IPL 2025: 15 अप्रैल को PBKS और KKR आमने-सामने, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड
Sandeep Kumar | Apr 14, 2025, 23:41 IST
PBKS-KKR
IPL के इतिहास पंजाब और कोलकाता के बीच अब तक 33 आईपीएल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से कोलकाता ने 21 में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब 12 बार विजयी रही है।
आईपीएल 2025 का 31वां मुकाबला 15 अप्रैल को पंजाब के नए होम ग्राउंड, महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। यह मुकाबला सिर्फ अंक तालिका की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की वापसी के लिए भी बेहद अहम होने वाला है।
![1d105798-b30]()
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली करारी हार से पंजाब किंग्स की टीम पूरी तरह झकझोर गई है। अभिषेक शर्मा की 141 रनों की तूफानी पारी और SRH द्वारा 246 रन का लक्ष्य 18 ओवर में चेज करना, पंजाब के गेंदबाज़ी क्रम के लिए एक बड़ा झटका था। इस मुकाबले में पंजाब के लिए यह जरूरी होगा कि वह अपनी कमजोरियों को समझते हुए दमदार वापसी करे।
ये खबर भी पढ़िए... गुना हिंसा पर गरमाई सियासत, जीतू ने सरकार-प्रशासन को घेरा, बीजेपी का पलटवार
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आत्मविश्वास से लबरेज़ है। कप्तानी, बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी, तीनों ही विभागों में टीम ने संतुलन दिखाया। अब केकेआर की नजरें पंजाब पर होंगी, जहां वह उसी जोश से प्रदर्शन दोहराना चाहेगी।
ये खबर भी पढ़िए... अनाज खरीद घोटाला : सहकारी समिति और व्यापारियों की साठगांठ से फिर फर्जीवाड़ा
पंजाब और कोलकाता के बीच अब तक 33 आईपीएल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से कोलकाता ने 21 में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब 12 बार विजयी रही है। यह आंकड़ा साफ तौर पर कोलकाता की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि मुल्लांपुर के मैदान पर ये दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।
ये खबर भी पढ़िए... सड़क पर साजिश! बाइक सवारों ने BJP नेताओं की कार पर फेंका बम
पिछले पांच मुकाबलों पर नजर डालें तो पंजाब ने तीन और कोलकाता ने दो मैच जीते हैं। यह आंकड़ा पंजाब के आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म के लिहाज से केकेआर का प्रदर्शन कहीं ज्यादा संतुलित नजर आ रहा है। ऐसे में फैंस को एक जोरदार मुकाबले की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़िए... तहव्वुर राणा दिल्ली में भी करना चाहता था मुंबई जैसा हमला, कर चुका था तैयारी
दोनों टीमों की प्लेइंग का स्क्वॉड
कोलकाता नाइट राइडर्स:वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, एनरिक नॉर्खिया, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डी कॉक, अंगकृष रघुवंशी, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, रोवमन पॉवेल, अजिंक्य रहाणे, चेतन साकरिया, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसोदिया, मयंक मारकंडे।
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, नेहाल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे।
1d105798-b30
पंजाब के लिए जरूरी है वापसी
ये खबर भी पढ़िए... गुना हिंसा पर गरमाई सियासत, जीतू ने सरकार-प्रशासन को घेरा, बीजेपी का पलटवार
केकेआर की लय में वापसी
ये खबर भी पढ़िए... अनाज खरीद घोटाला : सहकारी समिति और व्यापारियों की साठगांठ से फिर फर्जीवाड़ा
हेड-टू हेड रिकार्ड
ये खबर भी पढ़िए... सड़क पर साजिश! बाइक सवारों ने BJP नेताओं की कार पर फेंका बम
पंजाब का पलड़ा भारी
ये खबर भी पढ़िए... तहव्वुर राणा दिल्ली में भी करना चाहता था मुंबई जैसा हमला, कर चुका था तैयारी
दोनों टीमों की प्लेइंग का स्क्वॉड
कोलकाता नाइट राइडर्स:वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, एनरिक नॉर्खिया, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डी कॉक, अंगकृष रघुवंशी, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, रोवमन पॉवेल, अजिंक्य रहाणे, चेतन साकरिया, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसोदिया, मयंक मारकंडे।
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, नेहाल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari