UPSC Recruitment 2026: बिना प्रीलिम्स-मेंस परीक्षा दिए बनें अफसर, देखें डिटेल्स

Kaushiki | Published:
Share
upsc direct recruitment 2026 govt jobs
upsc direct recruitment 2026 govt jobs

UPSC ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम के तहत 400 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इसके तहत बिना प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा दिए उम्मीदवारों को रक्षा, गृह जैसे बड़े मंत्रालयों में सीधे अफसर बनने का मौका मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026 है।

UPSC Recruitment 2026: जब भी देश में यूपीएससी परीक्षा का नाम सामने आता है, तब हमारे मन में आईएएस या आईपीएस की कठिन परीक्षा की याद आती है। लेकिन इस बार केंद्र सरकार में अफसर बनने का एक बहुत ही आसान और सीधा रास्ता सामने आया है। यूपीएससी ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नए नोटिफिकेशन के तहत उम्मीदवारों को बिना किसी प्रीलिम्स या मेन परीक्षा के सीधे नौकरी मिलेगी।

आयोग ने अपनी खास डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम के जरिए युवाओं को यह बेहतरीन मौका दिया है। इस योजना के तहत देश के कई बड़े मंत्रालयों में अफसरों की सीधी भर्ती की जाएगी। अगर आपके पास इस भर्ती के लिए मांगी गई जरूरी योग्यता और अनुभव है, तो आप भी इस सुनहरे मौके का फायदा उठा सकते हैं।

इसके लिए आपको आयोग के ऑफिसियल ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर तुरंत आवेदन करना होगा। आइए जानते हैं कि इस पूरी भर्ती प्रक्रिया का सच क्या है। योग्य उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण दिक्कत आ सकती है।

किन-किन विभागों में निकली हैं नौकरियां

विभाग / मंत्रालय का नामखाली पदों का नाम (Designation)कुल खाली सीटें (Vacancies)
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation / DGCA)ऑपरेशंस ऑफिसर (Operations Officer)19 पद
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation / DGCA)एयर सेफ्टी ऑफिसर (Air Safety Officer)15 पद
रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence / CME पुणे)प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर50 से ज्यादा पद
नेवल हेडक्वार्टर (Naval Headquarters)जूनियर साइंटिस्ट (Junior Scientist)विभिन्न पद
गृह मंत्रालय (MHA - इंटेलिजेंस ब्यूरो / IB)डीसीआईओ (DCIO)06 पद
गृह मंत्रालय (MHA - सेंसस ऑफिस)असिस्टेंट डायरेक्टर - आईटी (Assistant Director - IT)15 पद
गृह मंत्रालय (MHA - CFSL)साइंटिस्ट बी (Scientist B)07 पद
अन्य प्रमुख विभाग (हेल्थ मिनिस्ट्री और MSME)स्पेशलिस्ट ग्रेड-III, असिस्टेंट डायरेक्टर व अन्यकुल 400 से ज्यादा पद मिलाकर
इस बार यूपीएससी भर्ती (upsc recruitment)ने किसी एक क्षेत्र या विभाग के लिए वैकेंसी नहीं निकाली है। आयोग अलग-अलग मंत्रालयों में 98 स्पेसिफिक पोसिशन्स को शामिल किया है। इन सभी पदों को मिलाकर कुल 400 से ज्यादा खाली सीटें भरी जाएंगी।

इन प्रमुख विभागों की बात करें तो इसमें सिविल एविएशन, डिफेंस और होम मिनिस्ट्री प्रमुख हैं। इनके साथ ही हेल्थ मिनिस्ट्री और एमएसएमई विभाग में भी बड़े पैमाने पर पद खाली हैं। Ministry of Civil Aviation के तहत ऑपरेशंस ऑफिसर के 19 पदों पर भर्ती होगी।

इसके साथ ही एयर सेफ्टी ऑफिसर के भी 15 पद इस भर्ती में शामिल किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय के तहत पुणे के कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में भी कई सीटें हैं। वहां प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 50 से ज्यादा पद खाली हैं।

इसके अलावा नेवल हेडक्वार्टर में जूनियर साइंटिस्ट बनने का भी बहुत अच्छा अवसर मिल रहा है। गृह मंत्रालय के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी में डीसीआईओ के 6 पद खाली हैं। सेंसस ऑफिस में असिस्टेंट डायरेक्टर के 15 और सीएफएसएल में साइंटिस्ट के 7 पद हैं।

UPSC के जरूरी जानकारी और नियम

डिटेलजरूरी जानकारी और नियम
आवेदन शुरू होने की तारीख13 जून 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख3 जुलाई 2026 (शाम 06:00 बजे तक)
आवेदन का माध्यमकेवल ऑनलाइन (UPSC के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए)
चयन के नियमहर पद के लिए जरूरी पढ़ाई, अनुभव और उम्र की सीमा अलग-अलग है।
रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT) की जानकारीआयोग ने टेस्ट के लिए साल 2027 में कई तारीखें पहले से सुरक्षित रखी हैं।
आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण सर्वर में दिक्कत आ सकती है। इसलिए सभी योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें और फॉर्म भरने से पहले आयोग का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

UPSC के लिए आवेदन कैसे करें

  • ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले आपको आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ या इसके ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल पर जाना होगा।
  • नोटिफिकेशन और योग्यता चेक करें: आवेदन करने से पहले जिस पद के लिए आप फॉर्म भर रहे हैं, उसकी जरूरी पढ़ाई, अनुभव और उम्र की सीमा को ध्यान से पढ़ लें।
  • रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरें: पोर्टल पर जाकर अपना नया अकाउंट या वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें और फिर फॉर्म में अपनी सभी सही जानकारियां सावधानी से दर्ज करें।
  • दस्तावेज अपलोड करें: अपनी फोटो, सिग्नेचर, पहचान पत्र (ID Proof) और पद के अनुसार मांगे गए जरूरी सर्टिफिकेट्स को सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • फीस भरें और सबमिट करें: अपनी कैटेगरी के मुताबिक ऑनलाइन माध्यम (जॉब) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फाइनल सबमिशन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

FAQ

  1. यूपीएससी की इस सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
    यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन सभी 400 से ज्यादा पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक ही है।
  2. क्या इस भर्ती के लिए सिविल सेवा जैसी प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा देनी होगी?
    नहीं, यह भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम के तहत हो रही है. इसमें पारंपरिक प्रीलिम्स या मेंस परीक्षा नहीं होगी, बल्कि पदों के मुताबिक सीधे इंटरव्यू या रिक्रूटमेंट टेस्ट लिया जाएगा।
  3. इस भर्ती के तहत किन प्रमुख मंत्रालयों में नौकरी पाने का मौका मिल रहा है?
    इस भर्ती से उम्मीदवारों को रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय (IB), नागरिक उड्डयन मंत्रालय (DGCA), स्वास्थ्य मंत्रालय और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसे बड़े विभागों में काम करने का मौका मिलेगा.
ये खबरें भी पढ़ें...

govt jobs 2026: एमपी में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती में करें आवेदन

महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी: हेल्थ वर्कर के 155 पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन

भोपाल में सरकारी नौकरी: NPCC ने इंजीनियरों के लिए निकाली भर्ती, करें आवेदन

Goverment Jobs 2026: एम्स गुवाहाटी में सीनियर रेजिडेंट की सीधी भर्ती, 15 जून लास्ट डेट

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • जॉब
  • upsc recruitment
  • यूपीएससी भर्ती
  • govt jobs 2026
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका