मोदी का मंत्रिमंडल : मध्य प्रदेश के इन नेताओं का केंद्रीय मंत्री बनना फाइनल, ये नाम चौंका देगा

Shreya Nakade | Published:
Share
एमपी से केंद्र में बनेंगे मंत्री
एमपी से केंद्र में बनेंगे मंत्री

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद आज पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ मध्य प्रदेश के ये बड़े नेता मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं...

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद आज पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे ( pm narendra modi oath )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नई सरकार के कुछ केंद्रीय मंत्री भी आज शपथ लेंगे ( modi government cabinet ministers )। ऐसे में मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले संभावित नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 29 में से 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। पहली बार भाजपा ने प्रदेश में क्लीन स्वीप किया है। कई दिग्गज नेता चुनाव में जीत दर्ज करके आए हैं। ऐसे में इन्हें मंत्री पद मिलना तय है।

मध्य प्रदेश के ये नेता बनेंगे केंद्रीय मंत्री


शिवराज सिंह चौहान


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का केंद्र में मंत्री बनना तय माना जा रहा है। उन्होंने विदिशा लोकसभा सीट से 8 लाख से ज्यादा की मार्जिन से जीत दर्ज की है।

2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद, भाजपा ने उन्हें फिर से सीएम बनाने के बजाय केंद्र की राजनीति में लाने का फैसला किया। ऐसे में शिवराज सिंह जैसे प्रभावशाली नेता का मंत्री बनना तय है। उन्हें कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...

सीएम मोहन यादव से शिवराज सिंह चौहान ने क्यों मांगी मदद, जानें मामला

ज्योतिरादित्य सिंधिया


ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले से ही केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री ( civil aviation minister ) है। गुना लोकसभा सीट से उन्होंने 5 लाख से ज्यादा के मार्जिन से जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश के सीनियर और प्रभावशाली नेता होने के नाते उनका भी मंत्री बनना तय है। हालांकि उनके विभाग में बदलाव होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए...

MP Lok Sabha Result 2024 : गुना लोकसभा सीट से BJP के ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 लाख 40 हजार 929 वोट से जीते

वीडी शर्मा


मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी केंद्र में मंत्री पद मिल सकता है। उन्होंने खजुराहो से 5 लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश में 29 में से 29 लोकसभा सीटें जीती है। ऐसे में वीडी शर्मा भी मंत्री पद के दावेदार हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

MP Lok Sabha Result 2024 : खजुराहो ​​​​​​लोकसभा सीट से BJP के विष्‍णु शर्मा 5 लाख 41 हजार 229 वोट से जीते

फग्गन सिंह कुलस्ते


फग्गन सिंह कुलस्ते 7वीं बार मंडला के सांसद चुनकर आए हैं। उनके पास वर्तमान में ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार है। ऐसे में उन्हें भी मोदी कैबिनेट में जगह मिलना तय है।

ये खबर भी पढ़िए...

Lok Sabha Result 2024 : मंडला लोकसभा सीट से BJP के फग्गन सिंह कुलस्ते 1 लाख 3 हजार 846 वोट से जीते

वीरेंद्र खटीक


डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक लगातार चौथी बार टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुनकर आए हैं। वे 2017 से 2019 के बीच केंद्र में राज्य मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में इस बार भी उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज शाम 07:15 बजे होने वाला है।

ये वीडियो देखें...

सिर्फ Ayodhya ही नहीं एक और खास सीट हारी है BJP

सावित्री ठाकुर

सावित्री ठाकुर मध्य प्रदेश के धार से लोकसभा चुनाव जीतकर आई हैं। उन्होंने 2014 में भी धार से जीत दर्ज की थी। सावित्री ठाकुर मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक महिला चेहरा होने के साथ-साथ एसटी चेहरा भी हो सकती है। ऐसे में उन्हें भी मंत्री पद मिलने की संभावनाएं है।

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • वीडी शर्मा
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • फग्गन सिंह कुलस्ते
  • वीरेंद्र खटीक
  • सावित्री ठाकुर
  • शपथ ग्रहण कार्यक्रम
  • मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री
  • modi government cabinet ministers
  • m narendra modi oath
  • नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर