B.E/B.Tech पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, GPSC Vacancy 2026 में करें अप्लाई

Manya Jain | Published:
Share
GPSC Vacancy 2026
GPSC Vacancy 2026

GPSC Engineering Service Recruitment 2026: गुजरात लोक सेवा आयोग में सिविल इंजीनियरों के लिए 103 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। इस भर्ती की लास्ट डेट 15 अप्रैल है।

गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में इंजीनियरिंग सर्विस (सिविल) के पदों को भरने के लिए भर्ती (Latest Sarkari Naukri) नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से क्लास-I और क्लास-II स्तर के 103 पदों पर भर्ती की जाएंगी।

यदि आपने सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की है और गुजरात सरकार के तहत एक अच्छे पद पर काम (new goverment jobs) करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।

पदों की जानकारी

इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में एग्जीक्यूटिव और डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों को भरा जाएगा।

क्लास-I (Class-I) पद

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (नर्मदा, जल संसाधन विभाग): 15 पद

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सड़क और भवन विभाग): 10 पद

क्लास-II (Class-II) पद

डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (नर्मदा, जल संसाधन विभाग): 60 पद

डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सड़क और भवन विभाग): 18 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

GPSC सिविल इंजीनियरिंग भर्ती 2026 (GPSC Civil Engineering Recruitment 2026) के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering) या सिविल टेक्नोलॉजी में स्नातक (Bachelor's Degree) की डिग्री होनी चाहिए।

2. आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु: 20 साल

अधिकतम आयु: 35 साल

आयु में छूट: गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/EWS/SEBC/महिला/दिव्यांग) को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

क्लास-I पदों के लिए: 67 हजार 700 - 2 लाख 8 हजार 700 रुपए (पे लेवल-11)

क्लास-II पदों के लिए: 53 हजार 100 - 1 लाख 67 हजार 800 (पे लेवल-09)

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सामान्य / EWS / SEBC | ₹100 + बैंक/पोस्टल चार्ज

SC / ST / PwD / महिला (गुजरात के) | कोई शुल्क नहीं (Nil)

चयन प्रक्रिया: तीन चरणों में परीक्षा

चरण 1: प्रारंभिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा (Preliminary Exam)

यह वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) की परीक्षा होगी।

  • पेपर-I (200 अंक): जनरल स्टडीज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड (2 घंटे)।
  • पेपर-II (300 अंक): सिविल इंजीनियरिंग (3 घंटे)।
  • नोट: प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
चरण 2: मुख्य लिखित परीक्षा (Main Written Exam)

यह वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकार की परीक्षा होगी। इसमें कुल 5 पेपर होंगे (गुजराती, अंग्रेजी और सिविल इंजीनियरिंग के 3 पेपर)। कुल अंक: 800।

चरण 3: साक्षात्कार (Interview)

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों के व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test) के लिए बुलाया जाएगा।

अन्य जानकारी

उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में बैठने के लिए Consent (सहमति) और Consent Deposit जमा करना अनिवार्य है। इसकी अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे) तक है। बिना इसके परीक्षा हॉल टिकट जारी नहीं किए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल gpsc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Apply Online" बटन पर क्लिक करें।
  • एडवरटाइजमेंट सिलेक्ट करें और "Apply" पर क्लिक करें।
  • यदि आप नए यूजर हैं, तो पंजीकरण (Registration) पूरा करें, अन्यथा लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Apply link

Notification

Official Website

ये भी पढ़ें...

NITCON Vacancy: इंजीनियर्स के लिए दिल्ली जल बोर्ड में 100 पदों पर भर्ती, जानें सर्जरी

SI भर्ती परीक्षा फिर खतरे में, एग्जाम टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Ordnance Factory Vacancy : ITI पास के लिए 400 पदों पर सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

PSSSB Vacancy 2026: 532 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें सैलरी

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • new goverment jobs
  • Latest Sarkari Naukri
  • GPSC
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर