सिंहासन छत्तीसी : मंत्रीजी के पीए को पसंद गोवा, रामकथा में अफसरों को देना पड़ा 11 लाख का चढ़ावा
Arun Tiwari | May 31, 2026, 11:55 IST
ministers-pa-goa-trips-rs11-lakh-ramkatha-row
छत्तीसगढ़ में कमीशनखोरी से मंत्री के पीए की गोवा यात्रा, रामकथा में अफसरों से वसूली और केंद्रीय मंत्री के गुपचुप दौरे की चर्चाएं गर्म हैं। आज के सिंहासन छत्तीसी में पढ़िए इन घटनाओं के बारे में विस्तार से
RAIPUR : छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों कुछ किस्से बहुत चर्चा में हैं। एक मंत्रीजी हैं जिनके पीए को गोवा का चस्का लग गया है। कमीशन की खूब खेती हो रही है और पैदावार भी बहुत है। जब फसल कटती है तो पीए साहब सीधे गोवा पहुंच जाते हैं। उनको गोवा का बीच और वहां पर लेटकर समुंदर की लहरें देखना बहुत पसंद आ रहा है। कभी कभी कैसीनो में दांव भी लगा लेते हैं।
अब अपने अपने शौक हैं। वहीं एक मंत्रीजी की रामकथा की भी बहुत चर्चा है। रामकथा में अफसरों से 11-11 लाख का चढ़ावा मांगा गया। अफसरों ने ठेकेदारों से चढ़ावा मांग लिया। सबने मिलजुल कर राम राम जप लिया। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।
![The PA and the Waves of Goa]()
मंत्रीजी के पीए साहब इन दिनों विभागीय गलियारों में खासे चर्चित हैं। वजह उनकी प्रशासनिक दक्षता नहीं, बल्कि कमीशन प्रबंधन की अद्भुत कला है। कहते हैं कि साहब को सरकारी फाइलों से ज्यादा फायदे की फसल उगाने का हुनर आता है। कौन सी फाइल में कितना पानी देना है, किस ठेके में कितनी खाद डालनी है और किस भुगतान से कितना उत्पादन निकलेगा इस कृषि विज्ञान में उनका कोई सानी नहीं। साहब की खेती भी बड़ी आधुनिक है।
खेत सरकारी, मेहनत दूसरों की और फसल सीधे निजी खाते की। जैसे-जैसे विभाग में योजनाओं की बारिश होती है, वैसे-वैसे कमीशन की फसल लहलहाने लगती है। टेबल के ऊपर नियम-कायदे चलते हैं और नीचे उपज का हिसाब-किताब। हर दो-तीन महीने में जब फसल पूरी तरह पक जाती है, तब साहब अपने हिस्से की कटाई करते हैं। फिर अचानक विभागीय मोबाइल की घंटियां कम बजने लगती हैं और एयरपोर्ट पर उनकी गतिविधियां बढ़ जाती हैं। गंतव्य लगभग तय रहता है गोवा।
गोवा पहुंचते ही साहब सरकारी तनाव उतारकर सीधे समुद्र की लहरों के हवाले हो जाते हैं। दिन में बीच, रात में रोशनी और फिर केसिनो के जहाज पर किस्मत आजमाने का दौर। वहां नोट ऐसे उड़ते हैं मानो किसी किसान ने धान नहीं, सीधे करेंसी की बुआई कर दी हो। फर्क बस इतना है कि आम किसान मौसम देखकर डरता है, लेकिन साहब की फसल पर न सूखे का असर पड़ता है, न बाढ़ का।
![Claiming Others Wealth]()
प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक दिलचस्प कथा चर्चा में है। कथा धार्मिक थी, माहौल भक्तिमय था, भजन-कीर्तन और प्रवचन से वातावरण गूंज रहा था, लेकिन कथा समाप्त होते-होते लोगों की जुबान पर भगवान कम और भुगतान ज्यादा चढ़ गया। वजह यह कि इस धार्मिक आयोजन के पीछे श्रद्धा से ज्यादा संग्रह की कहानी सुनाई देने लगी। कहते हैं कि मंत्री जी ने अपने इलाके में भव्य कथा कराई। आयोजन ऐसा कि मानो धर्म और सत्ता दोनों का संगम हो गया हो।
लेकिन आयोजन खत्म होने के बाद जो फुसफुसाहट बाहर आई, उसने भक्ति के इस मंच को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया। चर्चा यह है कि मंत्री जी के विभाग की हर जिला इकाई को मोटा चढ़ावा देने का संदेश पहुंचा था। रकम भी कोई छोटी-मोटी नहीं, पूरे 11-11 लाख रुपए। अब सरकारी विभागों में बैठे अफसर ऐसे तो होते नहीं कि जेब से लाखों निकालकर कथा में अर्पित कर दें। यह सिलसिला चला अफसरों से कारोबारियों तक और कारोबारियों से ठेकेदारों तक।
आखिर सरकारी कृपा और धार्मिक पुण्य दोनों का संतुलन बनाए रखना भी जरूरी जो ठहरा। मामला यहीं नहीं रुका। विभाग की निर्माण इकाई के इंजीनियरों तक संदेश पहुंचा कि भगवान के नाम पर दान नहीं करोगे तो “पाप” लगेगा। अब सरकारी व्यवस्था में पाप से बड़ा डर और क्या हो सकता है! इंजीनियरों ने भी अपनी आत्मा का बोझ हल्का करने के लिए ठेकेदारों पर आर्थिक तपस्या डाल दी। धर्म का प्रवाह आखिर ऊपर से नीचे ही आता है।
चर्चा में
![Union Minister Visit Sparks Discussion]()
हाल ही में छत्तीसगढ़ आए केंद्रीय मंत्री का यह दौरा बहुत चर्चा में है। मंत्रीजी आए तो थे विभागीय समीक्षा करने लेकिन यह चर्चा ड्राइंग रुम तक सिमट कर रह गई। कहने वाले तो यही कह रहे हैं। मंत्रीजी का बिलासपुर जाना और एक कोयला व्यापारी के घर चाय की चुस्कियां लेना बाहर आ गया।
विभाग के लोगों में ही यह खुसुर फुसुर होने लगी कि क्या कोयला नीति यहीं बनने जा रही है। बहरहाल राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा चल रही है कि यह गुपचुप बैठक सरकार की आय बढ़ाने के लिए हुई या किसी की और की किस्मत चमकाने के लिए। खैर यह सब तो बातें हैं बातों का क्या।
द सूत्र पर पढ़िए
सिंहासन छत्तीसी : सीएम के करीबी को महंगा पड़ा ट्रैफिक रुल तोड़ना, अब राम की याद आई
एमपी में इलाज के लिए तरस रहे ग्रामीण, अस्पतालों में पद खाली पर आने को तैयार नहीं डॉक्टर
सिंहासन छत्तीसी : किसने दिया अपनी गर्लफ्रेंड को डेढ़ लाख का ट्रैक सूट
सिंहासन छत्तीसी : मंत्री समर्थक के पैसे खा गया पीए, क्यों पड़ गए अफसरों को लेने के देने, क्या फॉर्म में नजर आ रहे हैं सीएम
अब अपने अपने शौक हैं। वहीं एक मंत्रीजी की रामकथा की भी बहुत चर्चा है। रामकथा में अफसरों से 11-11 लाख का चढ़ावा मांगा गया। अफसरों ने ठेकेदारों से चढ़ावा मांग लिया। सबने मिलजुल कर राम राम जप लिया। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।
पीए को गोवा बीच की लहरें :
The PA and the Waves of Goa
मंत्रीजी के पीए साहब इन दिनों विभागीय गलियारों में खासे चर्चित हैं। वजह उनकी प्रशासनिक दक्षता नहीं, बल्कि कमीशन प्रबंधन की अद्भुत कला है। कहते हैं कि साहब को सरकारी फाइलों से ज्यादा फायदे की फसल उगाने का हुनर आता है। कौन सी फाइल में कितना पानी देना है, किस ठेके में कितनी खाद डालनी है और किस भुगतान से कितना उत्पादन निकलेगा इस कृषि विज्ञान में उनका कोई सानी नहीं। साहब की खेती भी बड़ी आधुनिक है।
खेत सरकारी, मेहनत दूसरों की और फसल सीधे निजी खाते की। जैसे-जैसे विभाग में योजनाओं की बारिश होती है, वैसे-वैसे कमीशन की फसल लहलहाने लगती है। टेबल के ऊपर नियम-कायदे चलते हैं और नीचे उपज का हिसाब-किताब। हर दो-तीन महीने में जब फसल पूरी तरह पक जाती है, तब साहब अपने हिस्से की कटाई करते हैं। फिर अचानक विभागीय मोबाइल की घंटियां कम बजने लगती हैं और एयरपोर्ट पर उनकी गतिविधियां बढ़ जाती हैं। गंतव्य लगभग तय रहता है गोवा।
गोवा पहुंचते ही साहब सरकारी तनाव उतारकर सीधे समुद्र की लहरों के हवाले हो जाते हैं। दिन में बीच, रात में रोशनी और फिर केसिनो के जहाज पर किस्मत आजमाने का दौर। वहां नोट ऐसे उड़ते हैं मानो किसी किसान ने धान नहीं, सीधे करेंसी की बुआई कर दी हो। फर्क बस इतना है कि आम किसान मौसम देखकर डरता है, लेकिन साहब की फसल पर न सूखे का असर पड़ता है, न बाढ़ का।
राम राम जपना,पराया माल अपना :
Claiming Others Wealth
प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक दिलचस्प कथा चर्चा में है। कथा धार्मिक थी, माहौल भक्तिमय था, भजन-कीर्तन और प्रवचन से वातावरण गूंज रहा था, लेकिन कथा समाप्त होते-होते लोगों की जुबान पर भगवान कम और भुगतान ज्यादा चढ़ गया। वजह यह कि इस धार्मिक आयोजन के पीछे श्रद्धा से ज्यादा संग्रह की कहानी सुनाई देने लगी। कहते हैं कि मंत्री जी ने अपने इलाके में भव्य कथा कराई। आयोजन ऐसा कि मानो धर्म और सत्ता दोनों का संगम हो गया हो।
लेकिन आयोजन खत्म होने के बाद जो फुसफुसाहट बाहर आई, उसने भक्ति के इस मंच को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया। चर्चा यह है कि मंत्री जी के विभाग की हर जिला इकाई को मोटा चढ़ावा देने का संदेश पहुंचा था। रकम भी कोई छोटी-मोटी नहीं, पूरे 11-11 लाख रुपए। अब सरकारी विभागों में बैठे अफसर ऐसे तो होते नहीं कि जेब से लाखों निकालकर कथा में अर्पित कर दें। यह सिलसिला चला अफसरों से कारोबारियों तक और कारोबारियों से ठेकेदारों तक।
आखिर सरकारी कृपा और धार्मिक पुण्य दोनों का संतुलन बनाए रखना भी जरूरी जो ठहरा। मामला यहीं नहीं रुका। विभाग की निर्माण इकाई के इंजीनियरों तक संदेश पहुंचा कि भगवान के नाम पर दान नहीं करोगे तो “पाप” लगेगा। अब सरकारी व्यवस्था में पाप से बड़ा डर और क्या हो सकता है! इंजीनियरों ने भी अपनी आत्मा का बोझ हल्का करने के लिए ठेकेदारों पर आर्थिक तपस्या डाल दी। धर्म का प्रवाह आखिर ऊपर से नीचे ही आता है।
चर्चा में केंद्रीय मंत्री का दौरा :
Union Minister Visit Sparks Discussion
हाल ही में छत्तीसगढ़ आए केंद्रीय मंत्री का यह दौरा बहुत चर्चा में है। मंत्रीजी आए तो थे विभागीय समीक्षा करने लेकिन यह चर्चा ड्राइंग रुम तक सिमट कर रह गई। कहने वाले तो यही कह रहे हैं। मंत्रीजी का बिलासपुर जाना और एक कोयला व्यापारी के घर चाय की चुस्कियां लेना बाहर आ गया।
विभाग के लोगों में ही यह खुसुर फुसुर होने लगी कि क्या कोयला नीति यहीं बनने जा रही है। बहरहाल राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा चल रही है कि यह गुपचुप बैठक सरकार की आय बढ़ाने के लिए हुई या किसी की और की किस्मत चमकाने के लिए। खैर यह सब तो बातें हैं बातों का क्या।
द सूत्र पर पढ़िए सिंहासन छत्तीसी के अन्य कॉलम...
एमपी में इलाज के लिए तरस रहे ग्रामीण, अस्पतालों में पद खाली पर आने को तैयार नहीं डॉक्टर
सिंहासन छत्तीसी : किसने दिया अपनी गर्लफ्रेंड को डेढ़ लाख का ट्रैक सूट
सिंहासन छत्तीसी : मंत्री समर्थक के पैसे खा गया पीए, क्यों पड़ गए अफसरों को लेने के देने, क्या फॉर्म में नजर आ रहे हैं सीएम
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta