महाकुंभ में 27 जनवरी को धर्म संसद 2025, वक्फ की तरह सनातन बोर्ड पर रहेगा जोर
Siddhi Tamrakar | Jan 23, 2025, 09:32 IST
धर्म संसद में बनेगा सनातन बोर्ड
महाकुंभ 2025 में 27 जनवरी को धर्म संसद का आयोजन होगा, जिसमें सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
धर्म संसद 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाकुंभ में साधु-संतों का जमावड़ा हो चुका है। इस ऐतिहासिक आयोजन में 27 जनवरी को धर्म संसद का आयोजन होगा, जिसमें देश भर से प्रमुख साधु-संत, चारों पीठों के शंकराचार्य और 13 अखाड़ों के प्रमुख शामिल होंगे।
महंत रविंद्र पुरी ने वक्फ बोर्ड (Waqf Board) पर सवाल उठाते हुए कहा, "पूरे देश में वक्फ बोर्ड के पास 9 से 10 लाख एकड़ भूमि है। यह भूमि कहां से आई? हमें इसका जवाब चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि मंदिरों और मठों की भूमि पर लगातार कब्जा किया जा रहा है, जबकि वक्फ बोर्ड अपनी संपत्तियों का विस्तार करता जा रहा है। इसी कारण सनातन बोर्ड के गठन की आवश्यकता महसूस की गई।
महंत पुरी ने बताया कि धर्म संसद में सनातन बोर्ड का प्रारूप तैयार किया जाएगा। इसमें देश के सभी मठों, मंदिरों और संत समाज की सहमति ली जाएगी। इस बोर्ड का उद्देश्य सनातन धर्म की संपत्तियों की सुरक्षा करना और धार्मिक स्थलों को सशक्त बनाना होगा।
उन्होंने आगे कहा, "हमारा प्रयास है कि धर्म संसद में सभी साधु-संत, महामंडलेश्वर और मठों के प्रमुख शामिल हों। इस मुद्दे पर एकजुट होकर फैसला लिया जाएगा। सनातन बोर्ड का गठन सनातन धर्म की रक्षा और उसकी संपत्तियों को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।"
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
सनातन बोर्ड के गठन पर प्रस्ताव
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि धर्म संसद के दौरान सनातन बोर्ड (Sanatan Board) के गठन पर गंभीर चर्चा होगी। उन्होंने कहा, "यह प्रस्ताव धर्म संसद में पारित किया जाएगा और इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। हमारा उद्देश्य सनातन धर्म को संरक्षित करना और इसे मजबूती प्रदान करना है।
वक्फ बोर्ड पर सवाल और सनातन बोर्ड की जरूरत
धर्म संसद में होगा प्रारूप तय
साधु-संतों की एकजुटता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari