सिंहासन छत्तीसी : मंत्रीजी पहनते हैं 28 लाख के कपड़े और बातें बापू के आदर्श की

Arun Tiwari | Aug 30, 2026, 11:32 IST
Share
मंत्री-महंगे-कपड़े-राजनीति
मंत्री-महंगे-कपड़े-राजनीति

छत्तीसगढ़ में एक मंत्री द्वारा 28 लाख के कपड़े खरीदने और भ्रष्टाचार के आरोपों से संगठन चिंतित है। सरकार का खराब प्रदर्शन देखकर 3 साल में कैबिनेट सर्जरी और फेरबदल की तैयारी चल रही है।

RAIPUR : सूट 28 लाख का और बातें महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की। सुनकर थोड़ा नहीं बहुत अजीब लगता है। लेकिन ऐसा छत्तीसगढ़ में मुमकिन है। सिंहासन छत्तीसी में आज आपको कुछ ऐसा ही अचंभित करने वाला उदाहरण बताते हैं। एक मंत्रीजी ने अपने लिए 28 लाख के कपड़े खरीदे हैं।

यह वही मंत्री हैं जो लोगों से बापू के आदर्शों पर चलने की बाते करते हैं। अब यहां समझ में आता है कि आदर्श सिर्फ भाषण देने के लिए होते हैं। वाह मंत्रीजी सुशासन में खूब मलाई चाटी जा रही है। मंत्री कमाई में मस्त हैं और संगठन चिंता में दोहरा हुआ जा रहा है। संगठन को सरकार की परफॉर्मेस की चिंता है।

चिंता इस कदर है कि ढाई साल में विपक्ष में बैठने की बातें होने लगी हैं। यह बातें किसने कहीं यह भी आपको बताएंगे। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।

मंत्री और 28 लाख के कपड़े :

मंत्री और 28 लाख के कपड़े
मंत्री और 28 लाख के कपड़े


कमाई करोड़ों की और बातें सुशासन की। छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के हाल तो कमाल के हैं। कल हों न हों के चक्कर में आज ही कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। हम जिन मंत्री की बात कर रहे हैं वे आजकल कुछ ज्यादा ही चर्चा में है। चर्चा उनके कामकाज को लेकर नहीं बल्कि 28 लाख के कपड़ों को लेकर है। मंत्रीजी ने अपने लिए 28 लाख के कपड़े लिए हैं।

अब पता नहीं इन कपड़ों में कौन से हीरा मोती जड़े हुए हैं। लेकिन होगा तो कुछ विशेष ही तब तो इनकी कीमत लाखों में हैं। जनसेवा के लिए राजनीति में आए मंत्रीजी कमाई में लगे हुए हैं तभी तो लाखों के कपड़े पहन रहे हैं। इनकी एक और खास बात सुनिए। यह बातें बापू के आदर्शों की करते हैं।

यह कहते हैं कि वे अपने विभाग के सभी अफसरों की संपत्ति सार्वजनिक करवाएंगे। लेकिन खुद का क्या मंत्रीजी आप भी तो हजार करोड़ की संपत्ति बनाकर बैठे हैं उसको भी सार्वजनिक कर दीजिए। इन मंत्री के पास सबसे कमाई वाला विभाग है। यह पहले भी ट्रांसफर पोस्टिंग में वसूली को लेकर चर्चा में आ चुके है।

उनके करीबी लोग कहते हैं कि भले ही तीज त्यौहार या शादियों का सीजन न हो लेकिन वे तो मंत्री हैं उनको कपड़े खरीदने के लिए मुहूर्त की जरुरत नहीं हैं। जब मन हुआ तब खरीदी कर ली। मंत्रीजी जनता पर कुछ तो रहम कीजिए।

विपक्ष में बैठने की तैयारी :

विपक्ष में बैठने की तैयारी
विपक्ष में बैठने की तैयारी


जब मंत्रियों के इस तरह कमाई की बातें सामने आएंगी तो संगठन को चिंता होना लाजिमी है। संगठन के अंदर सरकार के परफॉर्मेंस को लेकर घमासान मचा हुआ है। मंत्रियों के इस तरह के कामों ने चिंता और बढ़ा दी है। संगठन के एक शीर्ष नेता ने बड़ी कड़ी टिप्पणी की है।

उन्होंने अपने करीबियों के बीच चर्चा में यहां तक कह दिया कि सरकार के इस परफॉर्मेंस से तो लगता है ढाई साल बाद विपक्ष में बैठना पड़ेगा। यह शब्द सुनकर लोग हैरान रह गए। ढाई साल में ही यह स्थिति आ गई कि चुनाव में सरकार जाने की बातें होने लगी हैं। यह फीडबैक नीचे से निकलकर आ रहा है।

कार्यकर्ताओं की मंत्री के दरबार में सुनवाई नहीं है। स्थानीय स्तर पर अधिकारी भगा देते हैं। ऐसे में कार्यकर्ता भी नाराज होने लगा है। संगठन की नजर में सरकार का परफॉर्मेस भी ऐसा नहीं माना जा रहा जिससे कुछ चमत्कार की उम्मीद की जा सके। यही वजह है कि भाईसाहब ने यहां तक कह दिया कि अगली बार विपक्ष में बैठना पड़ेगा।

सरकार की सर्जरी :

सरकार की सर्जरी
सरकार की सर्जरी


अब बड़े जोरों से प्रदेश सरकार की सर्जरी की बातें होने लगी हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि अगले महीने इस सर्जरी को अंजाम दे दिया जाएगा। केंद्र के कैबिनेट विस्तार के बाद छत्तीसगढ़ में विष्णु कैबिनेट में बदलाव होने वाला है।

सूत्र बताते हैं कि इसको लेकर दिल्ली में भी चर्चा हो चुकी है। अंडर परफॉर्मर तीन से चार मंत्रियों को रवाना कर दिया जाएगा। कुछ नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। प्रमुख विभागों में भी बदलाव होने वाला है।

एक प्रमुख विभाग को संभालने के लिए किसी पुराने बड़े चेहरे को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। एक या दो महिला विधायकों की भी कैबिनेट मं इंट्री होगी। सितंबर कई मंत्रियों के लिए आखिरी महिना साबित हो सकता है। इसको लेकर मंत्रियों में बेचैनी बढ़ गई है।

द सूत्र पर पढ़िए सिंहासन छत्तीसी...

सिंहासन छत्तीसी : मंत्री से MD तक कमीशन फिक्स, साहब के मैसेज ने मचाया हड़कंप

सिंहासन छत्तीसी : मंत्री, मेहबूबा और मॉल का कनेक्शन, चर्चा में कलेक्टर साहिबा

सिंहासन छत्तीसी: कलेक्टर की महिला सरपंच से यारी, कृषि विभाग चला रहा व्यापारी

सिंहासन छत्तीसी : प्रेमिका से मिलने में पिट गए अफसर, चार खोखे में बिक रहे पद

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • प्रदेश सरकार
  • कैबिनेट
  • सुशासन
  • सिंहासन छत्तीसी
  • द सूत्र पर पढ़िए सिंहासन छत्तीसी
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना