KVS-NVS सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा Tier-1 एग्जाम डेट आउट, 14 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
Anjali Dwivedi | Nov 22, 2025, 13:58 IST
KVS NVS
KVS और NVS में 14 हजार 967 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती आई है। CBSE ने टियर-1 के लिए 10 और 11 जनवरी 2026 एग्जाम डेट तय की है। आवेदन की लास्ट डेट 4 दिसंबर 2025 है।
शिक्षक भर्ती:केंद्रीय विद्यालयों (KVS) और नवोदय विद्यालयों (NVS Recruitment) में सरकारी नौकरी की बंपर भर्ती निकली है। CBSE ने इसकी टियर-1 परीक्षा की तारीख बताई है। यह भर्ती टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए है। कुल 14 हजार 967 पदों पर यह भर्ती की जा रही है।
टियर-1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को होगी। यह परीक्षा Central Board of Secondary Education आयोजित करेगा। CBSE ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर दिया है।
KVS-NVS भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 4 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। फीस भरने की लसा्ट डेट भी यही है। आप www.CBSE.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
इसके अलावा kvsangathan.nic.in पर भी लिंक उपलब्ध है। navodaya.gov.in पर भी जाकर अप्लाई कर सकते हैं। CBSE यह भर्ती कंबाइंड तौर पर आयोजित कर रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Sarkari Naukri: सिंधिया मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 28 नवंबर इंटरव्यू
सरकारी नौकरी: RRB NTPC में 5810 पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ी, जल्दी करें आवेदन
इस Latest Sarkari Naukri में कुल 14 हजार 967 वैकेंसी घोषित हुई हैं। केंद्रीय विद्यालय (KVS Recruitment) में कुल 9 हजार 126 पद हैं। नवोदय विद्यालय (NVS) में कुल 5 हजार 841 पद हैं।
NVS एमटीएस पद को छोड़कर बाकी सभी पदों का पैटर्न कॉमन होगा।
पंजाब नेशनल बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए 750 पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट 23 नवंबर
सरकारी नौकरी: UP होमगार्ड के 41 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास, जानें नई गाइडलाइन
टियर-1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को होगी। यह परीक्षा Central Board of Secondary Education आयोजित करेगा। CBSE ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर दिया है।
आवेदन की लास्ट डेट कब है?
इसके अलावा kvsangathan.nic.in पर भी लिंक उपलब्ध है। navodaya.gov.in पर भी जाकर अप्लाई कर सकते हैं। CBSE यह भर्ती कंबाइंड तौर पर आयोजित कर रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Sarkari Naukri: सिंधिया मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 28 नवंबर इंटरव्यू
सरकारी नौकरी: RRB NTPC में 5810 पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ी, जल्दी करें आवेदन
कितनी वैकेंसी किस स्कूल में है?
KVS में मुख्य पद (9 हजार 126 पद)
- प्रिंसिपल के लिए 134 पद हैं।
- वाइस प्रिंसिपल के लिए 58 पद हैं।
- पीजीटी टीचर के लिए 1465 पद हैं।
- टीजीटी टीचर के लिए 2794 पद हैं।
- पीआरटी स्पेशल एजुकेटर के 3365 पद हैं।
- नॉन-टीचिंग में 1155 पद शामिल हैं।
- लाइब्रेरियन के लिए 147 पद हैं।
NVS में मुख्य पद (5841 पद)
- प्रिंसिपल के लिए 93 पद हैं।
- PGT टीचर के लिए 1513 पद हैं।
- TGT टीचर के लिए 2978 पद हैं।
- TGT थर्ड लैंग्वेज के 443 पद हैं।
- नॉन-टीचिंग में 787 पद शामिल हैं।
आयु सीमा और योग्यता क्या है?
- सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल है।
- प्राइमरी टीचर (PRT) के लिए अधिकतम 30 साल है।
- TGT टीचर के लिए अधिकतम 35 साल है।
- PGT टीचर के लिए अधिकतम 40 साल है।
- प्रिंसिपल के लिए यह 35 से 50 साल है।
- SC/ST वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी।
- ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी।
कुछ पदों के लिए जरूरी योग्यता
- PRT टीचर के लिए 10+2 पास होना जरूरी है।
- साथ में D.El.Ed या B.El.Ed का डिप्लोमा भी चाहिए।
- सीटीईटी पेपर I परीक्षा भी पास होनी चाहिए।
- जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के लिए 12वीं पास चाहिए।
- 30 WPM इंग्लिश टाइपिंग ज़रूरी है।
- या फिर 25 WPM हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए।
- एमटीएस पद के लिए सिर्फ 10वीं पास होना चाहिए।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) कैसा होगा?
- टियर-1 परीक्षा दो घंटे की होगी।
- यह ओएमआर बेस्ट मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे।
- कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे।
- कुल अंक 300 होंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर एक नंबर काटा जाएगा।
परीक्षा के मुख्य भाग
- जनरल रीजनिंग (20 सवाल) के 60 नंबर होंगे।
- न्यूमेरिकल एबिलिटी (20 सवाल) के 60 नंबर होंगे।
- बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान (20 सवाल) के 60 नंबर होंगे।
- सामान्य ज्ञान (20 सवाल) के 60 नंबर होंगे।
- भाषा दक्षता (अंग्रेजी) (10 सवाल) के 30 नंबर होंगे।
- भाषा दक्षता (MIIL) (10 सवाल) के 30 नंबर होंगे।
- MIIL में हिंदी, मराठी, पंजाबी या अन्य भाषाएं होंगी।
- चयन की गई भाषा बाद में बदली नहीं जा सकती।
NVS MTS का पैटर्न अलग है
- इसमें कंप्यूटर ज्ञान के 40 सवाल होंगे।
- सामान्य जागरूकता के 20 सवाल होंगे।
- भाषा दक्षता (अंग्रेजी) के 20 सवाल होंगे।
- भाषा दक्षता (MIIL) के 20 सवाल होंगे।
- यह परीक्षा भी 300 अंकों की होगी।
- गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।
आवेदन फीस की पूरी जानकारी
- प्रिंसिपल/असिस्टेंट कमिश्नर पदों के लिए: 2 हजार 800 रुपए।
- TGT/PGT/PRT पदों के लिए: 2 हजार रुपए।
- नॉन-टीचिंग (JSA, MTS, लैब अटेंडेंट) पदों के लिए: 1 हजार 700 रुपए।
- SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: 500 रुपए फीस है।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
पंजाब नेशनल बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए 750 पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट 23 नवंबर
सरकारी नौकरी: UP होमगार्ड के 41 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास, जानें नई गाइडलाइन
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava