अश्लील वीडियो बनाकर 2 करोड़ रुपए वसूले... बंगला खरीदा, FD कराई, डॉलर भी मिले

Kanak Durga Jha | Jun 20, 2025, 09:08 IST
Share
2 crore rupees collected by pornographic videos Bought bungalow madE FD
2 crore rupees collected by pornographic videos Bought bungalow madE FD

दुर्ग जिले में पति-पत्नी ने सराफा कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाया, फिर वायरल करने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी रुपयों की डिमांड बढ़ती गई।

दुर्ग जिले में पति-पत्नी ने सराफा कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाया, फिर वायरल करने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी रुपयों की डिमांड बढ़ती गई। परेशान होकर पीड़ित कारोबारी पुलिस के पास पहुंचा। मामला वैशालीनगर थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, होगी भयंकर बारिश

कारोबारी की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 1 करोड़ 65 लाख की संपत्ति बरामद की गई है। इसमें 16 लाख, 45 हजार रुपए, 80 लाख 50 हजार के सोने-चांदी के जेवर, 25 लाख रुपए की एफडी, 35 लाख रुपए का बंगला, 2 दोपहिया वाहन, 8 लाख की कार सहित, 100 डॉलर विदेशी रकम और 3 मोबाइल शामिल है।

कारोबारी का धोखे से अश्लील वीडियो बनाया

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 13 जून 2025 को वैशाली नगर थाना में ब्लैकमेलर दंपती की धमकी से तंग आकर बुजुर्ग ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 5 साल पहले साजिश के तहत नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे और उसके पति आनंद ने कारोबारी का धोखे से अश्लील वीडियो बना लिया।

ये खबर भी पढ़िए...CG JOB NEWS: छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से करें आवेदन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग

उस वीडियो को उनके परिचित और संबंधित व्यक्तियों को भेज कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़ित बदनामी से बचने के लिए आरोपी नीलम लहरे और उसके पति आनंद को अलग-अलग माध्यमों से करोड़ों के कैश और अन्य कीमती सामान दिए। इसके बावजूद उनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही थी, जिससे परेशान होकर पीड़ित ने थाने में शिकायत कराई।

ये खबर भी पढ़िए...अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने दो भंडारण अनुमतियाँ की निरस्त

प्लानिंग के तहत कारोबारी को फंसाया

जानकारी के मुताबिक पीड़ित (60 वर्ष) दुर्ग का एक नामी ज्वेलर्स है। आरोपी महिला से उसकी पहचान एक कार्यक्रम में हुई थी। रुपए की जरूरत पड़ने पर कारोबारी ने महिला की पहले भी मदद की थी। एक दिन महिला ने कारोबारी को अपने घर बुलाया। यहां पति-पत्नी ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी। कारोबारी उनके घर आया तो महिला ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। इसका पति ने वीडियो बना लिया और फिर बदनाम करने की धमकी देकर कारोबारी को ब्लैकमेल करने लगे।

crime news | chhattisgarh crime news | cg crime news | अश्लील वीडियो बनाकर ठगी | अश्लील वीडियो वायरल की धमकी

ये खबर भी पढ़िए...बीएसएफ से आईपीएस बने यशपाल सिंह पर उठे सवाल, केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Tags:
  • crime news
  • अश्लील वीडियो बनाया
  • chhattisgarh crime news
  • अश्लील वीडियो
  • cg crime news
  • अश्लील वीडियो वायरल की धमकी
  • अश्लील वीडियो बनाकर ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा