मध्य प्रदेश के पिपरिया से प्रधानमंत्री मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले शहजादा एक झटके में देश से गरीबी हटा रहा

Sandeep Kumar | Apr 14, 2024, 13:50 IST
Share
PIC
PIC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पिपरिया में रविवार दोपहर पिपरिया पहुंचे। वह यहां पर होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित किया...

BHOPAL. पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद मध्य प्रदेश के पिपरिया ( Pipariya ) पहुंचे । यहां पर पीएम मोदी का जय श्रीराम नारे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि इतनी धूप में आप बड़ी संख्या में आशीर्वाद देने आए हैं। मुझे बताया गया था कि कल यहां तेज बारिश हुई थी, पता नहीं कार्यक्रम हो पाएगा या नहीं। लेकिन आपके प्यार ने इसे सफल बना दिया। मोदी ने कहा है बाबा अंबेडकर के संविधान की बदौलत मैं मोदी तीसरी बार आपके द्वार में खड़ा हूं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा और खुद का ही महिमामंडन कराया। कांग्रेस की माने तो तब लोकतंत्र सही चल रहा था। जब गरीबों का भला होने लगा तो कांग्रेस अफवाह फैलाने लगी कि मोदी आया है, लोकतंत्र को खतरा है। आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) आज यहां पर बीजेपी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे।

ये खबर भी पढ़िए...CM साब ध्यान दें - बिल्डरों के लिए काम कर रहा प्रशासन, किसान से कह रहे विकास के लिए इतना भी नहीं कर सकते!

शाही परिवार धमकी दे रहा है-पीएम मोदी


PM मोदी ने कहा कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। बस देश को डराओ, घबराओ, आग फैलाओ। आज देश में आग नहीं लगी। यह जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वह उनको अंदर से जलाती जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...शिवराज की बाबा अंबेडकर के श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला बनाने की घोषण सरकारी कागजों में NOC के लिए तरसी

'कांग्रेस ने इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा'


कांग्रेस ने इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा। कांग्रेस की मानें तो लोकतंत्र तब ठीक चल रहा था। लेकिन जैसे ही गरीब घर का बेटा प्रधानमंत्री बना, अफवाह फैलाने लगे कि मोदी आया है, संविधान और लोकतंत्र पर खतरा हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कलेक्टर ने अनैतिक कारणों के चलते पांच पटवारी निलंबित किए, एक आरआई पर भी कार्रवाई

'कांग्रेस ने बाबा साहब को अपमानित किया'


पीएम मोदी ने कहा कि आज संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की जयंती है। उनकी जन्मस्थली महू यहां से ज्यादा दूर नहीं है। कांग्रेस ने बाबा साहब को हमेशा अपमानित किया।

ये खबर भी पढ़िए...BSP का बैतूल से नए उम्मीदवार का ऐलान, अशोक भलावी के निधन के बाद बेटे अर्जुन भलावी को दिया टिकट

शहजादे का हंसी का पात्र बनते हैं-पीएम


पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) ने हाल ही में घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा। अरे, यह शाही जादूगर अब तक कहां छिपा था। 50 साल पहले इनकी दादी ने गरीबी हटाने की घोषणा की थी। 2014 से पहले दस साल पहले ये लोग रिमोट से सरकार चलाई और अब कह रहे हैं कि एक झटके में गरीबी हटाने का गरीबी हटाने का मंत्र मिल गया है। ये मंत्र लाए कहां, क्या बोल रहे, इन पर कोई भरोसा करेगा क्या? इसीलिए ये हसी के पात्र बन जाते हैं। पीएम ने कहा कि मोदी का कोई सपना नहीं है, आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मैं आप सभी के लिए पैदा हुआ है। पूरा भारत ही मोदी का परिवार है। इसलिए लगातार देश में विकास कार्य किए जा रहे हैं। विकास की ये रफ्तार इसी तरह जारी रहे, इसके लिए हमाारे दर्शन सिंह को जीतकर भेजिए। मुझे पूरा भरोसा है, आप जिता देंगे।

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi
  • दर्शन सिंह चौधरी
  • Pipariya
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज