Congress Vs BJP : कांग्रेस की ज्योत्सना महंत सबसे अमीर उम्मीदवार, बड़े कर्जदार हैं बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल

Amresh Kushwaha | Apr 24, 2024, 14:59 IST
Share
h
कांग्रेस V/S बीजेपी

छत्तीसगढ़ में सात सीटों पर नामांकन भरने और नाम वापसी की आखिरी तारीख निकल गई। इन सीटों पर अंतिम चरण में यानी 7 मई को चुनाव होगा। रायपुर और बिलासपुर दो ऐसी सीटें हैं जहां पर अब तक के चुनावों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सात सीटों पर अंतिम चरण में यानी सात मई को चुनाव होगा। इन सीटों पर नामांकन भरने और नाम वापसी की आखिरी तारीख निकल गई। सभी उम्मीदवारों में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत सबसे अमीर हैं। उनकी संपत्ति बीजेपी के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भी ज्यादा है। जबकि बीजेपी उम्मीदवारों में बृजमोहन अग्रवाल सबसे बड़े कर्जदार हैं। इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे एक को छोड़कर सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इन सात सीटों पर कुल उम्मीदवारों की संख्या 1 सौ 68 है। इनमें 26 महिलाएं शामिल हैं। रायपुर और बिलासपुर दो ऐसी सीटें हैं जहां पर अब तक के चुनावों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Lok Sabha Election 2024 : MP- CG में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

संपत्ति के मामले में बीजेपी पर भारी कांग्रेस


तीसरे चरण की सीटों पर नजर डालें तो बीजेपी उम्मीदवारों पर कांग्रेस उम्मीदवार ज्यादा भारी दिखाई दे रहे हैं। रायपुर सीट जिस पर बीजेपी के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल चुनाव लड़ रहे है, इसको छोड़ दें तो सभी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के पास बीजेपी उम्मीदवारों से ज्यादा संपत्ति है। बीजेपी ने इन सीटों पर उम्मीदवार बदलकर नए चेहरों को मौका दिया है। ये सारे नए उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ शशि सिंह सिर्फ लखपति हैं यदि इनको छोड़ दें तो सारे उम्मीदवारों के पास करोड़ों की संपत्ति है। ज्योत्सना महंत सबसे अमीर हैं तो उनके पास एक रुपए का भी कर्ज नहीं है। वहीं बीजेपी उम्मीदवार दूसरी ऐसी महिला हैं जिनके पास भी कोई देनदारी नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...संपत्ति और अमीर VS गरीब… हिन्दू या मुसलमान कौन है आगे, इस खबर में सब कुछ

इनके पास इतनी संपत्ति


रायपुर :
बृजमोहन अग्रवाल : बीजेपी उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल के पास कुल संपत्ति 17.7 करोड़ है। इन पर 95.68 लाख का कर्ज है।
विकास उपाध्याय : कांग्रेस उम्मीदवार विकास उपाध्याय के पास कुल संपत्ति 2.52 करोड़ है। इन पर 3.84 लाख का कर्ज है।

कोरबा :
सरोज पांडेय : बीजेपी उम्मीदवार सरोड पांडेय के पास कुल संपत्ति 2.87 करोड़ है। इन पर 17.73 लाख का कर्ज है।
ज्योत्सना महंत : कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना महंत के पास कुल संपत्ति 17.93 करोड़ है। इन पर कोई कर्ज नहीं है।

जांजगीर चांपा :
कमलेश जांगड़ेडा : बीजेपी उम्मीदवार कमलेश जांगड़ेडा के पास कुल संपत्ति 1.53 करोड़ है। इन पर भी कोई कर्ज नहीं है।
शिव डेहरिया : कांग्रेस उम्मीदवार शिव डेहरिया के पास कुल संपत्ति 13.07 करोड़ है। इन पर 3.20 करोड़ का कर्ज है।

ये खबर भी पढ़िए...कर लो तैयारी- एपल देगी 5 लाख भारतीयों को नौकरी, आप भी कर सकते हैं एप्लाई

सरगुजा :
चिंतामणि महाराज : बीजेपी के उम्मीदवार चिंतामणि महाराज के पास कुल संपत्ति 3.92 करोड़ है। इन पर 25.21 लाख का कर्ज है।
शशि सिंह : कांग्रेस की उम्मीदवार शशि सिंह के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास कुल संपत्ति 38.56 लाख है। इन पर 8.94 लाख का कर्ज है।

दुर्ग :
विजय बघेल : बीजेपी उममीदवार विजय बघेल के पास कुल संपत्ति 3.42 करोड़ है। इन पर 37.22 लाख का कर्ज है।
राजेंद्र साहू : कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र साहू के पास कुल संपत्ति 11 करोड़ है। इन पर 2.02 करोड़ का कर्ज है।

बिलासपुर :
तोखन साहू : बीजेपी उम्मीदवार तोखन साहू के पास 1.19 करोड़ कुल संपत्ति है। इन पर 6.68 करोड़ का कर्ज है।
देवेंद्र यादव : कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव के पास कुल संपत्ति 6.16 करोड़ है। इन पर 2.33 करोड़ का कर्ज है।

ये खबर भी पढ़िए...Sachin Tendulkar 51th Birthday: क्या है मास्टर ब्लास्टर का एमपी कनेक्शन, क्यों बार—बार आते हैं सीहोर

वोट कटवा साबित होंगे 1 सौ 68 उम्मीदवार


इस बार अंतिम चरण की सात सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या 1 सौ 68 है। इनमें 26 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। यानी इस बार कांग्रेस_बीजेपी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा नामांकन दाखिल किए हैं। इस बार रायपुर और बिलासपुर में अब तक के चुनावों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं। रायपुर में 38 तो बिलासपुर में 37 उम्मीदवार हैं। इस बार कांग्रेस और बीजेपी को सबसे ज्यादा चिंता इन वोट कटवा उम्मीदवारों की ही है। बीजेपी को लगता है कि ये उम्मीदवार उसकी सबसे बड़ी जीत में रोड़ा बनेंगे तो कांग्रेस को लगता है कि निर्दलीय उम्मीदवार उसके वोट काटकर मुकाबला बहुत करीब का बना सकते हैं।

Tags:
  • बृजमोहन अग्रवाल
  • ज्योत्सना महंत
  • सरोज पांडेय
  • सबसे अमीर उम्मीदवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा