महाकुंभ में हॉट एयर बैलून फटा, एमपी के 2 श्रद्धालु समेत कई झुलसे

Sourabh Bhatnagar | Feb 04, 2025, 11:17 IST
Share
thesootr
thesootr

प्रयागराज महाकुंभ में एक और हादसा हो गया। हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून उड़ान भरने से पहले ही धमाके के साथ फट गया। हादसे में बास्केट में मौजूद छह श्रद्धालु बुरी तरह से झुलस गए।

प्रयागराज महाकुंभ में बसंत पंचमी स्नान पर्व के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर 20 के अखाड़ा मार्ग पर सोमवार को हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून उड़ान भरने से पहले ही फट गया। इस हादसे में बास्केट में सवार छह श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में घायल श्रद्धालु विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं। घटना के बाद मेला क्षेत्र में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इससे पहले भी मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

खबर यह भी...

हादसा उड़ान भरने से पहले हुआ, टला बड़ा खतरा

इस हादसे में राहत की बात यह रही कि हॉट एयर बैलून उड़ने से पहले ही फट गया। अगर यह हादसा ऊंचाई पर होता तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। मेला क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों और एंबुलेंस सेवा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से महाकुंभ के उप केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की है।

खबर यह भी...

घायल श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से हैं

हादसे में घायल हुए श्रद्धालु अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। प्रदीप और निखिल उत्तराखंड के ऋषिकेश से हैं, अमन हरिद्वार का निवासी है। ललित मध्यप्रदेश के खरगोन, शुभम इंदौर और मयंक प्रयागराज के रहने वाले हैं। हादसे के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

खबर यह भी...

पहले भी हो चुके हैं हादसे

महाकुंभ में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। मौनी अमावस्या के दिन मेला क्षेत्र में भगदड़ मचने से 30 लोगों की जान चली गई थी। ताजा हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और मानकों की समीक्षा शुरू कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • National News
  • मध्य प्रदेश
  • hot air balloon
  • बसंत पंचमी महोत्सव
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • national news in hindi
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • महाकुंभ
  • mahakumbh stampede
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा