विष्णु के मंत्री के सहारे रामा ने किया बड़ा कारनामा...साहब को मिली सीख

Arun Tiwari | Dec 22, 2024, 12:42 IST
Share
sinhaasan chhatteesee CM Vishnudev Sai the sootr
sinhaasan chhatteesee CM Vishnudev Sai the sootr

रामा की कारस्तानी इन दिनों छत्तीसगढ़ के लोगों की जुबान पर है। हम बात कर रहे हैं रामा बिल्डर्स की। ये वही रामा बिल्डर हैं जिन्होंने सरकारी जमीन पर कालोनी काटने की तैयारी कर ली थी।

रायपुर. रामा बिल्डर्स का कारनामा तो सबको पता है। सरकारी जमीन का आवंटन और उस पर कॉलोनी काटने की तैयारी। यह बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री की ही फर्म है यह बात भी निकल पड़ी। लेकिन इससे बड़ी बात यह है कि इस कारनामें में विष्णु के एक डैशिंग और हैंडसम मंत्री का भी हाथ है। अब उनका नाम लीक हुआ है तो वे मुश्किल में पड़ गए हैं आखिर इस बला को कैसे टाला जाए। वहीं सीएम के संवाद की भी खूब चर्चा है। अब दूसरे राज्य के मंत्री और प्रदेश में बड़ा प्रभाव रखने वाले नेताजी सीएम को संवाद की कला सिखाएंगे। छत्तीसगढ़ की ऐसी ही अनसुनी प्रशासनिक और राजनीतिक खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।

Sunny Leone का हो रहा महतारी वंदन, हर महीने खाते में जा रही राशि

रामा की कारस्तानी,विष्णु के मंत्री की मेहरबानी

रामा की कारस्तानी इन दिनों छत्तीसगढ़ के लोगों की जुबान पर है। हम बात कर रहे हैं रामा बिल्डर्स की। ये वही रामा बिल्डर हैं जिन्होंने सरकारी जमीन पर कालोनी काटने की तैयारी कर ली थी। वो भी उस जमीन पर जहां कॉलेज बनना था यानी कॉलेज के लिए आरक्षित की गई थी। भला हो बीजेपी के उन विधायक का जिन्होंने सीएम को यह सारी बात बता दी। और मामला अटक गया।

अब इतना बड़ा कमाल अकेले रामा बिल्डर्स के बस की बात तो नहीं है। इसमें कुछ और लोग शामिल हैं जो प्रभावशाली हैं। रामा बिल्डर्स बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व मंत्री के बेहद करीबी माने जाते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि यह कंपनी उन नेताजी की ही है लेकिन चलाते उनके करीबी हैं। बात इतनी होती वहां तक भी ठीक थी। लेकिन इसमें एक और कमाल है। रामा पर विष्णु के एक बड़े मंत्री का हाथ है।

बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, प्रशासक बैठेंगे

मंत्रीजी की मिली भगत से ही यह पूरा खेल हुआ जिसमें रामा बिल्डर्स को सरकारी जमीन आवंटित कर दी गई। रामा बिल्डर्स को भी क्या डर था,जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का। उसने भी कालोनी काटने की तैयारी कर ली। अब जब बात लीक हुई तो एक सिरा मंत्रीजी तक पहुंच गया। अब मंत्रीजी सांसत में हैं।

इस जमीन का आवंटन बीजेपी सरकार बनने के बाद हुआ था। यह मामला जून 2024 का था। जब मंत्रीजी भी नए नए थे और उनकी तूती भी बोल रही थी। तब क्या पता था कि मामला इतना बढ़ जाएगा और उनके नाम लीक हो जाएगा। मंत्रीजी मामला निपटाने में लगे हैं और उनके दुश्मन मामले को उछालने में। अब आगे आगे देखिए क्या होता है। ये मंत्रीजी टॉप 4 मंत्रियों में शुमार हैं।

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

नेताजी दुरुस्त करेंगे विष्णु का संवाद


विष्णुदेव साय जब से सीएम बने हैं तब से उनकी मीडिया से दूरी होती जा रही है। एक साल की प्रेस कान्फ्रेंस भी ऐसी रही मानो विष्णु के मन की बात थी जो वे बोलकर निकल लिए। सवाल भी उनके हिसाब के दो चार ही हुए। सीएम के मीडिया से कम होते संवाद की शिकायत प्रदेश का प्रभार और प्रदेश पर प्रभाव रखने वाले नेताजी तक पहुंच गई।

डीएसपी ने अपनी भाभी के साथ किया रेप , FIR दर्ज...जांच शुरू

नेताजी ने मीडिया को बुलाया तो गपशप करने के लिए था, लेकिन बात शिकवा शिकायत तक पहुंच गई। लोगों ने कह दिया सीएम का संवाद तो अब संवाद के हिसाब से ही हो रहा है। नेताजी ने कहा कि वे सीएम का संवाद सुधारेंगे। उनको मीडिया से मिलना ही चाहिए। सीएम के साथ उनके मंत्रियों की भी शिकायत पहुंची। नेताजी ने साफ कर दिया कि यह जो गैप आ रहा है उसे वे दूर करेंगे और इस बारे में सीएम समेत उनकी पूरी टीम को हिदायत दी जाएगी।

देव पर असमंजस,जुनेजा को एक्सटेंशन

छत्तीसगढ़ में ये खबर बड़े जोरों पर है कि डीजीपी अशोक जुनेजा एक बार फिर छह महीने का एक्सटेंशन मिल सकता है। प्रदेश ने यूपीएससी को तीन नामों का पैनल भेज दिया है। अरुणदेव गौतम,पवन देव और हिमांशु गुप्ता का नाम इस पैनल में शामिल है। यूपीएससी से नाम होम मिनिस्ट्री को जाएंगे फिर प्रदेश को भेजे जाएंगे, जिसमें सीएम तय करेंगे कि अगला डीजीपी कौन होगा। यह तो तय प्रक्रिया है, लेकिन यह प्रक्रिया होगी इस संशय है।

प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा बड़े जोरों पर है कि अशोक जुनेजा को फिर छह महीने का एक्सटेंशन दिया जाएगा। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नहीं चाहते कि उनके ड्रीम प्रोजेक्ट नक्सल मुक्त देश में किसी भी तरह का बदलाव हो और मिशन में ढिलाई आ जाए। यही कारण है कि ऐसा माना जा रहा है कि अमित शाह अशोक जुनेजा को एक और एक्सटेंशन दे सकते हैं। छत्तीसगढ़ के देव को फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा।

Tags:
  • Raipur News
  • CM Vishnudev Sai
  • CG News
  • Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय
  • सिंहासन छत्तीसी
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • रामा बिल्डकॉन
  • cg news live news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा