आकाशीय घड़ी से तय होता है कुंभ का आयोजन 12 साल के अंतराल से नहीं

Sandeep Kumar | Jan 13, 2025, 16:14 IST
Share
kumbh mela timing
kumbh mela timing

कुंभ मेला का आयोजन 12 साल बाद होता है, लेकिन यह हमेशा ऐसा नहीं होता। बृहस्पति और सूर्य की स्थिति पर आधारित आकाशीय गणना से तय होता है कि कुंभ कब होगा, जो हर बार कैलेंडर से मेल नहीं खाती।

प्रयागराज में हर बार पूर्णिमा के दिन कुंभ मेला आयोजित होने की परंपरा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आयोजन हमेशा 12 साल के अंतराल पर नहीं होता है? कभी-कभी इस आयोजन में केवल 11 साल का अंतराल भी देखा जा सकता है। इस बारे में नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने खगोलशास्त्र की जानकारी दी, जो कुंभ के आयोजन के समय के आकाशीय गणनाओं को समझाती हैं। उनका कहना है कि कुंभ का आयोजन मुख्य रूप से बृहस्पति और सूर्य के स्थितियों पर निर्भर करता है, न कि किसी विशिष्ट कैलेंडर या घड़ी पर।

महाकुंभ का पहला शाही स्नान, 60 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कुंभ का समय और खगोलशास्त्र का महत्व
कुंभ का आयोजन मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि बृहस्पति (जुपिटर) किस तारामंडल में स्थित है। जब बृहस्पति लगभग 12 साल के बाद उसी तारामंडल में पहुंचता है, तब उसी स्थान पर कुंभ मेला आयोजित किया जाता है। कुंभ की तारीख का निर्धारण करने के लिए यह देखा जाता है कि सूर्य किस तारामंडल में स्थित है। जुपिटर की स्थिति में 12 साल में लगभग 50 दिन का फर्क पड़ता है, जिसके कारण कभी-कभी कुंभ 11 साल के अंतराल पर भी आयोजित हो सकता है।

एप्पल कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन आएंगी संगमनगरी

आकाशीय गणनाएं-कुंभ की तारीखें

सारिका घारू के अनुसार, बृहस्पति 12 साल में लगभग 4,330.5 दिन में सूर्य की परिक्रमा करता है, जबकि 12 साल में 4,380 दिन होते हैं। यह अंतर समय के साथ घटता है और कई बार 11वें साल कुंभ मेला उसी स्थान पर हो जाता है, जैसे 2010 और 2021 के बीच हुआ था। कुंभ मेले की तारीख तय करने के लिए घड़ी और कैलेंडर का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि यह आकाशीय घड़ी, यानी बृहस्पति और सूर्य की स्थिति पर निर्भर करता है। यह प्राकृतिक घड़ी आम जन को बिना किसी भेदभाव के बताती है कि कुंभ की घड़ी आ चुकी है।

52 साल पुरानी कार के साथ महाकुंभ पहुंचे बाबा, कार को मां मानते हैं

महाकुंभ में MP के मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरें की दिखेगी खास झलक

Tags:
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • सारिका घारू
  • खगोलविद् सारिका घारू
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा