IPL 2024: जिसको मिली ऑरेंज कैप उसकी टीम की वॉट लग गई, आंकड़े खुद दे रहे गवाही

Shreya Nakade | May 14, 2024, 08:45 IST
Share
ऑरेंज कैप जीतने वाली नहीं जीत पाए ट्रॉफी
ऑरेंज कैप जीतने वाली नहीं जीत पाए ट्रॉफी

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टीमें अक्सर ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाती हैं। 17 सीजन हो चुके हैं, मगर आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि ऑरेंज कैप कैसे अच्छी खासी टीम पर टैबू साबित हुई है...

IPL का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है। लीग स्टेज के सिर्फ कुछ ही मैच बचे हैं और प्लेऑफ के लिए अभी भी 3 स्थान खाली हैं। 5 टीमें इसके लिए लड़ाई कर रही हैं, लेकिन IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की टीम के क्वालिफिकेशन की उम्मीद बहुत कम है। 13 मैचों में 661 रन बनाकर विराट कोहली, IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन पॉइंट्स टेबल पर टॉप-4 में आने के लिए उनकी टीम आरसीबी को दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब ऑरेंज कैप ( Orange Cap ) जीतने वाले खिलाड़ी की टीम, ट्रॉफी से दूर हो जाए। IPL में अक्सर जिस टीम के खिलाड़ी के पास ऑरेंज कैप जाती है तो वह टीम खिताब नहीं जीत पाती। लीग के इतिहास में सिर्फ दो बार ही ऐसा हुआ है, जब खिताब जीतने वाली टीम के खिलाड़ी को ही ऑरेंज कैप मिली।

कैसे मिलती है ऑरेंज कैप ?


ऑरेंज कैप IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिलती है। सभी टीमों के पहले मुकबाले हो जाने के बाद, जिस खिलाड़ी के सबसे ज्यादा रन होते है, उसे यह कैप दी जाती है। इसके बाद जैसे-जैसे सबसे ज्यादा रनों की सूचि में फेरबदल होता है, ऑरेंज कैप एक सिर से दूसरे सिर जाती रहती है। सीजन के अंत में जिस खिलाड़ी के सबसे ज्यादा रन होते हैं, उसे इस कैप का विजेता घोषित कर दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़िये...

ऋषभ पंत पर बड़ा एक्शन, IPL 2024 में एक मैच के लिए सस्पेंड

लगातार 6 हार फिर 5 जीत


IPL 2024 में आरसीबी के कुल 13 मैच हुए हैं। इनमें उसके 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक हैं। टीम अभी पॉइंट्स टेबल पर 5वें स्थान पर है। अगर आरसीबी को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो अपने आखिरी मैच में चेन्नई को हराना ही होगा और रन रेट भी उनसे बेहतर रखना होगा। यह मैच 18 मई को है। IPL में यहां तक पहुंचने के लिए आरसीबी ने लगातार 5 मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम की लगातार 6 मुकाबलों में हार हुई थी। विराट कोहली के लगातार रन बनाने के बावजूद अभी तक उनकी टीम का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई होना तय नहीं है।

सिर्फ उथप्पा और ऋतुराज ही कर पाए कमाल


IPL में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है, किसी खिलाड़ी को ऑरेंज कैप मिली हो और उसकी टीम IPL भी जीती हो। साल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL का खिताब जीता था। इस साल उनके प्लेयर रॉबिन उथप्पा ने 660 रन बनाकर, ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। उथप्पा के बाद यह कमाल ऋतुराज गायकवाड़ ने किया था। 2021 में जब चेन्नई ने खिताब अपने नाम किया था, तब ऋतुराज गायकवाड़ ने 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इस साल भी वे 583 रनों के साथ विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

PL में ऑरेंज कैप विनर्स और उस सीजन में चैम्पियन टीम












































































































IPL सीजनचैम्पियन टीमऑरेंज कैप विनररन बनाए
2023चेन्नई सुपर किंग्सशुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स)890
2022गुजरात टाइटन्सजोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)863
2021चेन्नई सुपर किंग्सऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)635
2020मुंबई इंडियंसकेएल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब)670
2019मुंबई इंडियंसडेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)692
2018चेन्नई सुपर किंग्सकेन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद)735
2017मुंबई इंडियंसडेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)641
2016सनराइजर्स हैदराबादविराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)973
2015मुंबई इंडियंसडेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)562
2014कोलकाता नाइट राइडर्सरॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स)660
2013मुंबई इंडियंसमाइकल हसी (चेन्नई सुपर किंग्स)733
2012कोलकाता नाइट राइडर्सक्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)733
2011चेन्नई सुपर किंग्सक्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)608
2010चेन्नई सुपर किंग्ससचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस)618
2009डेक्कन चार्जर्समैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स)572
2008राजस्थान रॉयल्सशॉन मार्श (किंग्स इलेवन पंजाब)616


मुंबई को सिर्फ एक बार मिली ऑरेंज कैप


मुंबई इंडियंस ने IPL में 5 बार ट्रॉफी जीती हैं। हालांकि IPL इतिहास में यह टीम सिर्फ एक बार ही ऑरेंज कैप अपने नाम कर पाई है। साल 2010 में सचिन तेंदुलकर ने 618 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। हालांकि इस साल मुंबई IPL ट्रॉफी नहीं जीती थी।

ये खबर भी पढ़िये...

IPL 2024 में हार्दिक पंड्या क्यों हुए फ्लॉप, जानें कारण

वॉर्नर सबसे सफल


IPL में ऑरेंज कैप के मामले में डेविड वार्नर सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2015, 2017 और 2019 में ऑरेंज कैप जीती, लेकिन तीनों बार अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब नहीं जिता पाए। हालांकि साल 2016 में वॉर्नर की कप्तानी में टीम ने कप अपने नाम किया था।

thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



Tags:
  • IPL 2024
  • आईपीएल 2024
  • IPL News
  • Orange cap
  • ऑरेंज कैप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड