रायपुर के जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी, भोपाल से गिरफ्तार हुआ आरोपी

Kanak Durga Jha | Dec 25, 2024, 12:20 IST
Share
15 lakh stolen from Jain temple Raipur accused arrested from Bhopal
15 lakh stolen from Jain temple Raipur accused arrested from Bhopal

Raipur Jain Temple : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित जैन मंदिर में बड़ी चोरी हुई। इस चोरी को मंदिर में काम करने वाले माली ने ही अंजाम दिया था।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित जैन मंदिर में बड़ी चोरी हुई। इस चोरी को मंदिर में काम करने वाले माली ने ही अंजाम दिया था। मंदिर के माली ने प्लान बनाकर 15 लाख से अधिक की चोरी करके फरार हो गया था। इसमें उसके भाई और मां ने मदद की थी। इसके बाद सोने-चांदी का चुराया हुआ समान लेकर भोपाल चले गए। जांच के दौरान जब पुलिस ने माली से पूछताछ की तो वह सवालों के जवाब देते वक्त उलझ गया।

इस मामले में पुलिस ने भोपाल निवासी संदीप माली (27), सागर माली (25) और उनकी मां सुषमा माली(48) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी हुए करीब 15 लाख का माल भी बरामद कर लिया है।

अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन

कैमरे के तारों को काटा

जानकारी के मुताबिक, लाभाण्डी इलाके में 1008 पदम प्रभ दिगंबर जैन मंदिर स्थित है। 22 दिसंबर रात डेढ़ बजे के करीब चोर मंदिर के साइड वाले दरवाजे से भीतर घुसे। दरवाजे पर दो ताला लगा हुआ था जिसे उन्होंने आरी से काट दिया। अंदर घुसकर चोरों ने सबसे पहले चारों तरफ का मुआयना किया। फिर CCTV कैमरे के तारों को काट दिया।

Mahtari Vandan Scheme में लोगों ने किया Scam... 15000 फॉर्म रिजेक्ट

सोने-चांदी के कीमती सामान किया पार

चोरों ने जैन मंदिर से भगवान के ऊपर लगा हुआ गोल्ड पॉलिश तीन चांदी के छत्र, 5 पंचमेरू, 8 अष्ट प्रतिहार्य, 2 चांदी की बड़ी थाली, 1 सोने का कलश, 9 चांदी का अभिषेक कलश, 6 शांति धारा झारी, 4 छत्र चांदी, 2 चांदी की थाली, 3 आशिका, 5 छोटी चांदी की प्लेट, 1 चांदी का लोटा, एक चांदी की बड़ी गंजी, चांदी का चम्मच और अन्य सामान चोरी किया है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

सिक्योरिटी गार्ड भी था मौजूद

इस मामले में पुलिस को सुबह 5-6 बजे के करीब शिकायत मिली थी। तेलीबांधा पुलिस के टीम मौके पर पहुंची। मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किया है। गार्ड का कहना था है कि वारदात के वक्त उसकी आंख लग गई थी। उसे किसी भी तरह की कोई आवाज नहीं आई थी। जबकि चोरों ने आरी से ताला को काटा था।

करोड़पति ठग ने भोपाल में बनाया ठिकाना, गिरफ्तार,Trade Expo trading app

FAQ

  1. जैन मंदिर में चोरी की घटना को किसने अंजाम दिया और उसने कैसे योजना बनाई?
    जैन मंदिर में चोरी की घटना मंदिर में काम करने वाले माली संदीप माली ने अंजाम दी। उसने अपने भाई सागर माली और मां सुषमा माली की मदद से चोरी की योजना बनाई। चोरी के बाद तीनों चुराए हुए सामान के साथ भोपाल भाग गए।
  2. चोरों ने मंदिर से क्या-क्या चुराया और पुलिस ने क्या बरामद किया?
    चोरों ने मंदिर से गोल्ड पॉलिश तीन चांदी के छत्र, 5 पंचमेरू, 8 अष्ट प्रतिहार्य, 2 चांदी की बड़ी थाली, 1 सोने का कलश, 9 चांदी के अभिषेक कलश, 6 शांति धारा झारी और अन्य कीमती सामान चुराए। पुलिस ने उनके पास से करीब 15 लाख रुपये का चुराया हुआ सामान बरामद किया।
  3. चोरी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की क्या भूमिका थी?
    सिक्योरिटी गार्ड घटना के समय मौजूद था, लेकिन उसने बताया कि चोरी के वक्त उसकी आंख लग गई थी और उसे किसी भी प्रकार की आवाज सुनाई नहीं दी। चोरों ने आरी से ताला काटकर चोरी की।
रायपुर में एक महिला ने थाने में दो माह की बच्ची के साथ लगाई खुद को आग

Tags:
  • Raipur Crime News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • crime news today
  • Crime News Raipur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा