आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी फोड़ेंगे हाइड्रोजन बम! करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
Amresh Kushwaha | Sept 18, 2025, 09:15 IST
rahul-gandhi-hydrogen-bomb
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सुबह 10 बजे इंदिरा भवन सभागार में यह पीसी आयोजित की जाएगी। इसमें राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ सकते हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार वोट चोरी के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाते आ रहे हैं। वहीं, इस बीच गुरुवार, 18 सितंबर को, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ सकते हैं, जैसा कि उन्होंने 1 सितंबर को पटना में अपनी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कहा था। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी किस मुद्दे पर बात करेंगे, यह अब तक साफ नहीं हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए...नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर हमला- बोले नकली गांधी चिल्लाकर बोल रहा वोट चोर
बिहार के पटना में अपनी वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने दावा किया था कि उनकी पार्टी अब हाइड्रोजन बम लेकर आ रही है। उन्होंने कहा था कि इससे पहले उन्होंने एटम बम गिराया था, लेकिन अब हाइड्रोजन बम से बीजेपी को चौंकाने का वक्त आ गया है। उनका कहना था कि इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का सामना नहीं कर पाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...नए GST रिफॉर्म पर भूपेश बघेल का हमला, कहा-केंद्र सरकार राहुल गांधी की बात मानती है, लेकिन...
ये खबर भी पढ़िए...राहुल गांधी के आदेश पर एमपी में जिला अध्यक्षों को मिला फ्री-हैंड, 1004 ब्लॉक अध्यक्ष की होगी नियुक्ति
बिहार चुनाव में लगातार राहुल गांधी वोट चोरी का मुद्दा उठाते दिखाई दे रहे हैं। बिहार में राहुल गांधी ने कहा था कि वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी, आरक्षण की चोरी, रोजगार की चोरी, शिक्षा की चोरी, लोकतंत्र की चोरी, युवाओं के भविष्य की चोरी है। यह आपकी जमीन, आपका राशन कार्ड लेकर अडानी-अंबानी को दे देंगे। महात्मा गांधी की हत्या करने वाली शक्ति संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। हम इन्हें संविधान की हत्या नहीं करने देंगे।
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह GST 2.0 से खुश नहीं, बोले अभी भी कई स्लैब, राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम पर बोले इंतजार कीजिए
राहुल गांधी ने कहा था, हमने बिहार की यात्रा की। बिहार के सभी युवा खड़े हो गए थे, छोटे-छोटे बच्चे जीप के पास आकर कहते थे, वोट चोर, गद्दी छोड़। बीच में बीजेपी के लोग काले झंडे दिखा रहे थे। क्या आपने एटम बम का नाम सुना है? एटम बम से भी बड़ा हाइड्रोजन बम होता है। बीजेपी के लोग तैयार हो जाइए, हाइड्रोजन बम आ रहा है। देश को आपकी सच्चाई जल्द ही पता चलने वाली है। हाइड्रोजन बम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपना चेहरा देश को नहीं दिखा सकेंगे।
जानें कब और कहां होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस?
राहुल गांधी गुरुवार, 18 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे दिल्ली के इंदिरा भवन सभागार में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे पहले राहुल गांधी ने 7 अगस्त 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कर्नाटक की लोकसभा सीट के 2024 आम चुनाव के आंकड़ों का विश्लेषण किया था। साथ ही, बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया था।
राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम
ये खबर भी पढ़िए...नए GST रिफॉर्म पर भूपेश बघेल का हमला, कहा-केंद्र सरकार राहुल गांधी की बात मानती है, लेकिन...
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर पर एक नजर
|
जानें वोट चोरी पर क्या बोले राहुल गांधी?
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह GST 2.0 से खुश नहीं, बोले अभी भी कई स्लैब, राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम पर बोले इंतजार कीजिए
क्या होगा इस बार हाइड्रोजन बम का असर?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari