देश में IAS, IPS और IFS के 2800 से ज्यादा पद खाली, यूपी टॉप पर
Anjali Dwivedi | Feb 13, 2026, 19:24 IST
upsc-civil-services-vacant-posts-report-2026
केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि देश में IAS, IPS और IFS के कुल 2,834 पद खाली हैं। सबसे अधिक कमी वन सेवा (IFS) में है। उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के सबसे ज्यादा पद मंजूर हैं।
देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं (IAS, IPS, IFS) को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। प्रशासनिक रीढ़ मानी जाने वाली इन सेवाओं में हजारों पद अब भी खाली हैं। केंद्र सरकार ने राज्यसभा में इसके ताजा आंकड़े साझा किए हैं। लाखों युवाओं की मेहनत के बावजूद 2 हजार 834 पद भरे नहीं जा सके हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इन तीनों सेवाओं में कुल 15 हजार 169 पद स्वीकृत (Sanctioned) हैं। लेकिन वर्तमान में केवल 12 हजार 335 अधिकारी ही काम कर रहे हैं। एक जनवरी 2025 तक की स्थिति के अनुसार, कुल 2 हजार 834 पद खाली पड़े हैं। इनमें IAS के 1 हजार 300, IPS के 505 और IFS के 1 हजार पद शामिल हैं।
IAS के 6 हजार 877 स्वीकृत पदों में से केवल 5 हजार 577 अधिकारी तैनात हैं। वहीं IPS के 5 हजार पदों में से 4 हजार 594 पर ही नियुक्तियां हैं। सबसे बुरा हाल भारतीय वन सेवा (IFS) का है। यहां 3 हजार193 पदों के मुकाबले केवल 2 हजार164 अधिकारी ही काम कर रहे हैं। इसमें साफ है कि वन सेवा में अधिकारियों की भारी कमी है।
कैडर के लिहाज से उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 652 IAS पद हैं। इसके बाद AGMUT((अरुणाचल, गोवा, मिजोरम, केंद्र शासित प्रदेश) ), मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु का नंबर आता है। इतना ही नहीं IPS पदों में भी यूपी शीर्ष पर है। वहीं, IFS पदों के मामले में AGMUT कैडर सबसे ऊपर बना हुआ है। यह राज्यों की प्रशासनिक मजबूती का बड़ा संकेत है।
पिछले पांच वर्षों में आरक्षित वर्गों से भर्ती हुई है, लेकिन खाली पद पूरी तरह भर नहीं पाए।
पिछले पांच साल में भर्ती का आंकड़ा
पदों की कमी का सीधा असर सरकारी कामकाज पर पड़ रहा है। कम अधिकारियों के कारण मौजूदा अफसरों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार भर्ती प्रक्रिया तेज कर रही है। हालांकि, रिटायरमेंट और कैडर विस्तार के कारण यह अंतर बना हुआ है।
ये खबरें भी पढ़ें...
Bundelkhand University Vacancy, प्रोफेसर और असि. प्रोफेसर के 143 पदों पर सीधी भर्ती
सेना में NCC कैडेट्स की सीधी भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी
SEBI Vacancy 2026 में यंग प्रोफेशनल के लिए नौकरी, 70 हजार मिलेगा स्टाइपेंड
BEd पास के लिए सरकारी नौकरी, 21 फरवरी तक करें अप्लाई, जानें कैसे
IAS, IPS और IFS में कितने पद खाली
सेवा-वार अधिकारियों की स्थिति
यूपी और AGMUT कैडर सबसे आगे
भर्ती के बावजूद क्यों बनी हुई है कमी?
पिछले पांच साल में भर्ती का आंकड़ा
- IAS में 245 OBC, 135 SC, 67 ST उम्मीदवार
- IPS में 255 OBC, 141 SC, 71 ST उम्मीदवार
- IFS में 231 OBC, 95 SC, 48 ST उम्मीदवार
कामकाज पर क्या पड़ रहा है असर?
ये खबरें भी पढ़ें...
Bundelkhand University Vacancy, प्रोफेसर और असि. प्रोफेसर के 143 पदों पर सीधी भर्ती
सेना में NCC कैडेट्स की सीधी भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी
SEBI Vacancy 2026 में यंग प्रोफेशनल के लिए नौकरी, 70 हजार मिलेगा स्टाइपेंड
BEd पास के लिए सरकारी नौकरी, 21 फरवरी तक करें अप्लाई, जानें कैसे
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman