सिंहासन छत्तीसी : IPS अफसर की ED में जाने की आहट, बुलट पर सवार कोतवाल सैंया
Arun Tiwari | Jun 28, 2026, 11:45 IST
IPS अधिकारी, ED, छत्तीसगढ़ कॉन्स्टेबल, लग्ज़री
छत्तीसगढ़ के एक रसूखदार आईपीएस अफसर के ईडी (ED) में स्पेशल डायरेक्टर बनने की चर्चा से हड़कंप है। वहीं, रायपुर में कुछ सिपाहियों की लग्जरी लाइफस्टाइल और सीएम हाउस की आधी रात की बैठक से मंत्रियों के बढ़े ब्लडप्रेशर की सियासी गलियारों में काफी चर्चा है।
RAIPUR : छत्तीसगढ़ के एक आईपीएस साहब की ईडी में जाने की चर्चा है। वे जिस पोस्ट पर जाएंगे उसके तहत छत्तीसगढ़ की भी आएगा। अब साहब की ईडी में अफसर बनने की चर्चा से कई रसूखदारों की नींद उड़ गई है। अब वे इसी सोच में है कि यदि ये ईडी में चले गए तो उनको कौन बचाएगा।
इन दिनों सूबे के सिपाहियों पर लक्ष्मीजी की बड़ी कृपा है। अब सिपाही बुलेट पर सवार हैं। कोई अपने घर में लिफ्ट लगवा रहा है तो कोई एसयूवी खरीदने की तैयारी में है। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।
![ईडी में जाएंगे साहब]()
छत्तीसगढ़ के एक तेज तर्रार आईपीएस अफसर की ईडी में जाने की बड़े जोरों से चर्चा है। एक अफसर एनआईए में गए हैं तो दूसरे ईडी में जा सकते हैं। यानी छत्तीसगढ़ के अफसरों की देश भर में धमक होने वाली है। ये साहब अभी जिस जगह पर हैं उनसे सूबे के रसूखदार दहशत में रहते हैं और यदि ये ईडी में चले गए तो बड़े बड़े लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
सूत्र कहते हैं कि साहब ईडी में स्पेशल डायरेक्टर बन सकते हैं। यहां तक तो ठीक है लेकिन इनके अंडर छत्तीसगढ़ राज्य भी आएगा। यही कारण है कि इनकी ईडी में इंट्री से घबराहट बढ़ी है। वैसे भी छत्तीसगढ़ के कई घोटालों की जांच ईडी ही कर रही है फिर चाहे वो शराब,कोल या भारतमाला का घोटाला हो। इन घोटालों की तह तक साहब की पहुंच है।
खाकी का लग्ज़री
![खाकी का लग्ज़री लाइफस्टाइल]()
राजधानी में इन दिनों खाकी के फैशन और फाइनेंस की खूब चर्चा है। चर्चा इसलिए है क्योंकि यह बात सिपाहियों को लेकर हो रही है। कुछ सिपाहियों की लाइफस्टाइल देखकर बड़े-बड़े कारोबारी भी अपना बैलेंस शीट दोबारा देखने लगते हैं। सालों से राजधानी में जमे एक सिपाही ने नए घर में लिफ्ट लगवा ली है। अब मोहल्ले वाले समझ नहीं पा रहे कि पहले मकान देखकर हैरान हों या लिफ्ट देखकर। कई सिपाहियों की जेब में लेटेस्ट आईफोन चमक रहा है, जिसे खरीदने से पहले अच्छे अच्छे भी सौ बार सोचते हैं।
एक सिपाही ने करीब छह लाख रुपये की बुलेट खरीद ली। किसी ने पूछ लिया भाई, इतनी महंगी बाइक तो सिपाही ने इंजन की गड़गड़ाहट के बीच मुस्कुराकर कहा शौक बड़ी चीज है, फिर आवाज़ धीमी करते हुए जोड़ दिया असल सपना तो हार्ले-डेविडसन है। फैशन का हाल भी कम रोचक नहीं। रायपुर के महंगे मॉल में नए ब्रांड का कलेक्शन आते ही कुछ सिपाही सबसे पहले पहुंच जाते हैं। शौक करना हर आदमी का हक है लेकिन चर्चा सिर्फ इस बात की है कि इनकी पगार इसकी इजाजत नहीं देती तो फिर यह शौक पूरे कहां से हो रहे हैं।
![मंत्री का बढ़ा ब्लडप्रेशर]()
कुछ दिनों पहले सीएम हाउस में आधी रात को हुई बैठक में कुछ मंत्रियों का बीपी बढ़ा दिया है। यह हम इसलिए कह रहे हैं कि कुछ मंत्री दौड़े दौड़े पहुंचे लेकिन बीपी की गोली खाकर। एक फोन मंत्रीजी के पास आया तो दूसरा फोन मंत्रीजी का डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने हालत देखते हुए डोज डबल कर दिया।
डबलडोज लेकर मंत्रीजी सीएम हाउस तक पहुंच पाए। एक मंत्री तो राज्य से बाहर थे लेकिन फोन ऐसा गया था कि जिसे इग्नोर नहीं किया जा सकता था। वे तत्काल स्टेट प्लेन से रायपुर आए और सीधे सीएम हाउस पहुंच गए। अब मीटिंग का आगे चलकर क्या मतलब निकलेगा यह तो वे ही जानें जिन्होंने मीटिंग करवाई थी लेकिन इससे मंत्रियों का बीपी जरुर बढ़ा हुआ है।
सिंहासन छत्तीसी : माननीय ही करा रहे हैं धर्म परिवर्तन,बाबा का मंतर मोटा माल अंदर
सिंहासन छत्तीसी : दरी बिछाने वालों को भूली बीजेपी, चार नेताओं पर भारी एक अधिकारी
सिंहासन छत्तीसी : जंगल में लौटी वनकन्या की कथा,मंत्री का पीए पालेगा बकरी
सिंहासन छत्तीसी : मंत्रीजी के पीए को पसंद गोवा, रामकथा में अफसरों को देना पड़ा 11 लाख का चढ़ावा
इन दिनों सूबे के सिपाहियों पर लक्ष्मीजी की बड़ी कृपा है। अब सिपाही बुलेट पर सवार हैं। कोई अपने घर में लिफ्ट लगवा रहा है तो कोई एसयूवी खरीदने की तैयारी में है। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।
ईडी में जाएंगे साहब :
ईडी में जाएंगे साहब
छत्तीसगढ़ के एक तेज तर्रार आईपीएस अफसर की ईडी में जाने की बड़े जोरों से चर्चा है। एक अफसर एनआईए में गए हैं तो दूसरे ईडी में जा सकते हैं। यानी छत्तीसगढ़ के अफसरों की देश भर में धमक होने वाली है। ये साहब अभी जिस जगह पर हैं उनसे सूबे के रसूखदार दहशत में रहते हैं और यदि ये ईडी में चले गए तो बड़े बड़े लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
सूत्र कहते हैं कि साहब ईडी में स्पेशल डायरेक्टर बन सकते हैं। यहां तक तो ठीक है लेकिन इनके अंडर छत्तीसगढ़ राज्य भी आएगा। यही कारण है कि इनकी ईडी में इंट्री से घबराहट बढ़ी है। वैसे भी छत्तीसगढ़ के कई घोटालों की जांच ईडी ही कर रही है फिर चाहे वो शराब,कोल या भारतमाला का घोटाला हो। इन घोटालों की तह तक साहब की पहुंच है।
खाकी का लग्ज़री लाइफस्टाइल :
खाकी का लग्ज़री लाइफस्टाइल
राजधानी में इन दिनों खाकी के फैशन और फाइनेंस की खूब चर्चा है। चर्चा इसलिए है क्योंकि यह बात सिपाहियों को लेकर हो रही है। कुछ सिपाहियों की लाइफस्टाइल देखकर बड़े-बड़े कारोबारी भी अपना बैलेंस शीट दोबारा देखने लगते हैं। सालों से राजधानी में जमे एक सिपाही ने नए घर में लिफ्ट लगवा ली है। अब मोहल्ले वाले समझ नहीं पा रहे कि पहले मकान देखकर हैरान हों या लिफ्ट देखकर। कई सिपाहियों की जेब में लेटेस्ट आईफोन चमक रहा है, जिसे खरीदने से पहले अच्छे अच्छे भी सौ बार सोचते हैं।
एक सिपाही ने करीब छह लाख रुपये की बुलेट खरीद ली। किसी ने पूछ लिया भाई, इतनी महंगी बाइक तो सिपाही ने इंजन की गड़गड़ाहट के बीच मुस्कुराकर कहा शौक बड़ी चीज है, फिर आवाज़ धीमी करते हुए जोड़ दिया असल सपना तो हार्ले-डेविडसन है। फैशन का हाल भी कम रोचक नहीं। रायपुर के महंगे मॉल में नए ब्रांड का कलेक्शन आते ही कुछ सिपाही सबसे पहले पहुंच जाते हैं। शौक करना हर आदमी का हक है लेकिन चर्चा सिर्फ इस बात की है कि इनकी पगार इसकी इजाजत नहीं देती तो फिर यह शौक पूरे कहां से हो रहे हैं।
मंत्री का बढ़ा ब्लडप्रेशर :
मंत्री का बढ़ा ब्लडप्रेशर
कुछ दिनों पहले सीएम हाउस में आधी रात को हुई बैठक में कुछ मंत्रियों का बीपी बढ़ा दिया है। यह हम इसलिए कह रहे हैं कि कुछ मंत्री दौड़े दौड़े पहुंचे लेकिन बीपी की गोली खाकर। एक फोन मंत्रीजी के पास आया तो दूसरा फोन मंत्रीजी का डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने हालत देखते हुए डोज डबल कर दिया।
डबलडोज लेकर मंत्रीजी सीएम हाउस तक पहुंच पाए। एक मंत्री तो राज्य से बाहर थे लेकिन फोन ऐसा गया था कि जिसे इग्नोर नहीं किया जा सकता था। वे तत्काल स्टेट प्लेन से रायपुर आए और सीधे सीएम हाउस पहुंच गए। अब मीटिंग का आगे चलकर क्या मतलब निकलेगा यह तो वे ही जानें जिन्होंने मीटिंग करवाई थी लेकिन इससे मंत्रियों का बीपी जरुर बढ़ा हुआ है।
द सूत्र पर पढ़िए सिंहासन छत्तीसी ...
सिंहासन छत्तीसी : दरी बिछाने वालों को भूली बीजेपी, चार नेताओं पर भारी एक अधिकारी
सिंहासन छत्तीसी : जंगल में लौटी वनकन्या की कथा,मंत्री का पीए पालेगा बकरी
सिंहासन छत्तीसी : मंत्रीजी के पीए को पसंद गोवा, रामकथा में अफसरों को देना पड़ा 11 लाख का चढ़ावा
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel