MP Police Bharti 2025 में ट्रांसजेंडर को ऐसे मिलेगा मौका, देना होगा ये सर्टिफिकेट, जानें डिटेल

Manya Jain | Oct 16, 2025, 12:27 IST
Share
mp police-bharti-2025-transgender
mp police-bharti-2025-transgender

मध्यप्रदेश पुलिस ने ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 में आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। ईएसबी ने प्रोफाइल में ट्रांसजेंडर के लिए अलग जेंडर ऑप्शन जोड़ा है।

मध्यप्रदेश पुलिस में अब ट्रांसजेंडर (Transgender) अभ्यर्थियों को भी भर्ती का मौका मिलेगा। ईएसबी (ESB) ने आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 अक्टूबर कर दी है।

इसके साथ ही, प्रोफाइल में ‘ट्रांसजेंडर’ के लिए अलग जेंडर ऑप्शन भी जोड़ा गया है। इसके बाद अब ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे।

भर्ती में 7500 पदों की घोषणा

इस बार मध्यप्रदेश पुलिस में कुल 7500 पदों पर भर्ती होगी। इनमें ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए भी ओबीसी (OBC) आरक्षण के तहत अवसर दिया गया है।



ईएसबी ने ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया में विशेष बदलाव किए हैं। उम्मीदवारों को दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर 2025 तक दी गई है।

ट्रांसजेंडर को मिलेगा ओबीसी आरक्षण

मध्यप्रदेश पुलिस (mp police bharti update) ने ट्रांसजेंडरों को ओबीसी (OBC) आरक्षण में शामिल किया है। इसके अलावा, सूबेदार (स्टेनोग्राफर) व असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती (500 पद) और सब-इंस्पेक्टर भर्ती में भी ट्रांसजेंडर को आवेदन का अवसर मिलेगा।

हाईकोर्ट तय करेगा परिणाम

साथ ही, कोर्ट केस वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की अनुमति दी गई है, लेकिन उनका परिणाम हाईकोर्ट के अंतिम आदेश पर निर्भर करेगा।

यह निर्णय सरकार के ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत लिया गया है, जिसे 2019 में केंद्र सरकार ने लागू किया था।

ट्रांसजेंडरों को सरकारी नौकरी में अलग श्रेणी

2021 से मध्यप्रदेश सरकार ने ट्रांसजेंडरों को सरकारी नौकरी में अलग श्रेणी में शामिल किया है। राज्य में ट्रांसजेंडरों की संख्या लगभग 1400 के आसपास बताई जा रही है।



अब ये उम्मीदवार मध्यप्रदेश पुलिस की विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं का हिस्सा बन सकते हैं।

नई नियमों के अनुसार, ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों (एमपी पुलिस ट्रांसजेंडर भर्ती) को पहले कलेक्टर से लिंग प्रमाणपत्र लेना होगा। यह प्रमाणपत्र मेडिकल परीक्षण के बाद जारी किया जाएगा। यह निर्धारित करेगा कि उम्मीदवार पुरुष है या महिला। प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही उम्मीदवार लिखित परीक्षा दे सकेंगे।

शारीरिक दक्षता के मानक

प्रमाणपत्र के अनुसार शारीरिक दक्षता के मानक तय किए जाएंगे। यदि उम्मीदवार महिला के रूप में प्रमाणित है, तो उसे महिला के शारीरिक मानक पूरे करने होंगे। यदि पुरुष के रूप में प्रमाणित है, तो उसे पुरुष के शारीरिक मानक अपनाने होंगे।

ट्रैनिंग प्रक्रिया

भर्ती के बाद, ट्रैनिंग में भी लिंग प्रमाणपत्र के आधार पर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग ट्रैनिंग होंगे।

ओबीसी श्रेणी में ट्रांसजेंडर

मध्यप्रदेश सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल किया है। इससे उन्हें सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

फिजिकल स्टैंडर्ड्स

  • 800 मीटर दौड़
  • लंबी कूद
  • 4 किलोग्राम गोला फेंक
  • 800 मीटर दौड़
  • लंबी कूद
  • 4 किलोग्राम गोला फेंक
  • 800 मीटर दौड़
  • लंबी कूद
  • 7.26 किलोग्राम गोला फेंक
  • 800 मीटर दौड़
  • लंबी कूद
  • 7.26 किलोग्राम गोला फेंक

अन्य राज्यों में स्थिति

तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में पहले से ट्रांसजेंडर भर्ती प्रक्रिया है। अब मध्यप्रदेश भी ट्रांसजेंडर को भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर रहा है।

चिकित्सा परीक्षण प्रक्रिया

चिकित्सा परीक्षण के दौरान ट्रांसजेंडर का लिंग तय किया जाएगा। परीक्षण के बाद लिंग प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...

इस सीक्रेट से बदल सकते हैं 3 दिन में अपना एमपी पुलिस भर्ती का स्टडी प्लान

एमपी पुलिस भर्ती 2025 में स्ट्रेस टेस्ट से जीतें, कम समय में पाएं सिलेक्शन

एमपी पुलिस भर्ती में बनना है टॉपर, तो जानें रीजनिंग के सवालों को सेकेंड्स में सॉल्व करने के गेम चेंजर टिप्स

MP Police Bharti 2025: 7500 पदों पर 9.5 लाख आवेदन, इंजीनियर और PHd होल्डर्स के बीच कम्पटीशन

Tags:
  • एमपी पुलिस
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • mp police bharti
  • MP Police Bharti 2025
  • एमपी पुलिस भर्ती 2025
  • mp police bharti update
  • एमपी पुलिस ट्रांसजेंडर भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड