UIIC Bharti 2025 : बिना एग्जाम दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें पूरा सिलेक्शन प्रोसेस

Aman Vaishnav | Published:
Share
Aman vaishnav - 2025-12-24T103544.685
Aman vaishnav - 2025-12-24T103544.685

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 20 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं लगेगी।

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने नई भर्ती निकाली है। यहां अप्रेंटिस के कुल 153 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन बिल्कुल फ्री है। भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

f6211ec5-248
f6211ec5-248




पदों की जानकारी

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी एक बड़ी सरकारी कंपनी है। यहां काम करने का अनुभव आपके करियर के लिए बहुत अच्छा होगा। कुल 153 पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। यह भर्ती देश के अलग-अलग राज्यों के लिए है। आप इंश्योरेंस सेक्टर में जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए government job काशानदार मौका है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2026 तय की गई है।

ये खबर भी पढ़िए-

AIIMS Patna Recruitment 2026: एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, इतनी होगी सैलरी

एजुकेशन क्वालीफिकेशन

  • उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएशन किसी भी विषय (Stream) में हो सकता है।
  • आपका ग्रेजुएशन 1 जुलाई 2021 से पहले का नहीं होना चाहिए।
  • पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे।
  • एक साल से ज्यादा अनुभव वाले लोग भी इसके पात्र नहीं हैं।
ये खबर भी पढ़िए-

UP Police Bharti 2025: कंप्यूटर ऑपरेटर के 1352 पदों पर भर्ती, बिना फिजिकल टेस्ट के मिलेगी नौकरी

एज लिमिट

  • उम्मीदवार की कम से कम उम्र 21 साल होनी चाहिए।
  • अधिकतम उम्र 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • उम्र की गणना 1 दिसंबर 2024 के आधार पर होगी।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़िए-

NLC Bharti 2025: बिना एग्जाम दिए सरकारी कंपनी में काम का मौका, जानें पूरी सिलेक्शन प्रोसेस

UIIC भर्ती को 5 पॉइंट में समझें

👉 यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में अप्रेंटिस के 153 पद पर भर्ती निकली है।

👉 इस सरकारी भर्ती के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं लगेगी।

👉 इच्छुक उम्मीदवार 20 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

👉 साल 2021 के बाद वाले ग्रेजुएट युवा आवेदन के एलिजिबल हैं।

👉 सिलेक्ट उम्मीदवारों को हर महीने 9 हजार रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा।

सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस

अप्रेंटिसशिप (Apprentices Post) के दौरान आपको हर महीने 9 हजार रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा। यह एक तरह की ट्रेनिंग नौकरी होती है। इस भर्ती में कोई रिटन एग्जाम नहीं होगी। आपका सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आपके ग्रेजुएशन के मार्क्स को देखा जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रोसेस होगी। सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ईमेल पर सूचना दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए-

NCERT Bharti 2025: नॉन-टीचिंग पदों पर निकली सरकारी भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल और ऑनलाइन है।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment' या 'Careers सेक्शन ढूंढें।
  • अप्रेंटिस भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट और फोटो अपलोड करें।
  • फॉर्म चेक करें और सबमिट बटन दबाएं।
  • भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर ले लें।
Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • Apprentices Post
  • यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर