सिंहासन छत्तीसी : मंत्री, मेहबूबा और मॉल का कनेक्शन, चर्चा में कलेक्टर साहिबा

Arun Tiwari | Published:
Share
राजनीति-मंत्री-गर्लफ्रेंड-बंगला
राजनीति-मंत्री-गर्लफ्रेंड-बंगला

द सूत्र के साप्ताहिक कॉलम 'सिंहासन छत्तीसी' में जानिए छत्तीसगढ़ राजनीति के अनसुने किस्से—मंत्री जी का गर्लफ्रेंड-बंगला कनेक्शन, कलेक्टर से परेशान डिप्टी कलेक्टर और सत्ता में दर्शन शास्त्र।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ के गलियारों में एक नई चिंगारी सुलग गई है। इस चिंगारी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माचिस दिखा दी है। बात यह है कि मंत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड को दो करोड़ का बंगला गिफ्ट किया है।

बात थोड़ी पुरानी है लेकिन जायका इसमें पहले जैसा ही है। लोग इसका चटखारा फिर लेने लगे है। मंत्रीजी और और उनकी महिला मित्र और सिग्नेचर के बीच भी बड़ा कनेक्शन है। भूपेश बघेल ने इस आग को हवा दे दी है। वहीं एक कलेक्टर साहिबा से उनके मातहत काम करने वाला डिप्टी कलेक्टर परेशान है।

वो गुहार लगा रहा है लेकिन मेडम हैं कि मान नहीं रहीं। वहीं सत्ता की चमक के बीच फिलॉसफी की बातें भी खूब हो रही हैं। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी ।

मंत्री,गर्लफ्रेंड और सिग्नेचर कनेक्शन :

सिंहासन छत्तीसी
सिंहासन छत्तीसी


कहते हैं सत्ता से जुड़ी बातें छुपाए नहीं छुपती। दरअसल जब सत्ता आती है तो एक भ्रम साथ में चलता है कि माननीयों के काम चुपचाप हो जाते हैं और किसी को कानोंकान खबर तक नहीं होती।लेकिन ऐसा नहीं होता कई नजरें यह सब देखती रहती हैं। इन दिनों एक मंत्री जी और उनकी गर्लफ्रेड की बहुत चर्चा है। इस चर्चा को कांग्रेस ने और हवा दे दी है।

एक मंत्रीजी हैं जिनके पास कमाई वाला बड़ा विभाग है। इन मंत्रीजी की एक करीबी महिला मित्र है। लोग कहते हैं कि यह उनकी गर्लफ्रेंड है। गर्लफ्रेंड इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी इस महिला मित्र को 2 करोड़ रुपए का बंगला दिलाया है। यह बंगला बेहद खास इलाके में है। इसका रास्ता एक बड़े मॉल से होकर गुजरता है।

वहां पर कुछ विधायकों के घर भी हैं। लोग कहते हैं कि गर्लफ्रेंड ने मंत्रीजी से सिग्नेचर ले लिया। अब जब इतना सब हुआ है तो सामने तो आना ही था। भूपेश बघेल ने तो साफ साफ कहा कि किस मंत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड को करोड़ों का बंगला दिलाया है उनको सब पता है। अब यह कितना सही है कितना गलत लेकिन धुआं तो वहीं से उठता है जहां आग लगी होती है।

कलेक्टर से परेशान डिप्टी कलेक्टर :

सिंहासन छत्तीसी
सिंहासन छत्तीसी


पद भी बड़ी अजीब चीज है। जब किसी को पद मिलता है तो उसे फिर आगे पीछे कुछ नजर नहीं आता। छत्तीसगढ़ की कलेक्टर साहिबा से एक डिप्टी कलेक्टर बहुत परेशान हैं। वे कहते हैं कि उनको मेडम बहुत प्रताड़ित कर रही हैं। इतना ही नहीं उनको जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। आए दिन उनको नोटिस पर नोटिस दिए जा रहे हैं।

नौकरी से हटाने की धमकी भी दी जा रही है। डिप्टी कलेक्टर ने परेशान होकर इसकी शिकायत एक आयोग में भी कर दी है लेकिन मेडम को इसका भी कोई असर नहीं पड़ा है। अब डिप्टी कलेक्टर सोच रहे हैं कि न जाने कौन सा हवन पूजन करना पड़ेगा जिससे मेडम शांत होगी।

सत्ता की चमक और दर्शन शास्त्र :

सिंहासन छत्तीसी
सिंहासन छत्तीसी


कहते हैं सत्ता अपने साथ बहुत सारी चीजें लेकर आती है। लोग दार्शनिक भी हो जाते हैं। अहम पद पर बैठे एक सज्जन हैं जो दर्शन की बातें करते हैं। हालांकि वे खुद बौद्धिक स्तर के हैं और पठन पाठन में रुचि रखते हैं। लेकिन जब वे फिलासफी की बातें सोशल मीडिया पर लिखते हैं तो फिर वे चर्चा का विषय बन जाती हैं।

आइए हम आपको कुछ ऐसी ही फिलॉसफी बताते हैं जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वे लिखते हैं कि जीवन सरस होता है। मौत का चिंतन उसे नीरस बनाता है। 60, 70 या 80 वर्ष के जीवन को माया कहें, साठ सेकेंड की मौत को सच, अजीब निराशावादी विचार है यह। लंबा अरसा होता है जीवन का। कोई क्षणिक नहीं है यह।

खूब-खूब जिंदा रहिये। अनेक सपने बुनिये। भोग-विलास भी उतना कीजिये जिससे दूसरों को तकलीफ नहीं हो। परोपकार को पुण्य और परपीड़ा को पाप मानिए, बस। हर सुख के समय ईश्वर का स्मरण कर उन्हें धन्यवाद दीजिये कि कितना आनंद दिया उन्होंने। बस। कल कुछ नहीं रहेगा, इस चिंता में आज जो है, उसका सुख न अनुभव करना अनुचित है। अन्याय है। ईश्वर की सृष्टि के संग द्रोह है यह।

द सूत्र पर पढ़िए सिंहासन छत्तीसी...

सिंहासन छत्तीसी: कलेक्टर की महिला सरपंच से यारी, कृषि विभाग चला रहा व्यापारी

सिंहासन छत्तीसी : प्रेमिका से मिलने में पिट गए अफसर, चार खोखे में बिक रहे पद

सिंहासन छत्तीसी : मंत्रीजी को चाहिए 7 परसेंट कमीशन,बदली कैबिनेट पर कैंची की तारीख

सिंहासन छत्तीसी : BJP MLA ने दी खुलेआम महिला नेता को गाली,एकात्म परिसर में अखाड़ा

Tags:
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीतिक
  • सिंहासन छत्तीसी
  • द सूत्र पर पढ़िए सिंहासन छत्तीसी
हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और संग्रहालय की जगह पर विवाद, 275 करोड़ की पर्यटन योजना पर उठे सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और संग्रहालय की जगह पर विवाद, 275 करोड़ की पर्यटन योजना पर उठे सवाल
दुनिया का पहला द्रव्यगुण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस NIA जयपुर में शुरू, डीएनए और वैज्ञानिक तकनीकों से तय होगी जड़ी-बूटियों की शुद्धता

By Jageshwar Prasad

दुनिया का पहला द्रव्यगुण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस NIA जयपुर में शुरू, डीएनए और वैज्ञानिक तकनीकों से तय होगी जड़ी-बूटियों की शुद्धता
राजस्थान में 5 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन अटका, 2500 की नौकरी पर संकट; मंत्री बोले- 15 दिन में भुगतान नहीं तो FIR

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 5 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन अटका, 2500 की नौकरी पर संकट; मंत्री बोले- 15 दिन में भुगतान नहीं तो FIR
भोपाल नवाब की दौलत सरकार ले चुकी थी, फिर करीना के पास कहां से आया बेगमों का बेशकीमती पेंडेंट?

By Arohi Raj

भोपाल नवाब की दौलत सरकार ले चुकी थी, फिर करीना के पास कहां से आया बेगमों का बेशकीमती पेंडेंट?
कृषि सचिव निशांत वरवड़े के मनमाने आदेशों पर चली कैंची, मंत्री और सीनियर अफसर भी उनसे नाराज

By The Sootr

कृषि सचिव निशांत वरवड़े के मनमाने आदेशों पर चली कैंची, मंत्री और सीनियर अफसर भी उनसे नाराज
राजस्थान के बूंदी के पीएमश्री विद्यालय में शुरू हुई शॉप ऑफ ऑनेस्टी, जिसमें न ताला, न दुकानदार और न कोई पहरेदार

By Jageshwar Prasad

राजस्थान के बूंदी के पीएमश्री विद्यालय में शुरू हुई शॉप ऑफ ऑनेस्टी, जिसमें न ताला, न दुकानदार और न कोई पहरेदार
शादी सीजन में आपकी थाली में जहर परोसने की थी तैयारी : रायपुर स्टेशन पर पकड़ा गया भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर

By Umeshwari Baghel

शादी सीजन में आपकी थाली में जहर परोसने की थी तैयारी : रायपुर स्टेशन पर पकड़ा गया भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर