इजरायली कंपनी ने की लोकसभा चुनाव प्रभावित करने की कोशिश !

Sandeep Kumar | May 31, 2024, 22:26 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-31T221839.946.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-31T221839.946.jpg

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल बेस्ड कंपनी ने भारत पर फोकस करते हुए कई टिप्पणियां कीं, इनमें सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना और विपक्षी कांग्रेस की प्रशंसा की गई थी।

लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण का मतदान कल होगा, जबकि नतीजे 4 जून को आएंगे। इससे पहले OpenAI ने बड़ा दावा किया है। इसमें कहा गया है कि इजरायली फर्म ने लोकसभा चुनावों ( Lok Sabha elections ) को बाधित करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, भाजपा विरोधी एजेंडा भी चलाया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल बेस्ड कंपनी ने भारत पर फोकस करते हुए कई टिप्पणियां कीं, इनमें सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना और विपक्षी कांग्रेस की प्रशंसा की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में हुए लोकसभा चुनावों पर केंद्रित गतिविधियों को मई में चिह्नित किया गया था। इस कंपनी को इजरायल की एक पॉलिटिकल कैंपेन मैनेजमेंट फर्म STOIC द्वारा संचालित किया जा रहा था।

क्या बोले केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ?

वहीं, OpenAI की रिपोर्ट पर रिएक्शन देते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि कुछ भारतीय राजनीतिक दलों या उनकी ओर से संचालित की जा रही गलत सूचनाओं और विदेशी हस्तक्षेप के जरिए भाजपा को टारगेट किया जा रहा था। उन्होंने इसे देश के लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक बताया। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत और देश के बाहर निहित स्वार्थ के लिए ऐसा एजेंडा चला रहे हैं। इसकी गहन जांच और पर्दाफाश किए करने की जरूरत है।

ओपेन एआई की रिपोर्ट में दावा

OpenAI की रिपोर्ट में उन कैंपेन का हवाला दिया गया है, जिनके जरिए AI का इस्तेमाल कर जनता की राय में हेरफेर करने या राजनीतिक परिणामों को प्रभावित करने के लिए किया गया। साथ ही कहा कि हमने पाया कि इस तरह की खतरनाक एक्टिविटी के लिए हमारे मॉडल का इस्तेमाल किया जा रहा था। OpenAI ने कहा कि हमने लोगों को ये बताने की कोशिश की कि ऐसा करने वाले कौन थे, वे क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।

OpenAI का दावा

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल से संचालित अकाउंट्स के एक ग्रुप का उपयोग सीक्रेट कैंपेन के लिए कॉन्टेंट बनाने और इसे एडिट करने के लिए किया गया था। ये कॉन्टेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X फेसबुक, इंस्टाग्राम, वेबसाइट और यूट्यूब पर शेयर किया गया था। OpenAI ने दावा किया कि मई की शुरुआत में इसने ( नेटवर्क ने ) अंग्रेजी के कॉन्टेंट के साथ भारत में अपनी ऑडियंस को टारगेट करना शुरू कर दिया था।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • OpenAI
  • प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर
  • इजरायली फर्म ने लोकसभा चुनावों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती