NPCIL Vacancy 2026: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में सीधी भर्ती, जानें सैलरी

Manya Jain | Feb 26, 2026, 19:41 IST
Share
npcil-rajasthan-iti-apprentice-recruitment-2026
npcil-rajasthan-iti-apprentice-recruitment-2026

जॉब्स ITI पास युवाओं के लिए NPCIL रावतभाटा में अप्रेंटिस करने का सुनहरा मौका! कुल 245 पदों के लिए 18 मार्च 2026 तक आवेदन करें। जानें भर्ती प्रक्रिया, योग्यता की जानकारी...

NPCIL रावतभाटा, राजस्थान ने ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Latest Sarkari Naukri) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह उन युवाओं के लिए बहुत अच्छा मौका है जिन्होंने आईटीआई (ITI) कोर्स पूरा कर लिया है। अगर आप किसी सरकारी संस्थान से ट्रेनिंग लेकर सरकारी नौकरी (govt jobs 2026) करना चाहते हैं, तो इस मौके का फायदा जरूर उठाएं। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया से कुल 245 पदों को भरा जाएगा। आप इस भर्ती में 18 मार्च 2026 तक आवेदन करें।

पदों की जानकारी

NPCIL ने विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। NPCIL Trade Apprentice Vacancy (NPCIL ट्रेड अप्रेंटिस रिक्ति) का विवरण इस प्रकार है।

  • फिटर (Fitter): 68 पद
  • इलेक्ट्रीशियन (Electrician): 68 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (Electronics Mechanic): 68 पद
  • कोपा (COPA): 10 पद
  • टर्नर (Turner): 10 पद
  • मशीनिस्ट (Machinist): 10 पद
  • वेल्डर (Welder): 11 पद
विशेष नोट: कुल पदों में से 09 पद PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षित हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI Pass Certificate (ITI पास प्रमाणपत्र) होना चाहिए। यह कोर्स नियमित (Full-time) होना अनिवार्य है।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 24 साल
  • छूट: SC/ST/OBC और PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को The Apprentices Act, 1961 के तहत 1 साल के प्रशिक्षण पर रखा जाएगा।

  • मासिक वजीफा (Monthly Stipend): 9 हजार 600 रुपए हर महीने
  • अवधि (Duration): 1 साल।
  • अतिरिक्त लाभ: ध्यान दें कि इस प्रशिक्षण के दौरान PF, ग्रेच्युटी या चिकित्सा जैसे अतिरिक्त लाभ देय नहीं होंगे। यह विशुद्ध रूप से एक अस्थायी प्रशिक्षण कार्यक्रम है।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार को NAPS 2.0 पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण के बाद NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जाएं।
  • "Current Recruitment" सेक्शन में जाकर ट्रेड अप्रेंटिस के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आवश्यक जानकारी भरें और स्कैन की हुई फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • यदि आप एक से अधिक ट्रेड के लिए पात्र हैं, तो प्रत्येक के लिए अलग आवेदन जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनकी ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जा सकता है। रावतभाटा राजस्थान साइट के 16 किमी के दायरे में रहने वाले स्थानीय उम्मीदवारों को चयन में वरीयता दी जाएगी।

Apply Online: Click here

Official Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

GSSSB Vacacny 2026: 203 पदों पर निकली भर्ती, 16 मार्च तक आवेदन

HPCL Vacancy 2026: इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 731 पदों पर भर्ती

एमपी बिजली विभाग भर्ती: 979 पदों पर सरकारी नौकरी, बिना परीक्षा चयन

BPSC Civil Judge Vacancy: बिहार में न्यायिक सेवा में निकली जज भर्ती

Tags:
  • sarkari naukri
  • NPCIL
  • अप्रेंटिस भर्ती
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब