CISF में 10वीं पास के लिए 1124 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
Vikram Jain | Published:
CISF recruitment 2025। Photograph: (the sootr)
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती निकली है। सीआईएसएफ ने भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। देखें वैकेंसी की पूरी डिटेल
CISF Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल ड्राइवर के 1124 पदों पर भर्ती निकाली हैं। यदि आप 10वीं कक्षा पास है और ड्राइविंग का अनुभव रखते हैं, तो यह नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
CISF में 1124 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। CISF कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 4 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़े और इस डेट्स को याद रखें। समय रहते आवेदन फॉर्म भरें। ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, टोटल 1124 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कांस्टेबल/ड्राइवर के 845 पद और कांस्टेबल/ड्राइवर-कम पंप ऑपरेटर के 279 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। यह वेतन उम्मीदवारों की पात्रता और अनुभव के आधार पर तय होगा।
RRB Group D Recruitment: रेलवे ने 32 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी
CISF भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कुछ खास शारीरिक मानदंडों को पूरा करना होगा। यह मापदंड विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग हैं।
सीना (Chest)
लंबाई (Height)
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 3 फरवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी और सुरक्षित नौकरी का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों को शारीरिक मानदंडों और शैक्षिक योग्यताओं को पूरा करना होगा।
HPCL ने निकाली बंपर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, जानें डिटेल
MP में शिक्षकों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें कब से करें आवेदन?
कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
पदों और वेतन की जानकारी
RRB Group D Recruitment: रेलवे ने 32 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी
क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य।
- अनुभव और लाइसेंस: उम्मीदवार के पास हैवी मोटर व्हीकल, ट्रांसपोर्ट व्हीकल, लाइट मोटर व्हीकल या गियर वाली मोटरसाइकिल चलाने का वैलिड लाइसेंस होना चाहिए। इसके साथ ही 3 साल का ड्राइविंग अनुभव भी जरूरी है।
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शारीरिक मापदंड
सीना (Chest)
- जनरल कैटेगरी, EWS, SC, OBC: 80 सेमी (फुलाने के बाद 85 सेमी)
- गढ़वाल, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा: 78 सेमी (फुलाने के बाद 83 सेमी)
- एसटी कैटेगरी: 76 सेमी (फुलाने के बाद 81 सेमी)
लंबाई (Height)
- जनरल कैटेगरी, EWS, SC, OBC: 167 सेमी
- गढ़वाल, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा: 160 सेमी
- एसटी कैटेगरी: 160 सेमी
फीस (Application Fee)
- जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए।
- एससी/एसटी के निशुल्क।
कैसे करें आवेदन
- CISF कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें।
- नए पेज पर 'न्यू रजिस्ट्रेशन' बटन पर क्लिक करें और सभी जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट जरूर निकालें।
युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर
HPCL ने निकाली बंपर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, जानें डिटेल
MP में शिक्षकों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें कब से करें आवेदन?
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari