एमपी केंद्रीय विद्यालय भर्ती: बिना परीक्षा सरकारी टीचर बनने का चांस

Manya Jain | Jan 24, 2026, 12:41 IST
Share
mp raisen kv walk in interview vacancy 2026
mp raisen kv walk in interview vacancy 2026

MP KVS Recruitment 2026: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायसेन में PGT, TGT और PRT सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। बिना परीक्षा इंटरव्यू से होगा चयन।

रायसेन के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायसेन ने नई भर्ती निकाली है। यह भर्ती शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए की जा रही है। इसमें कई तरह के टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद शामिल हैं।

इस सरकारी टीचर की नौकरीके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होकर आप यह नौकरी पा सकते हैं।

पदों से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस (mp sarkari naukri) जरूर देखें। बिना परीक्षा सरकारी संस्थान (केंद्रीय विद्यालय संगठन) में काम करने का यह बेस्ट मौका है।

पदों की जानकारी

शिक्षण पद (Teaching Posts):

  • PGT (स्नातकोत्तर शिक्षक): अंग्रेजी, हिंदी, गणित, भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र और वाणिज्य।
  • TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक): अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और संस्कृत।
  • PRT (प्राथमिक शिक्षक): सभी विषय।

गैर-शिक्षण एवं प्रशिक्षक पद (Non-Teaching Posts):

  • नर्स (Nurses)
  • परामर्शदाता (Counselor)
  • विशेष शिक्षक (Special Educator)
  • योग, नृत्य, खेल और कंप्यूटर अनुदेशक (Instructors)

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

PGTसंबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (PG) और B.Ed.।
TGT50% अंकों के साथ स्नातक (Graduate), B.Ed. और CTET उत्तीर्ण।
PRT12वीं (50% अंक) के साथ D.Ed./B.El.Ed. और CTET अनिवार्य।
कंप्यूटर अनुदेशकPGDCA/BCA या समकक्ष डिग्री।
नर्सनर्सिंग में डिप्लोमा या B.Sc. नर्सिंग।
महत्वपूर्ण नोट: जिन उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम अभी प्रतीक्षित (Awaited) है, वे इंटरव्यू में शामिल होने के पात्र नहीं हैं। साथ ही, शिक्षण पदों के लिए B.Ed./D.Ed. के बिना इंटरव्यू (KVS Recruitment) नहीं लिया जाएगा।

आयु सीमा और सैलरी

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 65 साल
  • सैलरी: केवीएस मानदंडों (KVS Norms) के अनुसार ही सैलरी दी जाएगी।
  • आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क (No Application Fee) देय नहीं है।

इंटरव्यू डेट्स

उम्मीदवारों को सीधे विद्यालय परिसर में निर्धारित तारीख पर उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे के बीच पंजीकरण के बाद शुरू होंगे।

  • इंटरव्यू डेट 1: 10 फरवरी 2026
  • इंटरव्यू डेट 2: 11 फरवरी 2026
  • स्थान: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायसेन, नए बस स्टैंड के पीछे, भोपाल रोड, रायसेन (म.प्र.)।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. अपने सभी मूल प्रमाण पत्र (Original Certificates) साथ लाएं।
  2. सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित छायाप्रति (Self-attested photocopies) का एक सेट तैयार करें।
  3. एक रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो साथ रखें।
  4. निर्धारित तिथि पर सुबह 8 बजे विद्यालय पहुंचकर पंजीकरण कराएं।
Application Form

Notification PDF

Official Website

ये भी पढ़ें...

स्वास्थ्य विभाग में 525 पदों पर होगी सीधी भर्ती: कोरोना वॉरियर्स को मिलेगा बोनस अंक, ऐसे करें आवेदन

MP ऑनलाइन भर्ती पोर्टल से मिलेगी जॉब, जानें क्वालिफिकेशन और अप्लाई प्रोसेस

सरकारी नौकरी: कोचीन शिपयार्ड भर्ती, 260 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

MP NHM Vacancy: एमपी में मैनेजर के पदों पर निकली सरकारी नौकरी

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी टीचर की नौकरी
  • sarkari naukri
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन
  • KVS Recruitment
  • mp sarkari naukri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज