अग्निवीर भर्ती 2026: चंबल अंचल में दोगुनी हुई वैकेंसी, 1800 पदों पर होगी भर्ती
Anjali Dwivedi | Feb 05, 2026, 19:28 IST
gwalior-army-recruitment-rally-2026-agniveer
ग्वालियर में सेना भर्ती रैली की तैयारी शुरू हो गई है। अग्निवीर के 1800 पदों के लिए नोटिफिकेशन एक हफ्ते में आ सकता है। चंबल अंचल के युवाओं के लिए इस बार वैकेंसी लगभग दोगुनी कर दी गई है।
भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले ग्वालियर-चंबल अंचल के युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेना इस बार भर्ती का दायरा काफी बड़ा करने जा रही है। साल 2026 की भर्ती प्रक्रिया में चंबल क्षेत्र के लिए एक लाख खाली पदों को भरने के लक्ष्य के साथ वैकेंसी को लगभग दोगुना किया जा सकता है। जहां साल 2024 में यह संख्या 832 थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 1800 तक ले जाने की तैयारी है।
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया फरवरी के महीने में शुरू होने की प्रबल संभावना है। सूत्रों की मानें तो इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन अगले एक सप्ताह के भीतर जारी किया जा सकता है। इस बार सेना भर्ती रैली को शिवपुरी या सागर के बजाय वापस ग्वालियर लाने के मूड में है। इसके लिए सैन्य अधिकारी जल्द ही शासन स्तर पर चर्चा करने वाले हैं, ताकि आयोजन को लेकर सहमति बन सके।
पिछले साल ग्वालियर प्रशासन की ओर से समय पर सहमति नहीं मिल पाई थी। इस प्रशासनिक देरी के कारण भर्ती रैली को अंतिम समय पर शिवपुरी शिफ्ट करना पड़ा था। सेना का कहना है कि अगर रैली ग्वालियर (ग्वालियर में अग्निवीर भर्ती परीक्षा) में आयोजित होती है, तो युवाओं की संख्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही शारीरिक रूप से फिट उम्मीदवारों का भी आंकड़ा ज्यादा हो सकता है।
सेना के आंकड़े बताते हैं कि इस अंचल के युवाओं का रुझान फौज की तरफ सबसे ज्यादा है। साल 2025-26 की भर्ती के दौरान कुल 1716 युवाओं का चयन हुआ था। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से अकेले भिंड, मुरैना और ग्वालियर जिलों से ही 1143 युवा चुने गए थे। बाकी के सात जिलों से चयन का आंकड़ा केवल 573 पर ही सिमट गया था।
भर्ती रैली को लेकर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जैसे ही सेना की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव (Formal proposal) प्राप्त होगा, उसे तत्काल शासन को भेजकर आगे की जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, अंचल के युवा मैदानों में पसीना बहा रहे हैं और नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
शिवपुरी में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा, ग्वालियर में लिखित परीक्षा
अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीखों का एलान, 25 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी तेज
अग्निवीर भर्ती 2025-26 में छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 5 सितंबर तक निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए करें पंजीयन
ग्वालियर एयर फोर्स स्कूल में भर्ती, 14 फरवरी 2026 तक करें आवेदन
जल्द जारी होगा ऑफिशियल नोटिफिकेशन
पिछले साल ग्वालियर प्रशासन की ओर से समय पर सहमति नहीं मिल पाई थी। इस प्रशासनिक देरी के कारण भर्ती रैली को अंतिम समय पर शिवपुरी शिफ्ट करना पड़ा था। सेना का कहना है कि अगर रैली ग्वालियर (ग्वालियर में अग्निवीर भर्ती परीक्षा) में आयोजित होती है, तो युवाओं की संख्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही शारीरिक रूप से फिट उम्मीदवारों का भी आंकड़ा ज्यादा हो सकता है।
ग्वालियर-भिंड-मुरैना के युवाओं का सेना में दबदबा
भर्ती रैली को लेकर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जैसे ही सेना की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव (Formal proposal) प्राप्त होगा, उसे तत्काल शासन को भेजकर आगे की जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, अंचल के युवा मैदानों में पसीना बहा रहे हैं और नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
शिवपुरी में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा, ग्वालियर में लिखित परीक्षा
अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीखों का एलान, 25 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी तेज
अग्निवीर भर्ती 2025-26 में छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 5 सितंबर तक निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए करें पंजीयन
ग्वालियर एयर फोर्स स्कूल में भर्ती, 14 फरवरी 2026 तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman