ममता कुलकर्णी ने बदला फैसला, महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा लिया वापस
Siddhi Tamrakar | Published:
mamta kulkarni a
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि उनके गुरु स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर लगे आरोपों से आहत होकर उन्होंने पद छोड़ा था।
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। उन्होंने अपने पद से दिया गया इस्तीफा वापस ले लिया है। साथ ही, उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण पर लगे पैसे वसूली के आरोपों को लेकर भी अपनी सफाई दी है। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो जारी किया है।
ममता कुलकर्णी ने अपने 1 मिनट 14 सेकंड के वीडियो में बताया कि उनके गुरु स्वामी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर कुछ लोगों ने गलत आरोप लगाए थे। इसी वजह से भावनाओं में आकर उन्होंने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया था।
खबर यह भी- महाकुंभ : किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला, ममता कुलकर्णी का किया था विरोध!
खबर यह भी- पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर ममता कुलकर्णी का पलटवार, जानें क्या कहा
ममता कुलकर्णी, जिन्हें यमाई ममता नंद गिरी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वह अपने गुरु की आभारी हैं कि उन्होंने दोबारा उन्हें महामंडलेश्वर पद पर आसीन किया। उन्होंने आगे कहा कि वह अपना जीवन किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म की सेवा में समर्पित करेंगी।
खबर यह भी- ममता कुलकर्णी से क्यों छीना गया महामंडलेश्वर का पद? कौन हैं ऋषि अजय दास जिन्होंने लिया एक्शन
24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर का पद दिया गया था। हालांकि, विवादों में घिरने के बाद 10 फरवरी को उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने पद से इस्तीफा देने और किन्नर अखाड़े से संबंध तोड़ने की घोषणा की थी।
खबर यह भी- धीरेंद्र शास्त्री ने किया ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध, जानें क्या बोले
इससे पहले, ममता कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर कर इस्तीफे की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, "मैं महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हूं। मैं साध्वी थी और आगे भी साध्वी ही रहूंगी। कुछ लोगों को मेरे महामंडलेश्वर बनने से दिक्कत हो रही थी, चाहे वे शंकराचार्य हों या कोई और। मैं इस विवाद में नहीं फंसना चाहती थी, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनी कि मुझे इस्तीफा देना पड़ा।" ममता कुलकर्णी ने आगे कहा था कि भगवान भी आभूषण धारण करते हैं और नारायण सर्वसंपन्न हैं। संन्यास की अपनी एक अलग परिभाषा होती है, जिसे सभी को समझना चाहिए।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
Mamta Kulkarni फिर से बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
➡ इस्तीफा नामंजूर, बोलीं- "गुरु डॉ. लक्ष्मी त्रिपाठी पर आरोप लगने से दुखी थी..."
➡ कुछ दिन पहले उन्होने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया था#MamtaKulkarni #Mahamandaleshwar #Mahakumbh #MahaKumbh2025 #news #TheSootr pic.twitter.com/dswxfT6mRD
— TheSootr (@TheSootr) February 14, 2025
गुरु पर लगे आरोपों से हुई थीं दुखी
खबर यह भी- महाकुंभ : किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला, ममता कुलकर्णी का किया था विरोध!
दान को लेकर ममता ने दी सफाई
उन्होंने साफ किया कि उन्होंने अपने गुरु को जो भेंट दी थी, वह महामंडलेश्वर बनने के बाद छत्र, छड़ी और चंवर के लिए दी गई थी। इसके अलावा, बची हुई धनराशि भंडारे के लिए समर्पित की गई थी।
इस्तीफा लिया वापस
खबर यह भी- ममता कुलकर्णी से क्यों छीना गया महामंडलेश्वर का पद? कौन हैं ऋषि अजय दास जिन्होंने लिया एक्शन
पहले दे चुकी थीं इस्तीफा
खबर यह भी- धीरेंद्र शास्त्री ने किया ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध, जानें क्या बोले
इंस्टाग्राम वीडियो में जताई थी नाराजगी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari