SSC CHSL 2024 : 3900 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

Siddhi Tamrakar | Dec 13, 2024, 15:22 IST
Share
ssc chsl 2024 eaxm
ssc chsl 2024 eaxm

यदि आप SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी हो सकती है। SSC ने CHSL परीक्षा के लिए खाली पदों के बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है।

यदि आप SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी हो सकती है। एसएससी ने हाल ही में 2024 के संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा के लिए संभावित खाली पदों के बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार यह परीक्षा देने का सोच रहे हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.inपर जाकर वैकेंसी की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

कितनी वैकेंसी निकली हैं?

एसएससी के द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 3 हजार 954 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती-

  • लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
  • जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA)
  • जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट (JPA)
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड A

चयन प्रक्रिया

इस परीक्षा में दो चयन के लिए 2 लेवल होते हैं:- टियर 1 और टियर 2

  1. टियर 1:यह एक ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा होगी (CBT), जिसमें बहुविकल्पीय (Multiple Choice) सवाल पूछे जाएंगे।
  2. टियर 2:यह भी एक ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें 3 सेक्शन होंगे और हर एक सेक्शन में दो मॉड्यूल होंगे। टियर 2 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव मल्टीपल चॉइस के साथ-साथ स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट भी शामिल होगा।
सभी उम्मीदवारों को टियर 2 में सफल होने के बाद एसएससी की वेबसाइटssc.gov.inके माध्यम से अपनी प्राथमिकताएं (Preferences) सब्मिट करना होगा। ध्यान रखें कि यदि आप यह नहीं करेंगे तो आपको आखिरी परिणाम में किसी भी पद के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

SSC CHSL 2024:-

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.inपर जाएं।
  2. फिर 'संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2024 के लिए संभावित वैकेंसी को अपलोड करने' वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब यह आपको एक PDF File पर रीडायरेक्ट कर देगा।
  4. यहां से आप अस्थायी वैकेंसी की पूरी जानकारी देख सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए PDF को डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।
यह पूरी प्रक्रिया एसएससी की आने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है, ताकि वे सभी जरूरी जानकारियों से अवगत रहें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नेशनल न्यूज
  • Job-Vacancy
  • सरकारी नौकरी
  • latest news
  • jobs 2024
  • SSC CHSL
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती