RVSKVV Gwalior Bharti: ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में सीधी भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया

Manya Jain | Published:
Share
RVSKVV Gwalior Bharti
RVSKVV Gwalior Bharti

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में यंग प्रोफेशनल और फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। बिना किसी आवेदन शुल्क के 9 जून 2026 को सीधे इंटरव्यू में शामिल हों।

ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय (RVSKVV) ने यंग प्रोफेशनल और फील्ड असिस्टेंट के 11 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस सरकारी भर्ती (mp sarkari naukri ) के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-interview) के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क (Application Fee) नहीं लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 42,000 रुपये प्रति माह तक का शानदार सैलरी दी जाएगी। इंटरव्यू 9 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे विश्वविद्यालय के ग्वालियर प्रशासनिक ब्लॉक में होगा।

पदों की जानकारी और सैलरी

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 11 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

पद का नाम (Post Name)कुल पदमासिक वेतन (Salary Per Month)
यंग प्रोफेशनल II (Young Professional II)05 42 हजार रुपए



यंग प्रोफेशनल I (Young Professional I)0130 हजार रुपए/-
फील्ड असिस्टेंट (Field Assistant)0515 हजार रुपए/-
कुल पद (Total Vacancies)11

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. यंग प्रोफेशनल II (YP II)

  • अनिवार्य योग्यता: उम्मीदवार के पास कृषि (Agronomy), सॉइल साइंस, प्लांट पैथोलॉजी, एंटोमोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बॉटनी या हॉर्टिकल्चर में एम.एससी (M.Sc. Ag.) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • वांछनीय योग्यता: संबंधित प्रयोगशाला या फील्ड वर्क में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव।

2. यंग प्रोफेशनल I (YP I)

  • अनिवार्य योग्यता: कृषि विज्ञान में बी.एससी (B.Sc. Ag.) या हॉर्टिकल्चर में बी.एससी (B.Sc. Hort.) की डिग्री।
  • वांछनीय योग्यता: कंप्यूटर, फील्ड या लैब के काम का बुनियादी अनुभव।

3. फील्ड असिस्टेंट (Field Assistant)

  • अनिवार्य योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री।
  • वांछनीय योग्यता: कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा (जैसे PGDCA या DCA) और फील्ड वर्क का अनुभव।
आयु सीमा न्यूनतम आयु: 21 साल अधिकतम आयु: 45 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे मिलेगी आपको यह नौकरी?

इस भर्ती (Agriculture University Job Gwalior) में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लंबी परीक्षा से नहीं गुजरना होगा।

  1. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए आवेदन फॉर्म और शैक्षणिक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।
  2. लिखित या स्किल टेस्ट: आवश्यकता पड़ने पर पद से संबंधित बुनियादी ज्ञान को परखने के लिए एक छोटा टेस्ट लिया जा सकता है।
  3. वॉक-इन-इंटरव्यू: अंतिम चयन पूरी तरह से साक्षात्कार (Interview) में आपके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

इंटरव्यू के लिए आवेदन कैसे करें?

चूंकि यह एक वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-interview) आधारित भर्ती है, इसलिए आपको पहले से कोई ऑनलाइन फॉर्म सबमिट नहीं करना है। आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:

  • विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल से आवेदन फॉर्म (अनेक्सचर-1) डाउनलोड करें और उसे साफ अक्षरों में पूरा भरें।
  • फॉर्म के ऊपर अपनी एक नई पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और नीचे अपने हस्ताक्षर (Signature) करें।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेजों जैसे 10वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी का एक सेट बनाएं और उन्हें खुद सत्यापित (Self-attested) करें।
  • 9 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे अपने भरे हुए फॉर्म और सभी मूल दस्तावेजों (Original Certificates) के साथ निर्धारित पते पर पहुंचें।
इंटरव्यू एड्रेस

प्रशासनिक ब्लॉक, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, राजा पंचम सिंह मार्ग, आकाशवाणी के पास, ग्वालियर (मध्यप्रदेश)।
ये भी पढ़ें...

MP B.Ed Counseling 2026: काउंसलिंग शुरू, लेकिन कॉलेज और सीटों पर अब भी सस्पेंस

MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट

SI भर्ती री-एग्जाम 2021 के लिए सभी अभ्यर्थियों को करनी होगी KYC, 3.83 लाख अभ्यर्थियों का फ्री में होगा करेक्शन

सागर मेडिकल कॉलेज भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से बनें प्रोफेसर, 15 जून लास्ट डेट

Tags:
  • कृषि विश्वविद्यालय
  • sarkari naukri
  • gwalior
  • mp sarkari naukri
  • Agriculture University
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?