CM साय के इलाके में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, 35 करोड़ होंगे खर्च

Kanak Durga Jha | Apr 09, 2025, 09:04 IST
Share
100 bed hospital CM Vishnu Deo Sai area 35 crores spent the sootr
100 bed hospital CM Vishnu Deo Sai area 35 crores spent the sootr

जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को जिले में 63 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ के जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को जिले में 63 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की घोषणा की।

इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन किया। यह अस्पताल एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से 35 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बनेगा। कलेक्टरेट के पास बनने वाले इस 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं होंगी।

ये खबर भी पढ़िए....Weather Update : एक बार फिर होगी जोरदार बारिश, बना हुआ है सिस्टम

अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू और 4 ऑपरेशन थिएटर होंगे। इसके अलावा फिजियोथेरेपी यूनिट, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस, ईसीजी, एक्स-रे और इमरजेंसी वार्ड की सुविधाएं भी मिलेंगी। इस अस्पताल का लाभ जशपुर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए....6 साल की मासूम का रेप... मां ने कहा- आगे पीछे के पार्ट को फाड़ डाला

डॉ. मृगेन्द्र सिंह का सम्मान

मुख्यमंत्री ने 'सेवाकुंज भारत - एक सप्ताह देश के नाम' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आदिवासी क्षेत्रों में सेवारत मेडिकल स्वयंसेवकों की सराहना की गई। 45 सालों से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे डॉ. मृगेन्द्र सिंह को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने जशपुर में मेडिकल कॉलेज, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए बजट में प्रावधान किया है।

ये खबर भी पढ़िए....शोभायात्रा देखकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत,कार ने चपेट में लिया

FAQ

  1. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में कितनी विकास योजनाओं की घोषणा की और इनमें से प्रमुख योजना क्या है?
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में 63 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की घोषणा की। इनमें से प्रमुख योजना स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन है, जिसे 35 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से बनाया जाएगा।
  2. स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय में कौन-कौन सी सुविधाएं होंगी?
    इस अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू, 4 ऑपरेशन थिएटर, फिजियोथेरेपी यूनिट, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस, ईसीजी, एक्स-रे और इमरजेंसी वार्ड जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। यह अस्पताल जशपुर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी सेवा प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़िए....छत्तीसगढ़ को नई रेल लाइन की सौगात, आठ जिलों को होगा फायदा

CM Vishnu Deo Sai | chhattisgarh cm vishnu deo sai | CM vishnu Deo Sai big announcement | cg news today | cg news in hindi | CG News | cg news hindi

Tags:
  • CG News
  • cg news in hindi
  • CM Vishnu Deo Sai
  • cg news hindi
  • CM vishnu Deo Sai big announcement
  • cg news today
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा