SSC CHSL Notification जारी, LDC, DEO और अन्य पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 03, 2026, 13:07 IST
SSC CHSL 2026 में दो हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती।
कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने देश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका दिया है। आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन 2026 का SSC CHSL Notificationजारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में LDC, JSA और DEO के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती
एलिजीबिलिटी क्राइटेरिया
- DEO/DEO Grade A: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान स्ट्रीम में गणित विषय के साथ 12वीं कक्षा (12th Standard Pass) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- LDC/JSA और अन्य विभागों में DEO/DEO Grade A: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है।
जो छात्र वर्तमान में अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनका परिणाम 7 अक्टूबर 2026 को या उससे पहले घोषित हो चुका हो।
आयु सीमा और मिलने वाली छूट
- SC / ST उम्मीदवार: 5 साल की छूट
- OBC उम्मीदवार: 3 साल की छूट
- PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवार: 10 साल तक की छूट
आवेदन प्रक्रिया और तारीखें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं या 'माई एसएससी' (My SSC) मोबाइल ऐप का उपयोग करें।
- नई वेबसाइट पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें (पुरानी वेबसाइट का OTR यहां काम नहीं करेगा)।
- इसके बाद लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- निर्धारित किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड) से करना होगा। महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
- फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 (रात 23:00 बजे) तक है, जबकि ऑनलाइन शुल्क भुगतान 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है। इसके अलावा, यदि फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 के बीच करेक्शन विंडो का उपयोग किया जा सकता है।
FAQ
- इस SSC CHSL भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 2,536 टेंटेटिव (संभावित) रिक्तियों को भरा जाएगा। अंतिम पदों की संख्या बाद में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। - SSC CHSL 2026 के लिए एलिजीबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?
SSC CHSL 2026 के लिए पात्रता की गणना 7 अक्टूबर 2026 के अनुसार होगी। उम्मीदवारों के पास विज्ञान स्ट्रीम में गणित विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, या वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जो अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं, बशर्ते उनका परिणाम 7 अक्टूबर 2026 को या उससे पहले घोषित हो चुका हो। - आवेदन करने की अंतिम तिथि और शुल्क भुगतान कब तक है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 (रात 23:00 बजे) तक है, जबकि ऑनलाइन शुल्क भुगतान 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है।
कोटा में गर्भवती महिलाओं की मौत का मामला: चार जांच कमेटियों ने दी क्लीनचिट, निलंबित तीन डॉक्टर हुए बहाल
By Jageshwar prasad
पुलिसकर्मी को ही निवेश के नाम पर 16 लाख का चूना, 20 प्रतिशत कमीशन का दिया था लालच
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मानद उपाधियों के वितरण पर उठे सवाल, 14 विश्वविद्यालयों ने नहीं दी एक भी डिग्री
By Jyoti Mahender Bhardwaj
रायपुर हत्याकांड: महिला के नाखूनों के DNA से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, ऐसे बेनकाब हुए तीनों कातिल
By Harrison Masih
त्योहारों के मौसम में हवाई टिकटों की कीमतें बढ़ीं, बेंगलुरु से जयपुर का किराया 27 हजार तक पहुंचा
By Ashish Bhardwaj
इंदौर के 1.36 लाख वोटरों के नाम SIR में कटे, चुनाव आयोग के पास डिजिटल डेटा नहीं, RTI से खुली पोल
By Amresh Kushwaha
बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाने वाले 17 अभ्यर्थी पकड़े
By Jageshwar prasad