पहचान और पता प्रमाण
  • आवेदक का पैन कार्ड, आधार कार्ड और आठवीं पास का सर्टिफिकेट
  • अगर जरूरी हो तो विशेष श्रेणी का सर्टिफिकेट
  • उद्यमी विकास कार्यक्रम (EDP) प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट
  • एससी / एसटी / ओबीसी / अल्पसंख्यक / पूर्व- सैनिक / दिव्यांग के लिए सर्टिफिकेट

कैसे करें लोन के लिए आवेदन

  • लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको केंद्रीय खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • www.kvic.org.in या kviconline.gov.in/pmegpeportal पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप किसी भी बैंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें सरकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक और निजी बैंकों के आवेदन शामिल हैं।
  • यह लोन केवल नए बिजनेस के लिए दिया जाता है। मौजूदा व्यवसायों, जो PMRY या REGP जैसी योजनाओं के तहत स्थापित हैं, उन्हें यह लोन नहीं मिलेगा।
    ऑफलाइन आवेदन
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट लें और नजदीकी बैंक में जमा करें।
  • बैंक द्वारा नेसेसरी फॉर्मलिटीज पूरी करने के बाद लोन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... Google Internship 2025: गूगल दे रहा इंटर्नशिप का शानदार मौका, जल्दी करें अप्लाई

FAQ

  1. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम क्या है?
    PMEGP एक क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना है, जिसका उद्देश्य छोटे और मझोले उद्यमों को वित्तीय सहायता देना है। इस योजना के तहत 50 लाख रुपए तक का लोन और 25% तक की सब्सिडी दी जाती है।
  2. इस योजना के तहत कितने पैसे मिलते हैं?
    इस योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए 50 लाख रुपए और सर्विस यूनिट के लिए 20 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। साथ ही, मुनाफे में 15% की हिस्सेदारी भी दी जाती है।
  3. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
    लोन के लिए आवेदन KVIC की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है, साथ ही सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों से भी आवेदन किया जा सकता है।
  4. PMEGP लोन के लिए योग्यता क्या है?
    PMEGP लोन के लिए आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए और उसने कम से कम 8वीं कक्षा पास की हो। लोन केवल नए बिजनेस के लिए दिया जाता है।
सरकारी योजनाएं | एजुकेशन न्यूज | latest news | भारत सरकार | PMEGP उद्यमी भारत

Tags:
  • भारत सरकार
  • एजुकेशन न्यूज
  • सरकारी योजनाएं
  • latest news
  • PMEGP उद्यमी भारत
  • प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
  • Loan
  • MSME
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल