लोकसभा चुनाव : राम मंदिर नहीं आया भाजपा को रास, अयोध्या में जानें कैसे हो गई हार

Shreya Nakade | Jun 05, 2024, 15:42 IST
Share
फैजाबाद लोकसभा सीट
फैजाबाद लोकसभा सीट

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने अयोध्या के जिस राम मंदिर को मुद्दा बनाना चाहा, वही लोकसभा सीट पार्टी अपने हाथों से गंवा बैठी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले ही इस जीत की भविष्यवाणी कर चुके थे...

पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने राम मंदिर के मुद्दे पर चुनाव लड़ा। विपक्ष को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न आने के लिए घेरा। इसके बावजूद अयोध्या में ही भाजपा जनता को प्रभावित नहीं कर पाई। अखिलेश यादव ने पहले ही अवधेश पासी को पूर्व विधायक बोलकर इस जीत की भविष्यवाणी कर दी थी।

फैजाबाद लोकसभा सीट ( faizabad lok sabha seat ) के अंतर्गत अयोध्या नगरी आती है, जहां इसी साल रामलला का विशाल मंदिर बना है। उत्तर प्रदेश की इस सीट पर भाजपा के लल्लू यादव ( lallu yadav ) 54 हजार से ज्यादा मतों से हार गए। समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद पासी ( awdhesh prasad pasi ) ने पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता। ऐसे में जानिए समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर कैसे अपना कब्जा किया-


सपा का दलित उम्मीदवार पर प्रयोग


फैजाबाद में अखिलेश यादव की रणनीति भाजपा की हार का कारण बनी। सामान्य सीट होने के बावजूद सपा ने यहां अवधेश प्रताप पासी, एक दलित उम्मीदवार को मैदान में उतारा। वे अयोध्या की सबसे बड़ी दलित आबादी पासी बिरादरी से आते हैं।
अखिलेश को इस प्लान का पूरा फायदा मिला। इलाके में एक नारा- "अयोध्या में न मथुरा न काशी, सिर्फ अवधेश पासी" खूब गुंजा। नतीजे आने पर सपा के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रताप फैजाबाद के सांसद बन गए।


ये खबर भी पढ़िए...

MP Lok Sabha Result 2024 : कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में नकुलनाथ पस्त, BJP के विवेक बंटी साहू से 1 लाख 13 हजार 618 वोट से हारे

लल्लू सिंह पर बयान पड़े भारी


भाजपा के लल्लू सिंह पर उनका अति आत्मविश्वास भारी पड़ गया। उन्होंने एक बयान में कहा था कि मोदी सरकार को संविधान बदलने 400 सीटें चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें तीसरी बार मौका दिया गया था। शायद लल्लू सिंह ने सोच लिया था कि राम मंदिर बनने के बाद तो इस सीट पर उनकी जीत पक्की है। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और फैजाबाद में उनकी हार हुई।

ये खबर भी पढ़िए...

गुजरात गांधीनगर सीट से अमित शाह 10 लाख वोटों से जीते

अखिलेश यादव की भविष्यवाणी


फैजाबाद चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अखिलेश यादव ने पहले ही अवधेश प्रताप पासी की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने पासी को पूर्व विधायक कह दिया। जबकि वे मिल्कीपुर के मौजूदा विधायक हैं। अब यह गलति से कहा या जानबूझकर ये तो अखिलेश ही जाने। हालांकि इसके बाद बात संभालते हुए उन्होंने कहा- "पूर्व विधायक इसलिए कह रहा हूं क्योंकि अब तो सांसद होने वाले हैं।"

देखें वीडियो




ये खबर भी पढ़िए...

मोदी शपथ ग्रहण के लिए राष्ट्रपति भवन 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद , तैयारियां शुरू

9 बार के विधायक हैं अवधेश प्रताप पासी


अवधेश प्रताप पासी सपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक है। अवधेश प्रताप 8 बार सोहावल और 2 बार मिल्कीपुर से विधायक चुनकर आए हैं। पासी की वरिष्ठता के चलते अखिलेश भी उनका बहुत सम्मान करते हैं। विधानसभा में अवधेश पासी की सीट अखिलेश यादव की बराबरी में होती है।

ये खबर भी पढ़िए...

अयोध्या हारी बीजेपी , TV के राम को मेरठ का मिला राजपाठ

Tags:
  • राम मंदिर
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • अखिलेश यादव
  • फैजाबाद लोकसभा सीट
  • faizabad lok sabha seat
  • लल्लू यादव
  • lallu yadav
  • awdhesh prasad pasi
  • अवधेश प्रसाद पासी
  • अखिलेश यादव की रणनीति
  • राम मंदिर के मुद्दे पर चुनाव
  • अवधेश पासी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा