महाकुंभ में अनोखी भक्ति, संगम की रेती पर 13 साल की बेटी का आत्मसमर्पण
Siddhi Tamrakar | Jan 08, 2025, 11:02 IST
Kumbh mela
प्रयागराज के महाकुंभ में एक दंपति ने अपनी 13 वर्षीय बेटी गौरी का संगम की रेती पर कन्यादान किया, जो आस्था और भक्ति की अनूठी मिसाल बन गई। ये घटना दर्शाती है कि आध्यात्मिकता उम्र की सीमा से परे होती है।
प्रयागराज के महाकुंभ में हर बार आस्था और भक्ति के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। लाखों लोग संगम की रेती पर अपने पापों से मुक्ति पाने और पुण्य कमाने आते हैं। लेकिन इस बार महाकुंभ में एक ऐसी घटना घटी, जिसने सभी को अचंभित कर दिया। महाकुंभ में एक दंपति ने अपनी 13 वर्षीय बेटी गौरी का कन्यादान संगम की रेती पर कर दिया। यह निर्णय उनके लिए ही नहीं, बल्कि वहां उपस्थित हर किसी के लिए अद्वितीय और प्रेरणादायक बन गया। ये घटना न केवल आस्था और भक्ति की गहराई को दर्शाती है, बल्कि ये भी साबित करती है कि आध्यात्मिकता उम्र की सीमा से परे है।
वहीं गौरी के इस निर्णय पर उसके माता-पिता ने उसकी इच्छाओं का सम्मान करते हुए उसपर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया। उन्होंने इसे गौरी का आत्मनिर्णय माना और उसका समर्थन किया। संगम की रेती पर विधिवत रूप से गौरी का कन्यादान किया गया और वो आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर हो गई। बता दें कि, गौरी का कहना है कि महाकुंभ में आने के बाद उसके मन में एक अलौकिक शक्ति और शांति का अनुभव हुआ, जिसने उसे आध्यात्मिक के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस घटना ने महाकुंभ में शामिल श्रद्धालुओं को भक्ति की एक नई प्रेरणा दी है। उनको ये दिखाया कि, भक्ति की शक्ति किसी भी उम्र में जीवन का मार्ग बदल सकती है। गौरी की भक्ति और समर्पण ये दिखाते हैं कि, धर्म और आध्यात्म की शक्ति किसी भी उम्र में जीवन का मार्ग बदल सकती है।
बेटी ने लिया धर्म और भक्ति का संकल्प
गौरी अपने माता-पिता के साथ महाकुंभ में केवल 2-3 दिनों के लिए आई थी। यहां का वातावरण, गंगा-यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम का प्रभाव और साधु-संतों की भक्ति ने गौरी को गहराई तक प्रभावित किया। इसी दौरान अचानक गौरी के मन में इच्छा जाग्रत हुई कि, वो अब घर वापस नहीं जाएगी और अपना जीवन धर्म और आध्यात्म को समर्पित कर देंगी। गौरी ने अपने माता-पिता को इस फैसले के बारे में बताया।
परिवार ने किया समर्थन
आस्था की मिसाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari