तीन राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे सीएम मोहन यादव

Shreya Nakade | May 23, 2024, 10:34 IST
Share
सीएम मोहन यादव का चुनावी दौरा 23 मई
सीएम मोहन यादव का चुनावी दौरा 23 मई

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कल तीन लोकसभा सीटों पर जनसभा करने के बाद आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीन राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। इन सभी सीटों पर 1 जून को आखिरी चरण में मतदान होना है।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ( mp cm mohan yadav ) प्रदेश में मतदान के बाद अब दूसरे प्रदेशों में प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर जनसभा करने के बाद आज (23 मई) सीएम तीन प्रदेशों में चुनाव प्रचार करेंगे ( mohan yadav election campaign in three sattes ) । सीएम मोहन यादव पहले उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों महाराजगंज और कुशीनगर जाएंगे। इसके बाद झारखंड की जौनपुर लोकसभा सीट पर जनसभा करेंगे। सीएम बिहार के गया में एक स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इन सभी सीटों पर आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होने हैं।

यूपी की दो सीटों पर चुनावी प्रचार


सीएम मोहन यादव सुबह 12:15 बजे महाराजगंज के नौतनवा ( cm mohan yadav in uttar pradesh ) पहुचेंगे। वे यहां दो बार के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के चुनाव प्रचार करेंगे। सिग्रीवाल 2014 और 2019 में महाराजगंज से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उनके सामने कांग्रेस के आकाश सिंह की चुनौती है।
सीएम का दूसरा कार्यक्रम कुशीनगर लोकसभा सीट के रामकोला में दोपहर 2:00 बजे है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद विजय दुबे के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। विजय दुबे के सामने इंडिया गठबंधन की तरफ से सपा के अजय सिंह की चुनौती है। इसके अलावा पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

ये खबर भी पढ़िये...

Phalodi Satta Market : फलोदी ने भी जगाई बीजेपी की उम्मीद, बोला अबकी बार...

झारखंड में चुनावी जनसभा


उत्तर प्रदेश का दौरा समाप्त कर सीएम झारखंड ( mohan yadav in jharkhand ) जाएंगे। यहां झारखंड के जौनपुर में शाम 4 बजे सीएम मोहन यादव की चुनावी रैली है। यहां वे भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इस सीट पर 1999 के बाद से भाजपा की जीत नहीं हुई है। पिछले तीन चुनावों से बहुजन समाज पार्टी का ही इस सीट पर दबदबा है। ऐसे में सीएम मोहन यादव यह ट्रेंड बदलना चाहेंगे।

ये खबर भी पढ़िये...

एससी- एसटी वर्ग से देशभर में बनाए जाएंगे 100 महामंडलेश्वर

बिहार भी जाएंगे सीएम


सीएम मोहन यादव दिन का आखिरी कार्यक्रम बिहार में करेंगे। वे गया में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे होगा। मध्य प्रदेश में चुनाव खत्म होने के बाद सीएम मोहन यादव चुनाव प्रचार करने के लिए अन्य राज्यों के दौरे कर रहे हैं।

thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • MP CM Mohan Yadav
  • मोहन यादव
  • cm mohan yadav in uttar pradesh
  • mohan yadav in jharkhand
  • मोहन यादव चुनाव प्रचार
  • मोहन यादव जनसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा