हजारों किसानों को नहीं मिली पीएम सम्मान राशि, जानें क्या हैं वजह

thesootr Desk | Feb 02, 2026, 15:57 IST
Share
pm kisan scheme
Photograph: (Thesootr)

ई-केवाईसी के कारण 21 हजार किसान, वहीं आधार सीडिंग नहीं होने के वजह से 30 हजार किसान सम्मान राशि से वंचित हैं। किसान सम्मान निधि योजना में 27.64 लाख किसान रजिस्टर्ड हैं।

रायपुर में पीएम सम्मान राशि में किसानों को जो राशि दी जाती है, वो अटकी हुई है। ई-केवाईसी और आधार सीडिंग नहीं होने की वजह से किसानों के खाते में किस्त नहीं पहुंच पा रही है। ये राशी किसानों के खाते में हर साल डाली जाती है।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ई-केवाईसी और आधार सीडिंग अब अनिवार्य हो गई है। जब तक दोनों प्रक्रियाएं पूरी नहीं होंगी। तब तक किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर नहीं की जा सकेगी। प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 27.64 लाख किसान रजिस्टर्ड हैं।

योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) भारत सरकार की एक सेंट्रल सेक्टर स्कीम है। ये किसानों और उनके परिवारों को आय सहायता प्रदान करती है।

पीएम-किसान योजना को सबसे पहले तेलंगाना सरकार ने रायथु बंधु योजना के रूप में शुरू किया था। इसमें पात्र किसानों को निर्धारित राशि दी जाती थी। बाद में, 1 फरवरी 2019 को अंतरिम केंद्रीय बजट पेश किया गया। इस दौरान इस योजना को भारत में राष्ट्रव्यापी परियोजना के रूप में लागू किया गया।

योजना के लाभ

इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर साल 6 हजार रुपए की राशि दी जाती है। ये राशि तीन किस्तों मे दी जाती है। किसानों के खाते में 2 हजार रुपए की राशि हर 4 महीने में डाली जाती है। इस योजना में उन सभी भूमिधारक किसान परिवारों को लाभ मिलता है।

पात्रता

इस योजना में उन सभी भूमिधारक किसान परिवारों को लाभ मिलता है। जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन...

  • आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • नए किसान रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और सभी जानकारी भरें।
  • पीएम किसान रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा करते हैं, तो इसे राज्य नोडल अधिकारी को स्वतः पुष्टि के लिए भेजा जाएगा।
अगर आप पीएम किसान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं। योजना का लाभ उठाने चाहते हैं तो सभी किसान परिवार अपने संबंधित जिलों में लाभार्थी सूची में अपने नामों को शामिल करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए कृषि विस्तार अधिकारी, जनपद पंचायत आदि से भी संपर्क कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज...

  1. किसान पति/पत्नी का नाम
  2. किसान पति/पत्नी की जन्मतिथि
  3. बैंकखाता नम्बर
  4. (IFSC/ MICR ) कोड
  5. मोबाइल नम्बर
  6. आधार नम्बर
  7. पासबुक में दर्ज अन्य ग्राहक जानकारी, जो रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक है।
ये खबरें भी पढें...

Raipur AIIMS Bharti: रायपुर एम्स में करियर की उड़ान, सीनियर-जूनियर रेजिडेंट के 151 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ का प्लेसमेंट मॉडल फ्लॉप : रोजगार मेलों में नहीं पहुंच रहे 90 फीसदी बेरोजगार, दो साल बीते सिर्फ इतनी नौकरी

Raipur RRC SECR Recruitment : रेलवे में बंपर पदों पर भर्ती, 2 अप्रैल तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, AIIMS Raipur Vacancy में 110 पदों पर भर्ती

Tags:
  • रायपुर
  • ई-केवाईसी
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती