Tech Mahindra में बंपर जॉब्स, 6000 फ्रेशर्स को हायर करने वाली है महिंद्रा एंड महिंद्रा

Dolly patil | Apr 26, 2024, 12:24 IST
Share
TECH
TECH

आईटी सेक्टर की कंपनी टेक महिंद्रा 2025 तक 6000 फ्रेशर्स को हायर करने वाली है। जानिए क्या हैं महिंद्रा में नौकरी करने के लिए क्राइटेरिया। कैसे कर सकते हैं अप्लाई...

आईटी सेक्टर ( IT SECTOR ) की कंपनी टेक महिंद्रा ( Tech Mahindra ) ने वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए 6 हजार नौकरियां निकाली हैं। जानकारी के मुताबिक टेक महिंद्रा इस साल फ्रेशर्स को हायर करने वाली है। टेक महिंद्रा ने ये जानकारी ऐसे समय दी, जब ज्यादातर कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है और वे नई भर्तियों से कतरा रहे हैं, ऐसे में टेक महिंद्रा ने हायरिंग का निर्णय लिया है।

टेक महिंद्रा ने क्यों निकली भर्ती

31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा की कुल कर्मचारियों की संख्या में 795 की गिरावट दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक FY24 में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 6945 कम हो गई। हालांकि आईटी कंपनी के लिए यह दूसरा ऐसा वित्तीय वर्ष है। जब कंपनी ने अपने एम्प्लॉई बेस में पूरे साल कमी दर्ज की है। इससे पहले 2018 में कंपनी ने पूरे साल की कर्मचारियों की संख्या में गिरावट दर्ज की थी। टेक महिंद्रा के अलावा अ TCS भी FY25 में लगभग 40 हजार फ्रेशर्स को हायर करने की योजना बना रही है।

टेक महिंद्रा के MD और CEO ने क्या कहा

टेक महिंद्रा के MD और CEO मोहित जोशी ने कहा हम एक ऐसी कंपनी है जो लगातार फ्रेश ग्रेजुएट्स को हायर कर रही है। हम हर तिमाही में 1500 से अधिक नए ग्रेजुएट्स को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है की हम नए चीफ लर्निंग ऑफिसर के तहत इन नए लोगों को ट्रेन करने के लिए एक इंटेंसिव प्रोग्राम भी बना रहे हैं। वही कंपनी 2027 तक फ्रेशर्स को ट्रेन करने और तैनात करने पर फोकस करेगी।

ये खबर भी पढ़ें....निगम के फर्जी बिल घोटाले में सिद्दकी करेगा सरेंडर

वोटिंग से पहले इंदौर में BJP करा रही बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री की कथा

देर रात भोपाल पहुंचे अमित शाह

महादेव ऐप मामले में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को भी समन

कौन कौन सी कंपनियों में घटे कर्मचारी

FY24 में TCS, इंफोसिस और विप्रो ने भी पूरे साल में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट दर्ज की है। हालांकि TCS और इंफोसिस में पिछले एक दशक में ऐसा पहली बार है। जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान टीसीएस में 13,249 कर्मचारियों, इंफोसिस में 25,994 कर्मचारियों और विप्रो में 24,516 कर्मचारियों की गिरावट देखी गई थी।

Tags:
  • नौकरियां
  • it sector
  • Tech Mahindra
  • टेक महिंद्रा
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा मैं नौकरियां
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई