खाकी पहनने का सपना होगा सच, हरियाणा पुलिस 5500 पदों पर बंपर भर्ती

Manya Jain | Jan 04, 2026, 17:31 IST
Share
Haryana Police  Largest recruitment drive
Haryana Police Largest recruitment drive

हरियाणा सरकार का नए साल पर तोहफा दिया है। HSSC ने 5500 पुलिस सिपाही पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक पुरुष और महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार ने नए साल पर युवाओं को एक बड़ी सौगात दी है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुलिस सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन (govt jobs 2026) जारी किया है। इस भर्ती में कुल 5500 पदों पर नियुक्तियां होंगी। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए मौके हैं। यह भर्ती प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस सिपाही भर्ती है। इस भर्ती (Latest Sarkari Naukri) में 11th जनवरी 2026 से 25th जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

पद का नाम (Post Name)पदों की संख्या (Total Vacancies)
पुरुष कांस्टेबल (Male Constable GD)4500
महिला कांस्टेबल (Female Constable GD)600
जीआरपी पुरुष कांस्टेबल (GRP Male Constable)400
कुल पद (Total Posts)5500
ये भी पढ़ें...10वीं पास के लिए फेडरल बैंक भर्ती, 8 जनवरी 2026 तक करें आवेदन

एलिजिबिलिटी और फिजिकल स्टैंडर्ड्स

शारीरिक माप (Physical Measurement Test - PMT)

  • पुरुष उम्मीदवार: ऊंचाई कम से कम 170 सेंटीमीटर और सीना 83 सेंटीमीटर।
  • महिला उम्मीदवार: न्यूनतम ऊंचाई 158 सेंटीमीटर।
  • छूट: आरक्षित श्रेणियों को ऊंचाई और सीने में 2-2 सेमी की छूट दी जाएगी।

शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (Physical Screening Test - PST)

श्रेणी (Category)दूरी (Distance)समय (Time)
पुरुष (Male)2.5 किलोमीटर12 मिनट
महिला (Female)1.0 किलोमीटर06 मिनट
पूर्व सैनिक (ESM)1.0 किलोमीटर05 मिनट
ये भी पढ़ें...CGL से MTS जारी हुआ SSC Exam Schedule 2026, यहां देखे पूरा कैलेंडर

परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)

हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 100 सवाल (हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती) पूछे जाएंगे, जिनका कुल वेटेज 94.5 अंक होगा।

  • हरियाणा जीके (Haryana GK): 20 प्रश्न
  • कंप्यूटर (Computer Knowledge): 10 प्रश्न
  • सामान्य अध्ययन (General Studies): शेष 70% भाग में करंट अफेयर्स, विज्ञान, गणित और पशुपालन शामिल हैं।
ये भी पढ़ें...Railway Vacancy 2026 : RRB ने 312 पदों पर निकाली सरकारी नौकरी

आवेदन प्रक्रिया: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। उम्मीदवार 11 जनवरी 2026 से पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे।

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ या विशेष भर्ती पोर्टल adv012026.hryssc.com पर जाएं।
  2. पंजीकरण (Registration): होमपेज पर "Apply Online for Advt No. 01/2026" लिंक पर क्लिक करें। अपना CET (Common Eligibility Test) रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  3. फॉर्म भरें: लॉगिन करने के बाद, अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  4. दस्तावेज अपलोड करें (Upload Documents): अपनी नवीनतम फोटो (सफेद बैकग्राउंड), हस्ताक्षर और अनिवार्य दस्तावेज जैसे 10वीं, 12वीं की मार्कशीट और रिजर्वेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) स्कैन करके अपलोड करें।
  5. समीक्षा और सबमिट (Review & Submit): फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें क्योंकि अंतिम सबमिशन के बाद संपादन (Editing) संभव नहीं होगा।
  6. प्रिंटआउट लें: सफल सबमिशन के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
विशेष ध्यान दें: इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क (Application Fee: Nil) नहीं लिया जा रहा है, इसलिए किसी भी बाहरी लिंक या व्यक्ति को भुगतान न करें।
ये भी पढ़ें...Coal India Vacancy, CA और CMA के लिए 125 पदों पर मौका

Tags:
  • हरियाणा पुलिस
  • sarkari naukri
  • हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती