बिना इंटरव्यू मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें SSC Stenographer Bharti 2025 की पूरी डिटेल्स

Aman Vaishnav | Dec 25, 2025, 14:21 IST
Share
ssc-stenographer-grade-c-ldce-recruitment-2025-apply-online
ssc-stenographer-grade-c-ldce-recruitment-2025-apply-online

एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 326 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 11 जनवरी 2026 तक आवेदर कर सकते हैं। सिलेक्शन प्रोसेस, सिलेबस और रजिस्ट्रेशन के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

SSC स्टेनोग्राफर में 326 पदों पर भर्ती

👉 एसएससी स्टेनोग्राफर में 326 पदों के लिए भर्ती निकली हैं।

👉 भर्ती के लिए 22 दिसंबर 2025 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

👉 इच्छुक उम्मीदवार 11 जनवरी 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

👉 एग्जाम में एक आंसर गलत होने पर 0.25 मार्क्स की कटौती होगी।

👉 रिटन एग्जाम और स्किल टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन होगा।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भर्ती निकाली है। यह भर्ती स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी (LDCE) पदों के लिए है। योग्य उम्मीदवार 11 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी (government job) का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है।

efc94254-ace
efc94254-ace




एसएससी स्टेनोग्राफर की रजिस्ट्रेशन डेट

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 दिसंबर 2025 से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 11 जनवरी 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। आपको समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना चाहिए। आखिरी तारीख का इंतजार बिल्कुल न करें। सर्वर डाउन होने की समस्या अक्सर आती है।

ये खबर भी पढ़िए-एमपी में सरकारी नौकरी, नेशनल हेल्थ मिशन में निकली 328 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

एसएससी स्टेनोग्राफर में कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के जरिए कुल 326 पद भरे जाएंगे। यह नियुक्तियां विभिन्न सरकारी विभागों में की जाएंगी। इसमें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेनोग्राफर्स सर्विस भी शामिल है। साथ ही आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर में भी जगह है। इंडियन फॉरेन सर्विस में भी पद खाली हैं। सभी पद ग्रेड-सी श्रेणी के अंदर आते हैं।

ये खबर भी पढ़िए-BOI Vacancy: बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा धमाका, 400 पदों पर अपरेंटिस भर्ती, आवेदन शुरू

एसएससी स्टेनोग्राफर की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस ऑनलाइन होगी। नीचे दिए गए स्टेप्स से रजिस्टर कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Apply बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Stenographer Grade C लिंक चुनें।
  • अब अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अपनी फोटो और सिग्नेचर भी ध्यान से लगाएं।
  • पूरा फॉर्म भरने के बाद एक बार जरूर जांचें।
  • आखिरी में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लें।
ये खबर भी पढ़िए-GRSE Bharti 2025: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स में 226 पदों पर निकली भर्ती, बिना एग्जाम दिए मिलेगी नौकरी

एसएससी स्टोनोग्राफर का सिलेक्शन प्रोसेस

सिलेक्शन प्रोसेस दो मुख्य स्टेप्स में पूरी होगी। पहला स्टेप्स कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBE) का होगा। दूसरा स्टेप्स स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट का होगा। रिटन एग्जाम में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य जागरूकता विषय से 100 प्रश्न आएंगे। अंग्रेजी विषय से भी 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सही आंसर के लिए 1 मार्क्स मिलेगा। आंसर गलत होने पर 0.25 मार्क्स काट लिए जाएंगे। पेपर के लिए कुल दो घंटे का समय मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए-UIIC Bharti 2025 : बिना एग्जाम दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें पूरा सिलेक्शन प्रोसेस

एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट

एसएससी स्टेनो भर्ती कारिटन एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवार ही आगे जाएंगे। स्किल टेस्ट कुल 200 अंकों का होगा। इसमें आपकी टाइपिंग और डिक्टेशन की जांच होगी। स्टेनोग्राफी स्किल सरकारी नौकरी के लिए बहुत जरूरी है।

इसकी तैयारी आपको पहले से शुरू कर देनी चाहिए। सिलेक्शन के लिए स्किल टेस्ट में पास होना जरूरी होता है। इसके बिना आपका सिलेक्शन पूरा नहीं माना जाएगा।

SSC Stenographer Exam Syllabus

सिलेबस में जनरल नॉलेज और अंग्रेजी मेन हैं। सामान्य जागरूकता में करंट अफेयर्स और इतिहास आएगा। भूगोल और भारतीय संविधान से भी सवाल पूछे जाएंगे। अंग्रेजी में ग्रामर और वोकैबलरी पर ध्यान दें। कॉम्प्रिहेंशन से जुड़े सवाल भी काफी संख्या में होंगे। पिछले साल के पेपर हल करना भी फायदेमंद रहेगा। SSC Exams | ssc exam update

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • SSC
  • कर्मचारी चयन आयोग
  • एसएससी स्टेनो भर्ती
  • SSC Exams
  • ssc exam update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा