अयोध्या में राम भक्तों के साथ साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस

VIKASH TRIVEDI | Feb 25, 2024, 14:29 IST
Share
jvgffbean
राम भक्तों के साथ साइबर ठगी

ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद जब श्रध्दालु होटल और धर्मशाला पहुंचते हैं तब उन्हें पता चलता है कि जिस होटल में उन्होंने बुकिंग की थी उस होटल में ऑनलाइन बुकिंग ही नहीं होती है और किसी दूसरे होटल या धर्मशाला में उनके नाम का कोई कमरा बुक नहीं हुआ है।

BHOPAL. राम मंदिर ( Ram Mandir ) के दर्शनों के लिए रोजाना लाखों की संख्या में राम भक्त अयोध्या ( Ayodhya ) पहुंच रहे हैं। ऐसे में राम भक्तों को रुकने के लिए होटलों और धर्मशालाओं में ठहरने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे बचने के लिए श्रध्दालुओं ने ऑनलाइन होटलों और धर्मशालाओं की बुकिंग शुरू कर दी है, लेकिन इसी बीच साइबर ठगी भी शुरू हो गई है। ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद जब श्रध्दालु होटल और धर्मशाला पहुंचते हैं तब उन्हें पता चलता है कि जिस होटल में उन्होंने बुकिंग की थी उस होटल में ऑनलाइन बुकिंग ही नहीं होती है । तब उन्हें समझ आता है कि वह साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं।

जिनका अयोध्या में वजूद ही नहीं, उनकी भी बुकिंग

कुछ ऐसे होटल हैं, जिनका अयोध्या में वजूद ही नहीं है तो वहीं कुछ ऐसे होटल हैं, जो ऑनलाइन बुकिंग ही नहीं करते हैं। उनके नाम से वेबसाइट बनाई जाती है। वेबसाइट में कांटेक्ट नंबर दिया रहता है। जब लोग उस पर फोन करते हैं, तो उन्हें कमरे का रेट ज्यादा बताते हैं। फिर कहा जाता है कि इस समय स्कीम चल रही है अच्छा डिस्काउंट मिलेगा।

यह खबर भी पढ़िए...

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/yashwant-club-membership-issue-complicated-firms-and-society-approved-new-constitution-from-20th-february-3995226

होटल पहुंचने पर फोन ही नहीं उठाते

अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं, तो होटल और धर्मशाला में कमरे की उपलब्धता कम होती है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोग ऑनलाइन कमरा बुक करना उचित समझते हैं। इन्हीं लोगों की ताक में साइबर ठग रहते हैं। जो किसी न किसी तरीके इनको अपना शिकार बनाते हैं। यहां तक की बुकिंग के बाद साइबर ठग जिस होटल या धर्मशाला का नंबर देते हैं, उसको भी डायल करने पर उसी धर्मशाला या होटल का नाम आता है, जिसमें बुकिंग करने के नाम से पैसा वसूला गया होता है। यह नंबर उस समय बंद रहता है, जब इन ठगों के जाल में फंसा व्यक्ति अयोध्या पहुंचता है और रूम न मिलने पर फोन करता है, कभी-कभी अगर फोन उठ भी गया तो वह टाल देते हैं।

यह खबर भी पढ़िए...

https://thesootr.com/desh/modi-inaugurates-sudarshan-bridge-in-gujarat-also-inaugurates-aiims-3994372

आईजी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए

अयोध्या क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इस तरह की घटना उनके संज्ञान में है। उन्होंने साइबर सेल लखनऊ को इस बारे में जानकारी भेज दी है, जल्द ही इस पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो आईजी प्रवीण कुमार ने अयोध्या पुलिस को तत्काल वारदातों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।

यह खबर भी पढ़िए...

https://thesootr.com/desh/train-kept-running-for-84-kilometers-without-driver-created-panic-in-railways-3995267

Tags:
  • Ayodhya
  • RAM MANDIR
  • राम भक्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा