राजीव युवा मितान क्लब के लिए युवाओं को दिए एक अरब 32 करोड, सरकार करवा रही जांच

VINAY VERMA | Jun 04, 2025, 19:32 IST
Share
1.32 billion rupees were given to the youth for Rajiv Yuva Mitra Club, the government is conducting an investigation the sootr
1.32 billion rupees were given to the youth for Rajiv Yuva Mitra Club, the government is conducting an investigation the sootr

छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही पूर्व सरकार के किए गए एक और काम का हिसाब जनता के सामने रख सकती है। इस योजना को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की तरफ से संचालित किया जा रहा था।जिसके तहत कांग्रेस सरकार ने प्रदेश भर में राजीव युवा मितान क्लब का गठन कराया था।

छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही पूर्व सरकार के किए गए एक और काम का हिसाब जनता के सामने रख सकती है। इस योजना को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की तरफ से संचालित किया जा रहा था।जिसके तहत कांग्रेस सरकार ने प्रदेश भर में राजीव युवा मितान क्लब का गठन कराया था। जिसे 3 महीने में 25 हजार यानी सालाना 1 लाख रु दिए जाते थे। ऐसा कर प्रदेश भर में 13 हजार 242 क्लब बने। जिन्हें 2 साल में एक अरब 32 करोड़ रुपए दिए गए।

अब सरकार जिला कलेक्टर्स के जरिए क्लबो से यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट मांग रही है। इस प्रक्रिया में क्लबों के जरिए बड़ी अनियमितता सामने निकल कर आ रही है। हालांकि अभी केवल 85% ही जांच पूरा हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि कलेक्टर्स जल्द ही जांच पूरी कर सरकार को रिपोर्ट सौपेंगे। इसके बाद एक और गड़बड़ी का खुलासा होगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विमल चोपड़ा का आरोप है कि कांग्रेस राजीव युवा मितान क्लब के जरिए युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उपकृत कर रही थी। सारा पैसा सभाओं में भीड़ बुलाने और पार्टी करने में खर्च होता था।

ये खबर भी पढ़ें... तेंदूपत्ता संग्रहण की बढ़ी दरों के बावजूद संग्राहकों और समितियों को नुकसान

क्लबों के संचालकों की रिपोर्ट मंगाई

शासन के इस फैसले को लेकर कांग्रेस सत्ता में रहे जनप्रतिनिधियों के बीच खलबली मची है कि कांग्रेस की सरकार द्वारा युवाओं को जोड़ने के लिए लांच किए गए क्लब के पैसे का हिसाब कैसे होगा। विभागीय जानकारी के अनुसार सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के नाम पर बिना आयोजन के भी फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत कर पैसे निकालने की शिकायतें थी। कलेक्टरों को क्लबों के संचालकों की रिपोर्ट मंगाई गई है। जांच में पूरा मामला खुलासा होगा कि कितनी राशि के बंदरबांट हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के 9 विश्वविद्यालयों में सरकार का बड़ा कदम, नोडल अधिकारी नियुक्त

प्रदेशभर में एक अरब 32 करोड़ रुपए जारी

राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक के नाम से 27 दिसंबर 2023 को जारी आदेश में सभी जिलों की जानकारी दी गई है। इस 2 साल में कोरिया-मनेन्द्रगढ-भरतपुर-चिरमिरी जिले को चार करोड़ 28 लाख, सूरजपुर को चार करोड़ 97 लाख, सरगुजा 497 को लाख, जशपुर को 459 लाख, बलरामपुर को 481 लाख, कबीरधाम को 492 लाख, राजनांदगांव खैरागढ़-छुई-गण्डई।

ये खबर भी पढ़ें... विधायक निधि पर अब सरकार की नजर, तीसरी आंख देखेगी कहां किस पर फंड लुटा रहे माननीय

मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी को 889 लाख, बालोद को 463 लाख, बेमेतरा को 450 लाख, दुर्ग को 610 लाख, बीजापुर को 179 लाख, बस्तर को 483 लाख, कोण्डागांव को 395 लाख, कांकेर को 471 लाख, दंतेवाड़ा को 164 लाख, नारायणपुर को 94 लाख 75 हजार, सुकमा को 162 लाख, महासमुंद को 582 लाख, धमतरी को 420 लाख, गरियाबंद को 347 लाख, बलौदाबाजार को 340 लाख, रायपुर को 693 लाख, गौरेला पेड्रा मरवाही को 170 लाख, रायगढ़ को 847 लाख, मुंगेली को 383 लाख, जांजगीर को 714 लाख, कोरबा को 562 लाख, बिलासपुर को 641 लाख रुपए जारी किए गए है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हो रहा डिजिटल, 83 आदिवासी गांवों को मिलेगी इंटरनेट की 4G सेवा

दबाव बनाकर निकाले गए पैसे

राजीव युवा मितान क्लब को लेकर निकायों में विवाद रहा है। प्रत्येक वार्ड में युवा अध्यक्ष सहित समिति बनाई गई। इसमें समिति के सचिव पर दबाव डालकर राशि निकालने की भी जानकारी सामने आई थी। विधानसभा चुनाव के पहले इस फंड को लेकर चर्चा सरेआम होती रही। भले ही युवा मितान के नाम से क्लब बनाया गया, लेकिन पूरा संचालन नेताओं के वरदहस्त से होता रहा। इस राशि को चुनाव में भी खर्च करने की शिकायत मिली है। सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य शासन ने जारी राशि के व्यय पर रोक लगाई है। साथ ही अब तक खर्च किए गए राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा लिया है।

Rajiv | yuva | mitan yojna | Rajiv Yuva Mitan Club | Investigation

Tags:
  • government
  • Investigation
  • mitan yojna
  • Rajiv
  • Rajiv Yuva Mitan Club
  • yuva
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा