अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैं पॉलिटिशियन हूं, कांग्रेस की नौकरी नहीं करता

Pratibha ranaa | May 06, 2024, 07:55 IST
Share
ज,.
ज,.

केएल शर्मा ने अपने राजनीतिक करियर पर बात करते हुए कहा कि मैं यहां गांधी परिवार की नौकरी नहीं कर रहा हूं मैं एक पॉलिटिशियन हूं। मैं कांग्रेस से चुनकर 1983 में आया था।

BHOPAL. कांग्रेस के लिए सुरक्षित सीट कहे जाने वाली अमेठी लोकसभा से गांधी परिवार के करीबी केएल ( KL Sharma ) को उम्मीदवार बनाया गया है। उनके सामने मैदान में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी है। इस बीच हाल ही में किशोरी लाल शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं कांग्रेस से कोई तनख्वाह नहीं लेता हूं, मैं नेता हूं। कांग्रेस की नौकरी नहीं करता। ( Lok Sabha Election 2024 )

राहुल के अमेठी उम्मीदवारी पर भी किया खुलासा

अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपनी उम्मीदवारी का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि टॉप लीडरशिप का फैसला था। कुछ समय तक तो पता भी नहीं था यहां से कौन चुनाव लड़ेगा। हालांकि बाद में फाइनल होने पर साफ हुआ कि राहुल गांधी ( Rahul gandhi ) रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुझे अमेठी से उतार दिया।

ये खबर भी पढ़िए...कॉमेडियन का नेटफ्लिक्स शो हुआ फ्लॉप, 2 महीने में बंद होने जा रहा है The Great Indian Kapil Show

कांग्रेस से चुनकर 1983 में आया था- शर्मा

वहीं केएल शर्मा ने ये भी कहा कि मैं नेता हूं, गांधी परिवार की नौकरी नहीं कर रहा। कांग्रेस से कोई तनख्वाह नहीं लेता हूं। मैं शुद्ध रूप से नेता हूं। जब यहां आया था इनसे (स्मृति) बहुत बड़ी हैसियत रखता था। अब मैं ये कह रहा हूं कि स्मृति ईरानी को मैं भी हराऊंगा। मैं कांग्रेस से चुनकर 1983 में आया था। मैं कोई कांग्रेस से सैलरी नहीं लेता हूं। शुद्ध रूप से नेता हूं।

कौन हैं किशोरी लाल शर्मा?

अमेठी के मैदान में उतरने वाले किशोरी लाल शर्मा ( KL Sharma ) पिछले 40 साल से गांधी परिवार की सेवा कर रहे हैं। बताया जाता है कि राजीव गांधी ने किशोरी लाल को कई जिम्मेदारियां दी थी। सोनिया गांधी ने उनको रायबरेली से सांसद प्रतिनिधि भी बनाया था। राजीव गांधी के निधन के बाद ही वे गांधी परिवार के और करीब आ गए थे। उन्होंने रायबरेली और अमेठी में पूरी जिम्मेदारी के साथ गांधी परिवार के लिए काम किया।

Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • Rahul Gandhi
  • किशोरी लाल शर्मा
  • KL Sharma
  • Amethi Politics
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा