एमपी जॉब अलर्ट: महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती, 3 जून है लास्ट डेट
Manya Jain | May 30, 2026, 18:38 IST
mp mahila balvikas vibhag bharti
मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग (MPWCDMIS) ने किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति में 15 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 3 जून 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एमपी सरकारी नौकरी. महिला एवं बाल विकास विभाग एमपी ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति के लिए निकाली गई है। इसके तहत विभिन्न जिलों में कुल 15 खाली पदों को भरा जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया 23 मई से शुरू होकर 3 जून 2026 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
इस भर्ती के तहत कुल 15 पदों को भरा जाना तय हुआ है। विभाग ने जिलों के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार जारी किया है:
उम्मीदवार के पास बाल मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, मनोरोग विज्ञान या कानून (Law) में डिग्री होनी चाहिए। यदि डिग्री नहीं है, तो शिक्षा या स्वास्थ्य क्षेत्र में 7 वर्ष का कार्य अनुभव जरूरी है।
आवेदक के पास समाजशास्त्र, शिक्षा, मानव स्वास्थ्य, मानव विकास या विशेष शिक्षा में डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में 7 साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद विभाग सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों की एक शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी।
चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को ही फाइनल जॉइनिंग दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा जाएगा। उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से ही अपना आवेदन जमा करना होगा। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर लें।
भरे हुए फॉर्म को आप खुद जाकर या डाक (Post) के जरिए भेज सकते हैं।
आवेदन भेजने का पता है—
निदेशक, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, विजयाराजे भवन, 28-A, अरेरा हिल्स, भोपाल, मध्य प्रदेश – 462001। ध्यान रहे कि आपका फॉर्म 3 जून 2026 से पहले पहुंच जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती
आवेदन प्रक्रिया 23 मई से शुरू होकर 3 जून 2026 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
किस जिले में कितने पद?
- किशोर न्याय बोर्ड (JJB): इसमें कुल 5 पद खाली हैं। अनूपपुर, मंदसौर में 1-1 सदस्य और भिंड में 1 महिला सदस्य की जरूरत है। श्योपुर जिले में 2 सदस्यों (1 महिला) की नियुक्ति होगी।
- बाल कल्याण समिति (CWC): इसमें कुल 10 पद भरे जाएंगे। गुना और टीकमगढ़ में 1-1 अध्यक्ष का पद खाली है। धार में 1 महिला सदस्य का पद है। डिंडोरी, मुरैना, नीमच, उमरिया और शाजापुर में 1-1 सदस्य नियुक्त होंगे। सीहोर जिले में 2 सदस्यों की भर्ती की जाएगी।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. किशोर न्याय बोर्ड के लिए योग्यता
2. बाल कल्याण समिति के लिए योग्यता
आयु सीमा, फीस और जरूरी तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 23 मई 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 3 जून 2026
- आयु सीमा (01/01/2026 तक): न्यूनतम 35 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष।
- आवेदन शुल्क: सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन बिल्कुल निशुल्क (No Fee) है।
चयन प्रक्रिया
चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को ही फाइनल जॉइनिंग दी जाएगी।
ऑफलाइन आवेदन
भरे हुए फॉर्म को आप खुद जाकर या डाक (Post) के जरिए भेज सकते हैं।
आवेदन भेजने का पता है—
निदेशक, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, विजयाराजे भवन, 28-A, अरेरा हिल्स, भोपाल, मध्य प्रदेश – 462001। ध्यान रहे कि आपका फॉर्म 3 जून 2026 से पहले पहुंच जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari