AFMS भर्ती 2026: सेना में डॉक्टर बनने का मौका, 120 मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती, 9 नवंबर से शुरू हो सकते हैं आवेदन
Arohi Raj | Sootr Creatives | Nov 01, 2026, 12:35 IST
AFMS के 120 पदों के लिए जल्द आवेदन शुरू हो सकता है।
सेना में नौकरी करने की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस (AFMS) में मेडिकल ऑफिसर के लिए 120 पदों पर भर्ती निकल सकती है।खबरों के मुताबिक, 9 नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकता है। 18 नवंबर 2026 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, चयन प्रक्रिया और एलिजिबिलिटी की पूरी जानकारी 7 नवंबर 2026 को जारी होने वाली डिटेल्ड नोटिफिकेशन में स्पष्ट होगी।
पदों का विवरण
योग्यता और ऐज लिमिट
चयन प्रक्रिया
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।
- यहां मेडिकल ऑफिसर (Short Service Commission) 2026 का नोटिफिकेशन खोलें।
- रजिस्ट्रेशन शुरू होने पर आवेदन का विकल्प चुनें।
- अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें।
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- फॉर्म में भरी सभी जानकारियां अच्छी तरह चेक करें।
- अब आवेदन फॉर्म जमा कर दें।
- आवेदन पूरा होने के बाद उसका Confirmation Record सुरक्षित रखें।
| Apply Online (From 9 November 2026) | Official AFMS Application Website |
| Detailed Notification (Scheduled for 7 November 2026) | View Official Recruitment Website |
| Official Website | Click Here |
- इस भर्ती में कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 120 पद हैं, जिनमें से 90 पद पुरुष और 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। - इस भर्ती के लिए योग्यता और उम्र सीमा क्या है?
इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता MBBS है, और MBBS उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 1997 या इसके बाद होना चाहिए, जबकि पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री धारकों के लिए यह तारीख 2 जनवरी 1992 या इसके बाद है। - क्या कोई लिखित परीक्षा या NEET PG स्कोर आवश्यक होगा?
आवेदन में लिखित परीक्षा या NEET PG स्कोर की आवश्यकता पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है, यह चयन प्रक्रिया के नोटिस में ही निर्धारित किया जाएगा।
क्या छत्तीसगढ़ के गांवों में भी आ गया शहर,जहां कभी चिट्ठी पहुंचती थी देर से, वहां अब वीडियो कॉल
By Arun Tiwari
मुख्यमंत्री के कार्यालय के सामने बनी सड़क 8 दिन में उखड़ी, जेडीए की सड़क क्वालिटी पर उठे सवाल
By Jageshwar Prasad
इंदौर हाईकोर्ट ने कहा था सरकारी धन से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी, निगम इसी के खिलाफ अपील में गया
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ की थाली के 26 साल, चीला-फरा से फास्ट फूड तक, विकास के साथ बदला छत्तीसगढ़िया जायका
By Arun Tiwari
मेटा ग्लासेस से नकल पर होगी सख्ती, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सरकार को भेजा लो पावर जैमर का प्रस्ताव
By Jageshwar Prasad
SMS हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टरों का प्रशासनिक पदों से मोहभंग, कई ने छोड़ी HOD की कुर्सी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एमपी में तीन हजार से ज्यादा डॉक्टरों-कर्मचारियों का अटैचमेंट खत्म,लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण में आ रही परेशानी
By Aman Vaishnav