यूट्यूबर पॉल से फाइट करेंगे 58 साल के माइक टायसन
Siddhi Tamrakar | Nov 11, 2024, 10:12 IST
जेक पॉल vs माइक टायसन
बॉक्सिंग के शौकीनों को जल्द ही एक ऐतिहासिक बॉक्सिंग मुकाबला देखने को मिलेगा, जब यूट्यूबर से पेशेवर मुक्केबाज बने जेक पॉल, पूर्व निर्विवाद हेवीवेट विश्व चैंपियन माइक टायसन के खिलाफ रिंग में उतरेंगे।
15 नवंबर, 2024 को एक ऐतिहासिक बॉक्सिंग मुकाबला देखने को मिलेगा, जब यूट्यूबर से पेशेवर मुक्केबाज बने जेक पॉल, पूर्व हेवीवेट विश्व चैंपियन और दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। यह मुकाबला टेक्सास के अर्लिंग्टन स्थित एटी एंड टी स्टेडियम में होगा और इसे वैश्विक स्तर पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस बड़े इवेंट ने दुनियाभर में बॉक्सिंग प्रेमियों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।यह नेटफ्लिक्स पर पहली लाइव बॉक्सिंग प्रस्तुति है। पॉल और टायसन के बीच होने वाले इस मुकाबले में लगभग 80 मिलियन डॉलर की भारी राशि इनाम के तौर पर रखी गई है।
जेक पॉल, जो पहले यूट्यूब पर अपने वीडियो के लिए प्रसिद्ध थे, उन्होंने बॉक्सिंग की दुनिया में भी नाम कमाया है और अपनी मेहनत से खुद को एक मजबूत मुक्केबाज के रूप में स्थापित किया है। उनकी स्टाइल के बारे में बात करें तो वह रिंग पर काफी आक्रामक होते हैं। उन्होंने कई नामी मुक्केबाजों को हराकर यह साबित किया है कि वह बॉक्सिंग के लिए गंभीर हैं।
माइक टायसन, जिनका नाम बॉक्सिंग की दुनिया के सबसे बड़े चैंपियनों में लिया जाता है, 1980s और 1990s में अपने क्रूर पंचों और शानदार तकनीक के लिए प्रसिद्ध थे। 20 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में हैवीवेट चैंपियन बनने का रिकॉर्ड टायसन के नाम है। टायसन का अनुभव और आक्रामकता इस मुकाबले में उनका प्रमुख हथियार हो सकती है।
यह मुकाबला केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दो अलग-अलग पीढ़ियों के बीच का संघर्ष भी होगा। जहां एक तरफ जेक पॉल ऊर्जा से भरपूर युवा खिलाड़ी हैं, वहीं दूसरी ओर माइक टायसन बॉक्सिंग के क्षेत्र में अपार अनुभव रखते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा की इस मुकाबले में कौन किस पर भारी पड़ेगा। बता दें इससे पहले टायसन के पेट में अल्सर की समस्या के कारण 20 जुलाई को होने वाली फाइट रद्द करनी पड़ी थी। हालांकि, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ दूसरे आयोजकों ने फिर इस मुकाबले को करने का निर्णय लिया है।
जेक पॉल का करियर
माइक टायसन का अनुभव
मुकाबले का रोमांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari