Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की इन सीटों पर कल शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार

Pratibha ranaa | Apr 16, 2024, 07:43 IST
Share
HYTHYH
Lok Sabha Election 2024

मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह लोकसभा सीटों ( सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा ) के लिए बुधवार 17 अप्रैल को शाम पांच बजे से प्रचार थम जाएगा।

BHOPAL. 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों ( Lok Sabha Election 2024 ) ( सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा ) पर पहले चरण में मतदान होगा। 17 अप्रैल बुधवार शाम से यहां प्रचार अभियान थम जाएगा। इन लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। बता दें, 2019 लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Chunav 2024 )में भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

ये खबर भी पढ़िए...आज कुंडलपुर में होगा Samay Sagar Maharaj का पदारोहण महोत्सव

कल शाम से यहां थमेगा चुनावी शोरगुल


दरअसल मध्य प्रदेश में चार चरणों (Four Stages) में लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) होने है। पहले चरण में 19 अप्रैल को छह सीटों ( MP Lok Sabha Elections Six Seats ) के लिए मतदान होना है। ऐसे में पहले चरण के मतदान के लिए कल यानी 17 मई की शाम से चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी।

पहले चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग


पहले चरण में 6 लोकसभा सीटों में चुनाव होंगे। इसमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल है।

ये खबर भी पढ़िए...किसके हाथ है Nisha Bangre पर आखिरी फैसला, अब बचे हैं सिर्फ दो ऑप्शन !

दूसरे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान


दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 7 लोकसभा सीटों में चुनाव होंगे। इसमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल शामिल है।

तीसरे चरण में इन सीटों पर वोटिंग


तीसरे चरण में प्रदेश की 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 7 मई को मतदान होगा। इसमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ शामिल है।

ये खबर भी पढ़िए...मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, बंद हो गई कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस, जानें क्यों करना पड़ा ऐसा

चौथे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान


चौथे चरण में 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 13 मई को मतदान होगा। इसमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खंडवा शामिल है।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा का खास फोकस


छिंदवाड़ा के चुनावी संग्राम में इमोशन, एक्शन, सस्पेंस, कॉमेडी, ड्रामा सब देखने को मिल रहा है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश की यह सबसे चर्चित सीट है। यहां 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। आज 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा में रोड शो करेंगे। रोड शो फव्वारा चौक से शुरू होगा और छोटी बाजार तक चलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...RGVP SCAM : पूर्व कुलपति सुनील कुमार की जमानत पर सुनवाई आज

Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • MP Lok Sabha Election
  • Lok Sabha Chunav 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर

By

गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर