गोठान योजना में 24 योजनाओं के 1175 करोड़ खर्चे
Krishna Kumar Sikander | May 08, 2025, 17:30 IST
1175 crores spent on 24 schemes under Gothan Yojana the sootr
छत्तीसगढ़ में गायों को सड़क और खेत-खलिहान से दूर रखने के लिए प्रदेशभर में 9790 गोठान बनाए गए थे। इनमें गायें और दूसरे मवेशी भले ही न पहुंचे, लेकिन सरकारी खजाने से विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य की 24 योजनाओं के 1175 करोड़ रुपये पहुंच गए।
छत्तीसगढ़ की सड़कों पर गायें और मवेशी आराम फरमाते रहे और गोठान खाली पड़े रहे। गायों को सड़क और खेत-खलिहान से दूर रखने के लिए प्रदेशभर में 9790 गोठान बनाए गए थे। इनमें गायें और दूसरे मवेशी भले ही न पहुंचे, लेकिन सरकारी खजाने से विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य की 24 योजनाओं के 1175 करोड़ रुपये पहुंच गए। इसमें नक्सल उन्मूलन और 14वें तथा 15वें वित्त योजनाओं की राशि भी है। नियमानुसार इन योजनाओं की राशि दूसरे मद में नहीं खर्च की जा सकती।
भ्रष्टाचार के खुल रहे पन्ने, भाई-भतीजों के नाम कर किए जमीन के टुकड़े
सरकार ने गोठान का बजट ही नहीं बनाया था। कलेक्टर और जिला पंचायत अधिकारी को योजनाओं से पैसे लगाने के मौखिक निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद तत्कालीन कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री देशभर में इसकी सफलता की डुगडुगी बजाते रहे। भूपेश बघेल ने इस योजना को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते रहे। गोठान के सपने को ऐसे बेचा गया कि कई राज्यों को यह स्वर्णिम योजना लगी और इससे अपनाने का संकल्प भी लिया। यह अलग बात है कि उन राज्यों ने छत्तीसगढ़ की तरह इसे कागजों में लागू नहीं किया।
हेलीकॉप्टर राइड कैंसिल! अब टॉपर्स को मिलेगा ‘स्पेशल तोहफा’
गोठान योजना 2019 में शुरू की गई। इसके बाद कोरोना जैसी आपदा आ गई। एक ओर लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो उसी समय सरकार अन्य योजनाओं की राशि से गोठान बना रही थी। कोरोना काल असर साल 2019 से 2021 के बीच रहा। इसी दरम्यान लगभग 80 प्रतिशत गोठान बनाए गए। तत्कालीन भूपेश सरकार ने गोठान बनाने के लिए सारे नियम ताक पर रख दिए। गोठान के लिए मनमाने तरीके काम दिए गए। लाइट लगाने का काम क्रेडा से करवाया गया तो मजदूरों को पैसा मनरेगा से दिया गया। इतना ही नहीं आदिवासी क्षेत्रों में प्राधिकरण से लेकर एनडब्ल्यूई तक के पैसे खर्च कर दिए गए।
नक्सलियों की IED के चपेट आए 5 जवान बलिदान, एक गंभीर
14वें वित्त की राशि से कोरबा के करतला ब्लॉक का ग्राम पंचायत अमलडीहा में सीसी रोड और नाली बनाना था। मगर, सीसी रोड और नाली का काम रोककर इस राशि से नवापारा में गोठान बना दिया गया। हालांकि गोठान में राशि खर्च करने से पहले 4 लाख सड़क बनाने में खर्च हो चुके थे। बची राशि से गोठान के लिए शेड और फेंसिंग करवाई, जबकि सीसी रोड और नाली निर्माण अधूरा रह गया। इसी तरह कोरिया जिले के बैकुंठपुर के ग्राम कंचनपुर में नगर पालिका ने 19 लाख रुपये से गोठान बनाया। सीएमएचओ कार्यालय के पास बने इस गोठान को नए जिला अस्पताल और एमसीएच भवन के लिए इसे तोड़ दिया गया। यहां गोठान के लिए अधोसंरचना मद से राशि खर्च की गई। जांजगीर में नेशनल हाईवे 49 के निकट ग्राम तिलई में गोठान बनवाया गया। इस गोठान पर डीएमएफ राशि से 19 लाख खर्च किए गए। यहां चौकीदार और वेटरनरी डॉक्टर के लिए कमरे भी बनवाए गए। मगर, यहां एक भी दिन पशु रखे गए
बिलासपुर एयरपोर्ट को 4 सी अपग्रेड नहीं चाहते तो साफ बताएं
सरकार कई ऐसी योजनाएं लाती है, जिनके लिए बजट नहीं होता। ऐसे में दूसरी योजनाओं का मद बदलकर राशि दी जाती है। मगर, कुछ ऐसे मद है, जिन्हे बदला नहीं जा सकता है। इनमें नक्सल उन्मूलन, डीएमएफ, 14वें-15 वें वित्त आदि हैं। गोठान घोटाले के मामले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि बिना बजट के योजना बनाना ही गलत है। विकास के पैसों को कांग्रेस सरकार ने गोठान के फूंककर भ्रष्टाचार किया है। सरकार इस मामले की जांच की जाएगी।
gothan yojna news | Congress on Gothan Yojana | spent | 1157 crores already spent | Schemes | Raipur | CG News | गोठान योजना छत्तीसगढ़ | रायपुर | छत्तीसगढ़ की खबर
भ्रष्टाचार के खुल रहे पन्ने, भाई-भतीजों के नाम कर किए जमीन के टुकड़े
गोठान का नहीं था कोई बजट
हेलीकॉप्टर राइड कैंसिल! अब टॉपर्स को मिलेगा ‘स्पेशल तोहफा’
कोरोनाकाल काल हुआ सारा खेल
नक्सलियों की IED के चपेट आए 5 जवान बलिदान, एक गंभीर
इन जिलों में ऐसे हुआ गोलमाल
बिलासपुर एयरपोर्ट को 4 सी अपग्रेड नहीं चाहते तो साफ बताएं
सरकार कराएगी जांच
gothan yojna news | Congress on Gothan Yojana | spent | 1157 crores already spent | Schemes | Raipur | CG News | गोठान योजना छत्तीसगढ़ | रायपुर | छत्तीसगढ़ की खबर
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj