रायगढ़ में 15 टन सरिया की हेराफेरी...ओडिशा से पकड़ाया एक आरोपी, दूसरे की तालाश जारी

Kanak Durga Jha | Jun 08, 2025, 13:19 IST
Share
15 tonnes iron rods tampered Raigarh one accused arrested from Odisha search other continues
15 tonnes iron rods tampered Raigarh one accused arrested from Odisha search other continues

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से करीब 2 लाख का सरिया और खाली ट्रक जब्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से करीब 2 लाख का सरिया और खाली ट्रक जब्त किया गया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक घटना 31 मई की है। जब ट्रांसपोर्टर साहू रोड लाइन रायगढ़ के माध्यम से ट्रक में करीब 7 लाख 80 हजार 398 रुपए का 15 टन सरिया अजय इंगाड रोलिंग मिल से लोड कर जैजैपुर, बाराद्वार के लिए रवाना किया गया था।

ये खबर भी पढ़िए...संस्कार की नर्सरी में माफिया का दखल, भाईसाहब को कुछ ज्यादा ही महंगा पड़ गया महंगा सूट लेना

ट्रक चालक ओडिशा के बाबूपाली का रहने वाले राधेश्याम साहू को यह सरिया पहुंचाना था, लेकिन 1 जून तक जब सरिया जैजैपुर नहीं पहुंचा तो मिल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद चालक को फोन करने पर उसका मोबाइल भी बंद मिला। तब काफी खोजबीन करने के बाद संदेह के आधार पर कंपनी के एचआर मोहसिन रजा ने मंगलवार को मामले की सूचना पूंजीपथरा थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों ने इंडियन आर्मी की ली जान... NIA ने पेश की चार्जशीट

पेट्रोल पंप के पास मिला खाली ट्रक

इस दौरान पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के ग्राम दीप्तीपुर थाना मेलछामुंडा के पास ट्रक है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यहां भारत पेट्रोल पंप के पास खाली ट्रक मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

ये खबर भी पढ़िए...अ से असलहा और ब से बंदूक पढ़ाता था... नक्सली लीडर ऐसे करता था बच्चों का माइंड वॉश

सहयोगी आरोपी का पता चला

इसके बाद जांच में मुख्य आरोपी ट्रक चालक की तलाश में पुलिस को उसके सहयोगी मनोज मोटारी का सुराग मिला। जिसके आधार पर ओडिशा के पदमपुर थाना क्षेत्र के पंचभैया के रहने वाले मनोज को पकड़ा गया और पूछताछ की गई।

रिमांड पर जेल भेजा

मनोज मोटारी ने बताया कि उसने चोरी का 2 लाख का 4 टन सरिया खरीदा था। जिसके बाद पुलिस ने उसके पास से 4 टन सरिया को जब्त करते हुए उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

आरोपी की तलाश जारी

पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के सहयोगी के गिरफ्तार होने के बाद मुख्य आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के आखिरी दिन... फोर्स के टारगेट पर अब बड़े नक्सली

रायगढ़ में 15 टन सरिया की हेराफेरी | crime news | Crime news The sootr | crime news today

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • crime news today
  • रायगढ़ में 15 टन सरिया की हेराफेरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज