छत्तीसगढ़ के 9 विश्वविद्यालयों में सरकार का बड़ा कदम, नोडल अधिकारी नियुक्त

Krishna Kumar Sikander | Jun 04, 2025, 18:51 IST
Share
Government takes a big step in 9 universities of Chhattisgarh, nodal officer appointed the sootr
Government takes a big step in 9 universities of Chhattisgarh, nodal officer appointed the sootr

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 9 शासकीय विश्वविद्यालयों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह कदम विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। सभी विश्वविद्यालयों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 9 शासकीय विश्वविद्यालयों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह कदम विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय को छोड़कर, जो तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन है, बाकी सभी विश्वविद्यालयों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हो रहा डिजिटल, 83 आदिवासी गांवों को मिलेगी इंटरनेट की 4G सेवा

नोडल अधिकारियों की भूमिका

नियुक्त नोडल अधिकारी विश्वविद्यालयों के अकादमिक और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी करेंगे। इनके जिम्मे छात्रों की समस्याओं का समाधान, परीक्षा संबंधी कार्य, नई शिक्षा नीति का कार्यान्वयन, पाठ्यक्रम निर्माण, पेंशन और अनुदान से जुड़े कार्य, साथ ही अन्य प्रशासनिक गतिविधियां शामिल हैं। नोडल अधिकारी विश्वविद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित कर दिशा-निर्देश देंगे ताकि सभी कार्य सुचारू रूप से चलें।

ये खबर भी पढ़ें... विधायक निधि पर अब सरकार की नजर, तीसरी आंख देखेगी कहां किस पर फंड लुटा रहे माननीय

मनमानी पर नकेल कसने की तैयारी

उच्च शिक्षा विभाग ने यह निर्णय 28 मई को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक के बाद लिया। सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालयों से समय पर जानकारी नहीं मिलने और छात्रों की लगातार शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया। विश्वविद्यालयों में व्यवस्था को दुरुस्त करने और समस्याओं के समाधान के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। हालांकि, इस फैसले से कई विश्वविद्यालय प्रबंधनों में नाराजगी देखी जा रही है। प्रबंधन का मानना है कि इस स्तर की मॉनिटरिंग और सवाल-जवाब उनके स्वायत्तता पर अंकुश लगा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... सरकार ने दी नई तबादला नीति को मंजूरी, 14 जून से शुरु होंगे ट्रांसफर, 6 जून से लिए जाएंगे आवेदन

किस विश्वविद्यालय में कौन नोडल अधिकारी

ये खबर भी पढ़ें... प्रधानाध्यापक के संरक्षण में चर्च संचालन और ईसाई धर्म प्रचार का आरोप

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर: डॉ. जीए घनश्याम (संयुक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग)

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय, रायपुर: डॉ. पंकज मेहता (संयुक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़)

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग: डॉ. बबीता दुबे (सहायक संचालक, उच्च शिक्षा विभाग)

अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर: डॉ. गोवर्धन यदु (सहायक संचालक, उच्च शिक्षा विभाग)

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़: डॉ. अनिल भटहरी (उप संचालक, उच्च शिक्षा विभाग)

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर: डॉ. जीए घनश्याम (संयुक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग)

शहीद महेंद्रकर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर: डॉ. गोवर्धन यदु (सहायक संचालक, उच्च शिक्षा विभाग)

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़: डॉ. जेएस बिरदी (सहायक संचालक, उच्च शिक्षा विभाग)

पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्वविद्यालय, बिलासपुर: डॉ. टी जलजा नायर (सहायक संचालक, उच्च शिक्षा विभाग)

यह कदम उच्च शिक्षा में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

universities | nodal officer | appointed

Tags:
  • Chhattisgarh
  • government
  • universities
  • nodal officer
  • appointed
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा